आईसीसी T20 मेंस वर्ल्ड कप का आठवां संस्करण 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाला है। और इस बार आईसीसी T20 के इस अखाड़े में 16 टीमें आपस में दंगल करती हुई नजर आएंगी पर विजेता कोई एक ही बनेगा। हालांकि, बल्लेबाजों पर भी काफी दारोमदार होगा पर क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो विजेता वह बनेगा जिसके गेंदबाजों के बाजुओं में दम होगा क्योंकि यह वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया की उछाल भर्ती सन सनाती क्रिकेट पिचों पर होगा। इसी बीच भारत के लिए एक दर्दनाक खबर यह बन कर आई है कि भारत के सबसे भरोसेमंद और दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज़ यारकर के बादशाह जसप्रीत बुमराह इंजर्ड हो गए हैं और टी-20 वर्ल्ड कप से ही बाहर हो चुके हैं।
T20 मेंस वर्ल्ड कप 2022 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला नवंबर 13 को खेला जाएगा
इससे पहले पिछला T20 वर्ल्ड कप यूएई में हुआ था जिसे ऑस्ट्रेलिया ने जीता था और इस बार ऑस्ट्रेलिया खुद मेजबान है तथा वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार भी नजर आता है। 2022 आईसीसी T20 मेंस वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाला है जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है और हर तरफ क्रिकेट की ही बात चल रही है। T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया में 45 मैचों का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए 7 बेहतरीन जगहों का चुनाव किया जा चुका है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, एडिलेड ओवल क्रिकेट ग्राउंड, गाबा उन क्रिकेट ग्राउंड में शामिल है जिन्हें T20 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है।
मेंस आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला मैच श्रीलंका और नामीबिया के बीच 16 अक्टूबर को खेला जाएगा। किंतु पूरे विश्व की निगाहें 23 अक्टूबर पर टिकी होंगी क्योंकि इस दिन भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में महा मुकाबला होने वाला है। इस ब्लॉग पोस्ट को पूरा पढ़ने के बाद आपको पता चलेगा कि किस दिन कौन सी टीम किसके साथ खेलेगी और आप वर्ल्ड कप लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे।
आईसीसी वर्ल्ड कप 2022 ग्रुप्स
क्वालीफायर राउंड
ग्रुप ए – श्रीलंका, नामीबिया, यूएई, नीदरलैंड
ग्रुप बी – वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, जिंबाब्वे, आयरलैंड
सुपर 12
ग्रुप 1 – ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, इंग्लैंड A1 B2
ग्रुप 2 – इंडिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका A2 B1

आईसीसी मैंस T20 वर्ल्ड कप 2022 शेड्यूल डेट स्कॉड ग्रुप्स
मैच | मैच डेट 2022 | वर्सेस | टाइम | जगह |
1 | 16 अक्टूबर | श्रीलंका बनाम नामीबिया – ग्रुप ए | 9:30 ए एम | साइमंड्स स्टेडियम जिलॉन्ग |
2 | 16 अक्टूबर | यूएई वर्सेस नीदरलैंड | 1:30 पी एम | साइमंड्स स्टेडियम जिलॉन्ग |
3 | 17 अक्टूबर | वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड – ग्रुप बी | 9:30 ए एम | बैलेरीव ओवल होबार्ट |
4 | 17 अक्टूबर | जिंबाब्वे वर्सेस आयरलैंड – ग्रुप बी | 01:30 पी एम | बैलेराईव ओवल हौबार्ट |
5 | 18 अक्टूबर | नामीबिया वर्सेस नीदरलैंड – ग्रुप ए | 09:30 ए एम | साइमंड्स स्टेडियम जिलॉन्ग |
6 | 18 अक्टूबर | श्रीलंका वर्सेस यूएई- ग्रुप ए | 1:30 पी एम | साइमंड्स स्टेडियम जिलॉन्ग |
7 | 19 अक्टूबर | स्कॉटलैंड वर्सेस आयरलैंड – ग्रुप बी | 1:30 पी एम | साइमंड्स स्टेडियम जिलॉन्ग |
8 | 19 अक्टूबर | वेस्टइंडीज बनाम जिंबाब्वे – ग्रुप बी | 1:30 पी एम | बैलेरीव ओवल होबार्ट |
9 | 20 अक्टूबर | श्रीलंका वर्सेस नीदरलैंड – ग्रुप ए | 09:30 ए एम | साइमंड्स स्टेडियम जिलॉन्ग |
10 | 20 अक्टूबर | नामीबिया वर्सेस यूएई – ग्रुप ए | 1:30 पी एम | साइमंड्स स्टेडियम जिलॉन्ग |
11 | 21 अक्टूबर | वेस्टइंडीज वर्सेस आयरलैंड – ग्रुप बी | 09:30 ए एम | बैलेरीव ओवल होबार्ट |
