महेंद्र सिंह धोनी अपने बोल्ड डिसीजंस के लिए क्रिकेट जगत में जाने जाते हैं
2022 आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार हार के कारण रविंद्र जडेजा ने धोनी से कप्तानी की बागडोर दोबारा संभालने की दरखास्त की जिसे धोनी ने स्वीकार कर लिया।
धोनी के कप्तानी के रोल में वापस लौटने पर ना सिर्फ सीएसके फैंस में उमंग की लहर दौड़ गई है बल्कि पूरे विश्व की निगाहें चेन्नई सुपर किंग के आगामी मैचों पर टिक गई है और सब धोनी के द्वारा कप्तानी का भार संभालने पर खुश है।
धोनी अपने अचानक फैसले के लिए जाने जाते हैं किंतु इस बार रविंद्र जडेजा ने धोनी से दरखास्त की कि वे दोबारा कप्तानी का पदभार संभाले।
CSK टीम मैनेजमेंट यही चाहता था कि महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी दोबारा से संभाल ले।
धोनी ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर से सन्यास भी बड़ी सादगी से लिया था उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक वीडियो शेयर करते हुए सभी लोगों का 1929 घंटों के लिए धन्यवाद किया था।
वीडियो के बैकग्राउंड में किशोर कुमार का गाना चल रहा था “मैं पल दो पल का शायर हूं पल दो पल मेरी जवानी है पल दो पल मेरी हस्ती है पल दो पल मेरी कहानी है।”
visit - sportsgo.in
आई पी एल 2022 के शुरू होने से एक दिन पहले ही धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़कर रविंद्र जडेजा को नया कप्तान पद सौंपा और सबको हैरत में डाल दिया।
जैसे ही एम एस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी छोड़ी तो cskके बुरे दिन शुरू हो गए और वह एक के बाद एक मैच हारने लगे इससे चेन्नई सुपर किंग्स टीम मैनेजमेंट और कप्तान जडेजा की चिंताएं बढ़ती चली गई
मजबूरन दोनों ने मिलकर फैसला लिया जडेजा को अपने ऑलराउंड खेल पर ही फोकस करना चाहिए और कप्तानी के स्पेशलिस्ट MS धोनी को ही कप्तानी करनी चाहिए।