इस पोस्ट में आपको क्रिकेट बैटिंग एवरेज कैलकुलेटर मिलता है जिसे आप मुफ्त में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कैलकुलेटर स्कूल तथा लोकल टूर्नामेंट के लिए फायदेमंद है।
बल्लेबाज द्वारा बनाए गए कुल रन को वह कितनी बार आउट हुआ है से डिवाइड करने पर बैटिंग एवरेज निकाला जाता है। इसे इस्तेमाल करना आसान है, दिए गए खाली बॉक्स में बल्लेबाज द्वारा बनाए गए रन तथा वह कितनी बार आउट हुआ है भरना है एवरेज सामने आ जाएगा।
Table of Contents
क्रिकेट बैटिंग एवरेज कैलकुलेटर (Cricket batting average calculator)
हर बल्लेबाज जानना चाहता है कि उसने एक मैच में कितने औसत से रन बनाए हैं और पूरी सीरीज में उसका बैटिंग एवरेज क्या है?
दोस्तों के साथ खेलते हुए शायद आप पेपर पर एवरेज कैलकुलेट कर लें किंतु आपके स्कूल में मैच है तो हर बल्लेबाज का तुरंत एवरेज निकालने के लिए पेपर इस्तेमाल करना या कैलकुलेटर इस्तेमाल करना फायदे का सौदा नहीं लगता।
इसके लिए आपके पास बैटिंग एवरेज कैलकुलेटर होना चाहिए जिसमें कुछ नंबर फीड करते ही सामने वाले बल्लेबाज का बैटिंग एवरेज निकलकर सामने आ जाए।
इसका फायदा यह होता है कि बल्लेबाज को पता होता है कि उसने कैसा प्रदर्शन किया है, कप्तान को निर्णय लेने में आसानी होती है कि किस बल्लेबाज को आगे खिलाना है और किसे नहीं।बैटिंग स्ट्राइक रेट अलग होता है और एवरेज अलग होता है बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट आसानी से निकालने के लिए हमारा बल्लेबाज स्ट्राइक रेट कैलकुलेटर इस्तेमाल करें।
सही औसत निकालने के लिए नीचे दिया गया बल्लेबाजी औसत कैलकुलेटर इस्तेमाल करें।
SportsGo
Cricket Batting Average Calculator
Batting Average:
0.00
- बैटिंग औसत कैलकुलेटर में क्रिकेट को सेलेक्ट करें।
- बैट्समैन ने कितने रन बनाए हैं खाली बॉक्स में भरें।
- बैट्समैन कितनी बार आउट हुआ है खाली बॉक्स में भरें।
- यह दोनों डीटेल्स भरते ही बैटिंग एवरेज आपके सामने निकल कर आ जाएगा।
बैटिंग एवरेज कैलकुलेटर क्या है? (What is a batting average calculator?)
बैटिंग औसत कैलकुलेटर खेलों में एक आंकड़ा है जिसके अंतर्गत बल्ले से गेंद को मारा जाना शामिल है। इस आंकड़े का इस्तेमाल सबसे पहले क्रिकेट के लिए किया गया था और यह काफी सफल रहा। बाद में इसे दूसरे खेल जैसे बेसबॉल और सॉफ्टबॉल में भी इस्तेमाल किया जाने लगा।
अपनी सरलता और महत्व के कारण यह आंकड़ा सभी खेलों में लोकप्रिय होने लगा। यह एक सरल तरीका है जिसके इस्तेमाल से एक बल्लेबाज के प्रदर्शन और कौशल का सटीकआकलन किया जा सकता है इस तरीके से बल्लेबाज के एक मैच के प्रदर्शन तथा अनेक मैच के प्रदर्शनों का आकलन भी किया जा सकता है।
क्रिकेट में बैटिंग एवरेज कैसे कैलकुलेट करें (How to calculate batting average for cricket)
बल्लेबाजी का एवरेज निकालने के लिएइन दोकी आवश्यकता होती है: बैट्समैन ने कितने रन बनाए हैं तथा बैट्समैन कितनी बार आउट हुआ है।
बैट्समैन ने जितने मैच खेले हैं उन सभी मैचेस में बैट्समैन द्वारा बनाए गए कुल रन को उसके आउट होने की संख्या से डिवाइड कर दें जो भी उत्तर आएगा वह बल्लेबाज का औसत होगा।
इस तरह समझते हैं:
विराट कोहली ने एक मैच में 55 रन बनाए और दूसरे मैच में 95 रन बनाए वह दोनों बार आउट हो गया
बल्लेबाज के कुल रन 55 + 50 = 105 रन
कितनी बार आउट हुआ = 2 बार
बल्लेबाज का औसत = 105/2 = 52.5 औसत
क्रिकेट में कौन सा बैटिंग एवरेज अच्छा होता है कौन सा खराब:
10 से नीचे औसत = खराब बल्लेबाजी स्किल।
10-20 एवरेज = खराब से थोड़ा ऊपर।
20-30 एवरेज = एवरेज बैटिंग स्किल्स।
30-40 एवरेज = एवरेज से ऊपर।
40-50 एवरेज = अच्छी बैटिंग स्किल्स।
50-60 एवरेज = बहुत अच्छी बैटिंग स्किल्स।
60+ एवरेज = एक्स्ट्राऑर्डिनरी बैटिंग स्किल्स।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन का एवरेज 99.94 रहा उनके अलावा उनके आसपास भी कोई बल्लेबाजनहीं पहुंच पाया।
अब तक के इतिहास में सर डॉन ब्रैडमैन के बाद सबसे अच्छे एवरेज वाले टॉप फाइव बल्लेबाज नीचे टेबल में दिए गए हैं
इतिहास के उच्चतम बैटिंग एवरेज वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज | एवरेज | देश |
| ब्रैडमैन | 99.94 | ऑस्ट्रेलिया |
| एडम वोगस | 61.87 | ऑस्ट्रेलिया |
| स्टीव स्मिथ | 61.37 | ऑस्ट्रेलिया |
| ग्रैम पॉलक | 60.97 | साउथ अफ्रीका |
| जॉर्ज हेडली | 60.83 | वेस्ट इंडीज |
| हर्बर्ट | 60.73 | इंग्लैंड |
निष्कर्ष – बल्लेबाज द्वारा बनाए गए कुल रन को वह कितनी बार आउट हुआ है से प्रतिभाग करने पर बैटिंग एवरेज निकलता है। इस पोस्ट में आपको एक आसान बैटिंग एवरेज कैलकुलेटर मिलता है जिसे इस्तेमाल कर आप खुद का तथा साथियों का बल्लेबाजी एवरेज निकाल सकते हैं।
