स्पोर्ट्सगो चैटबॉट आपके सभी प्रश्नों के उत्तर तथा संबंधित लिंक देता है, आपके सवाल को नोट करता है, अपॉइंटमेंट बुक और सारा डाटा सुनिश्चित कर हमारे पास भेजता है।
यह एक प्रीमियम प्रोफेशनल वर्चुअल अस्सिटेंट है जो यूजर के प्रश्नों के सही उत्तर देता है, प्रश्न संबंधित लिंक चैट बॉक्स में देता है और उनके वेबसाइट पर कुछ भी ढूंढने के समय को बचाता है। वेबसाइट पर वर्चुअल अस्सिटेंट के होने से यूजर को काफी फायदा होता है।
स्पोर्ट्सगो चैटबॉट वर्चुअल असिस्टेंट (Sportsgo chatbot virtual assistant)
स्पोर्ट्सगो चैटबॉट एक प्रकार का वर्चुअल अस्सिटेंट है जो हमारी वेबसाइट में आने वाले यूजर्स के प्रश्नों के सटीक उत्तर देता है तथा उन्हें डायरेक्ट लिंक देता है ताकि वह सीधे अधिक जानकारी वाले पेज पर पहुंच सकें।
यह असिस्टेंट यूजर द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर को छोटा करके चैट बॉक्स के अंदर देता है और साथ में एक लिंक देता है। यह जल्द ही हमारी वेबसाइट में उपलब्ध होगा।
यदि यूजर छोटे उत्तर से सहमत होता है तो उसका समय बचता है। यदि यूजर अधिक जानकारी पाना चाहता हो तो दिए गए लिंक पर क्लिक कर सीधे हमारी वेबसाइट के डीटेल्ड पोस्ट पर पहुंचता है और विस्तार में जानकारी को पढ़ता और समझता है जब तक वह संतुष्ट न हो जाए।
स्पोर्ट्सगो चैटबॉट किसी प्रश्न का उत्तर न होने पर उस सवाल को नोट कर लेता है ताकि हमारी टीम आपकी उस समस्या का हल ढूंढ कर आपके पास भेज सके।
यह अपने आप में एक सक्षम चैटबॉट है जो वेबसाइट विजिट करने वाले यूजर्स की मदद करने के लिए बनाया गया है। यह चैटबॉट एक प्रोफेशनल कंपनी द्वारा डिजायन किया गया है जो भारत में काफी तेजी से काम कर रही है।
वर्चुअल असिस्टेंट के फायदे (Benefits of virtual assistant)
- प्रश्नों के सटीक उत्तर देता है।
- उत्तर छोटा करके देता है।
- उत्तर के साथ लिंक देता है ताकि आप विस्तार में पढ़ सकें।
- ईमेल आईडी, नाम, फोन नंबर तथा प्रश्न कलेक्ट करता है।
- डाटा एक्सेल शीट में जमा करता है।
- प्रश्नों के उत्तर 24 घंटे देता है।
- यूजर को प्रश्नों के उत्तर आसानी से और जल्दी मिलने पर वह संतुष्ट होता है और अधिक समय तक वेबसाइट पर बना रहता है जिससे वेबसाइट इंगेजमेंट टाइम बढ़ता है।
सारांश – यह कस्टम वर्चुअल अस्सिटेंट खास तौर पर स्पोर्ट्सगो दर्शकों के लिए डिजाइन किया गया है जो उन्हें हमारी वेबसाइट संबंधित हर प्रश्न का उत्तर देता है। आप चैट बॉक्स में उत्तर पढ़ सकते हैं और विस्तार में पढ़ने यह आपको संबंधित पोस्ट का एक लिंक भी देता है।
पूछे गए प्रश्न उत्तर
चैटबॉट क्या है? (What is chatbot)
यह एक प्रकार का वर्चुअल अस्सिटेंट होता है जो वेबसाइट में लगा होता है। यह आमतौर पर दाएं तरफ नीचे की ओर एक छोटा सा बॉक्स होता है जिसमें चैटबॉट आपसे चैटिंग करता है और पूछे जाने पर आपको वेबसाइट संबंधित उत्तर देता है।
क्या हम स्पोर्ट्सगो चैटबॉट फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं? (Can we use sportsgo chatbot free)
जी हां बिल्कुल, यह आपकी सुविधा के लिए ही वेबसाइट पर लगाया गया है इसे आप फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह किस प्रकार के प्रश्नों के उत्तर देता है? (What kind of question it answers)
यह वेबसाइट संबंधित किसी भी प्रकार के प्रश्न के उत्तर देता है, पूछे गए प्रश्न का वेबसाइट से संबंध होना आवश्यक है। वेबसाइट के बाहर के प्रश्नों के उत्तर नहीं देता क्योंकि यह एक प्रोफेशनल और कस्टमाइज्ड ट्रेनेबल वर्चुअल अस्सिटेंट है जो वेबसाइट के डाटा के ऊपर ट्रेन किया गया है।
मुझे मेरे प्रश्नों के उत्तर नहीं मिले क्या करूं? (I do not get my questions answers what to do)
ऐसी स्थिति में यह चैटबॉट आपकी ईमेल आईडी, प्रश्न तथा फोन नंबर कलेक्ट करता है। आपके उत्तर के रूप में जल्दी आपको एक ईमेल भेजा जाता है। कुछ समय बाद आपके पूछे प्रश्न का उत्तर चैटबॉट भी देता है क्योंकि हम उसे उस प्रश्न पर ट्रेनिंग देते हैं।
इस चैटबॉट की कीमत कितनी है? (What is the price of this chatbot)
यह कस्टमाइज्ड प्रोफेशनल चैटबॉट है इसकी कीमत वेबसाइट के ऊपर निर्भर करती है। इसकी एवरेज कीमत ₹25000 से लेकर ₹50000 है और प्रति महीना कीमत ₹5000 से लेकर ₹10000 या उससेअधिक भी हो सकती है निर्भर करता है वेबसाइट के साइज और इस्तेमाल पर।
क्या यह लाइव उत्तर देता है? (Does it give answers live)
जी हां, यह लाइव आंसर देता है इसके लिए कई प्रकार की एपीआई इस्तेमाल की गई है।
स्पोर्ट्सगो चैटबॉट कब से इस्तेमाल कर सकते हैं? (From when we can use sportsgo chatbot)
हमारा वर्चुअल अस्सिटेंटजल्द ही आपके सामने उपलब्ध होगा और आप उसे मुफ्त में इस्तेमाल कर पाएंगे।