12 | 21 अक्टूबर | स्कॉटलैंड वर्सेस जिंबाब्वे – ग्रुप बी | 1:30 पी एम | बैलेरीव ओवल होबार्ट |
13 | 22 अक्टूबर | न्यूजीलैंड वर्सेस ऑस्ट्रेलिया – ग्रुप 1 | 12:30 पी एम | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड |
14 | 22 अक्टूबर | इंग्लैंड वर्सेस अफगानिस्तान – ग्रुप 1 | 04:30 पी एम | पर्थ क्रिकेट ग्राउंड |
15 | 23 अक्टूबर | ए 1 वर्सेस बि 2 – ग्रुप 1 | 09:30 ए एम | बैलेरीव ओवल होबार्ट |
16 | 23 अक्टूबर | इंडिया वर्सेस पाकिस्तान – ग्रुप 2 | 1:30 पी एम | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड |
17 | 24 अक्टूबर | बांग्लादेश वर्सेस ए 2 – ग्रुप 2 | 09:30 ए एम | बैलेरीव ओवल होबार्ट |
18 | 24 अक्टूबर | साउथ अफ्रीका वर्सेस बी 1 – ग्रुप 2 | 1:30 पी एम | बैलेरीव ओवल होबार्ट |
19 | 25 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया वर्सेस ए 1 – ग्रुप 1 | 04:30 पी एम | पर्थ क्रिकेट ग्राउंड |
20 | 26 अक्टूबर | इंग्लैंड वर्सेस बी 2 – ग्रुप 1 | 09:30 ए एम | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड |
21 | 26 अक्टूबर | न्यूजीलैंड वर्सेस अफगानिस्तान – ग्रुप 1 | 1:30 पी एम | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड |
22 | 27 अक्टूबर | साउथ अफ्रीका वर्सेस बांग्लादेश – ग्रुप 2 | 04:30 पी एम | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड |
23 | 27 अक्टूबर | इंडिया वर्सेस ए 2 – ग्रुप 2 | 12:30 पी एम | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड |
24 | 27 अक्टूबर | पाकिस्तान वर्सेस बी 1 – ग्रुप 2 | 04:30 पी एम | पर्थ क्रिकेट ग्राउंड |
25 | 28 अक्टूबर | अफगानिस्तान वर्सेस बी 2- ग्रुप 1 | 09:30 ए एम | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड |
26 | 28अक्टूबर | इंग्लैंड वर्सेस ऑस्ट्रेलिया – ग्रुप 1 | 1:30 पी एम | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड |
27 | 29 अक्टूबर | न्यूजीलैंड वर्सेस ए 1 – ग्रुप 1 | 1:30 पी एम | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड |
28 | 30 अक्टूबर | बांग्लादेश वर्सेस बी 1 – ग्रुप 2 | 04:30 पी एम | द गाबा ब्रिसबेन |
29 | 30 अक्टूबर | पाकिस्तान वर्सेस ए 2 – ग्रुप 2 | 12:30 पी एम | पर्थ क्रिकेट ग्राउंड |
30 | 30 अक्टूबर | इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका – ग्रुप 2 | 04:30 पी एम | पर्थ क्रिकेट ग्राउंड |
31 | 31 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया वर्सेस बी 2 – ग्रुप 1 | 1:30 पी एम | द गाबा ब्रिसबेन |
32 | 1 नवंबर | अफगानिस्तान वर्सेस ए 1 – ग्रुप 1 | 09:30 ए एम | द गाबा ब्रिसबेन |
33 | 1 नवंबर | इंग्लैंड वर्सेस न्यूजीलैंड – ग्रुप 1 | 1:30 पी एम | द गाबा ब्रिसबेन |
34 | 2 नवंबर | बी 1 वर्सेस ए 2 – ग्रुप 2 | 09:30 ए एम | एडिलेड ओवल |
35 | 2 नवंबर | इंडिया वर्सेस बांग्लादेश – ग्रुप 2 | 1:30 पी एम | एडिलेड ओवल |
36 | 3 नवंबर | पाकिस्तान वर्सेस साउथ अफ्रीका – ग्रुप 2 | 1:30 पी एम | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड |
37 | 4 नवंबर | न्यूजीलैंड वर्सेस बी 2 – ग्रुप 1 | 1:30 पी एम | एडिलेड ओवल |
38 | 4 नवंबर | ऑस्ट्रेलिया वर्सेस अफगानिस्तान | 1:30 पी एम | एडिलेड ओवल |
39 | 5 नवंबर | इंग्लैंड वर्सेस ए 1 – ग्रुप 1 | 1:30 पी एम | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड |
40 | 6 नवंबर | साउथ अफ्रीका वर्सेस ए 2 – ग्रुप 2 | 5:30 पी एम | एडिलेड ओवल |
41 | 6 नवंबर | पाकिस्तान वर्सेस बांग्लादेश | 9:30 ए एम | एडिलेड ओवल |
42 | 6 नवंबर | इंडिया वर्सेस बी 1 – ग्रुप 2 | 1:30 पी एम | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड |
43 | 9 नवंबर | टीबीसी वर्सेस टीबीसी पहला सेमी फाइनल | 1:30 पी एम | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड |
44 | 10 नवंबर | टीबीसी वर्सेस टीबीसी दूसरा सेमी फाइनल | 1:30 पी एम | एडिलेड ओवल, एडिलेड |
45 | 13 नवंबर | टीबीसी वर्सेस टीबीसी फाइनल | 1:30 पी एम | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड |