टर्फ बॉक्स क्रिकेट सेटअप कॉस्ट निर्भर करता है: ग्राउंड साइज, लोकेशन, मैटेरियल्स तथा लोकल ठेकेदार या कंपनी से तैयार करवा रहे हैं! कास्ट तथा प्रॉफिट जानिए।
टर्फ तथा नेट खुद खरीदने पर और लोकल कंस्ट्रक्शन ठेकेदारों से ग्राउंड तैयार करवाने पर सस्ता पड़ता है जबकि एक कॉरपोरेट कंपनी को पूरा ठेका देने पर महंगा पड़ता है। कास्टिंग मुख्यतः ग्राउंड साइज, लोकेशन, मैटेरियल्स पर निर्भर करती है। बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड किंग का खर्चा ₹10 लाख से ₹15 लाख आ सकता है, छोटा बॉक्स ग्राउंड ₹3 लाख से ₹5 लाख तक तैयार हो जाता है। 7000 स्क्वायर फीट से लेकर 10000 स्क्वायर फीट साइज किंग साइज के अंतर्गत आता है जबकि 2000 से 3000 स्क्वायर फीट स्मॉल क्रिकेट बॉक्स साइज के अंतर्गत आता है।
जानिए बॉक्स क्रिकेट सेटअप कॉस्ट (box cricket setup cost), कुल कितना खर्चा आता है, कम खर्चे में सेटअप कॉस्ट कैसे बनाएं, कौन से मैटेरियल्स इस्तेमाल होते हैं, कितनी जगह से शुरू कर सकते हैं
फास्ट फॉरवार्ड: एवरेज बॉक्स क्रिकेट सेटअप कॉस्ट ₹3 लाख से ₹15 लाख आ सकता है। फिलहाल यह मुनाफे का बिजनेस है, बाद में भीड़ हो जाएगी।
Table of Contents
बॉक्स क्रिकेट सेटअप कॉस्ट (Box cricket setup cost)
ज्यादातर लोग आज बॉक्स क्रिकेट इन्वेस्टमेंट (Box cricket investment) चाहते हैं क्योंकि फिलहाल यह तेजी से लाभ कमाने का बिजनेस नजर आ रहा है।
बॉक्स क्रिकेट इनडोर आउटडोर दोनों हो सकता है, निर्भर करता है आपकी चॉइस और लोकेशन पर। इसे तैयार करने का खर्चा अलग-अलग होता है निर्भर करता है ग्राउंड साइज, मैटेरियल्स, लोकेशन तथा सिविल वर्क पर।
किंग साइज बॉक्स क्रिकेट सेटअप कॉस्ट: ₹12 to ₹13 लाख, इसके अंतर्गतटर्फ नेट, ग्राउंड प्रिपरेशन, मैदान का स्ट्रक्चर तैयार करना तथा खंबे व फ्लड लाइट लगाना होता है।
नॉर्मल साइज: 8 से 9 लख रुपए तक तैयार हो जाता है, इसमें भी कंप्लीट सेटअप तैयार होता है।
स्मॉल साइज बॉक्स सेटअप कॉस्ट: कंप्लीट सेटअप ₹5 लाख से ₹6 लाख तक मैं तैयार हो जाता है।
| ग्राउंड टाइप | ग्राउंड साइज | कीमत | सेटअप |
| किंग साइज | 7000 से 10,000 स्क्वायर फीट | ₹12 to ₹13 लाख | कंपलीट सेटअप: नेट, ग्राउंड प्रिपरेशन, मैदान का स्ट्रक्चर तैयार करना तथा खंबे व फ्लड लाइट |
| नॉर्मल साइज | 5000 से 7,000 स्क्वायर फीट | ₹8 to ₹9 लाख | कंपलीट सेटअप |
| स्मॉल साइज | 3000 से 5000 स्क्वायर फीट | ₹5 to ₹6 लाख | कंपलीट सेटअप |
क्रिकेट बॉक्स सेटअप कॉस्ट (Cricket box setup cost) कुछ महत्वपूर्ण बातों पर निर्भर करता है:
सिटी: दिल्ली मुंबई बेंगलुरु जैसे शहर में सेटअप कॉस्ट महंगा होगा जबकि हरिद्वार, सीतापुर जैसे जगह पर सेटअप कॉस्ट सस्ता होगा क्योंकि छोटे शहरों में लेबर कॉस्ट भी सस्ता होता है जिससे सिविल वर्क कास्ट कम हो जाता है अर्थात ग्राउंड तैयार करना, पोल लगाने, नेट लगाने का खर्चा कम आता है।
कितने समय तक बिजनेस करना चाहते हो: अगर आप बॉक्स क्रिकेट बिजनेस को 1 से 5 साल तक देख रहे हैं तो आप ऐसे टर्फ और नेट ले सकते हैं जिनका लाइफ़स्पैन 5 साल तक का हो। अगर आप 5 से 10 साल तक बिजनेस करना चाहते हैं तो आपको थोड़ा महंगे टर्फ और नेट लगाने होंगे जिस वजह से कास्ट में अंतर आ जाता है।
ग्राउंड साइज: सबसे महत्वपूर्ण; कितना बड़ा क्रिकेट बॉक्स सेटअप लगाना चाहते हो: छोटा, मीडियम या फिर किंग साइज।
महिला हो या पुरुष सभी इस बॉक्स क्रिकेट में खेलते हैं। अपना खुद का किट और बैट लेकर जरूर जाएं ताकि खेल को एंजॉय कर सकें। पुरुष तथा महिलाओं के लिए क्रिकेट किट बैग की कीमत तथा सामान की जानकारी होना अनिवार्य है ताकि वे जरूरी सामान को सही कीमत पर खरीद सकें।
बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड साइज (Box cricket ground size)
बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड का साइज 3 श्रेणियां में डिवाइड किया जा सकता है किंग साइज, मीडियम साइज तथा स्मॉल साइज।
किंग साइज: 7000 से लेकर 10,000 स्क्वायर फीट या उससे भी अधिक हो सकता है।
ग्राउंड मेजरमेंट: 120 x 65 = 7800 sqft, 120 x 80 = 9600, 120 x 85 = 10200 sqft
मीडियम साइज: 5000 से 7000 स्क्वायर फीट
ग्राउंड मेजरमेंट: 100 x 55 = 5500, 100 x 60 = 6000 sqft, 100 x 70 = 7000 sqft
स्मॉल साइज: 2500 से 5000 sqft
ग्राउंड मेजरमेंट: 100 x 50 = 5000 sqft, 90 x 50 = 4500, 80 x 50 = 4000, 60 x 50 = 3000 sqft
बॉक्स क्रिकेट के लिए क्या सामान खरीदें (Box cricket requirements)
एक नया बॉक्स क्रिकेट सेटअप (new box cricket setup) लगाने के लिए मुख्य रूप से नेट, टर्फ तथा सिविल वर्क की जरूरत होती है:
क्रिकेट नेट्स (Cricket nets)
5 – 6 वर्ष के लिए: ऐसे नेट जिनके अंदर टेनिस बॉल और लेदर बॉल दोनों से खेला जा सकता है; लेदर बॉल से 4 से 5 साल तथा टेनिस बॉल से 5 से 6 साल तक खेला जा सकता है। क्रिकेट नेट के लाइफ़स्पैन पर निर्भर करता है कि वह कितने महंगे और सस्ते होंगे।
अलग-अलग प्रकार के नेट मिलते हैं कुछ नेट 5 से 6 साल के लाइफ़स्पन के साथ मिलते हैं यह कम बजट के होते हैं और उनकी कीमत लगभग ₹6 प्रतिस्क्वायर फीट है।
कुछ महंगे नेट ₹10 प्रतिस्क्वायर फीट के हिसाब से भी मिलते हैं जो ब्लैक तथा ग्रीन दो अलग कलर में मिल जाते हैं इनका लुक प्रीमियम होता है और क्वालिटी अच्छी होती है।
बॉक्स क्रिकेटर टर्फ (box cricket turf)
बॉक्स क्रिकेट टर्फ साइज (Box cricket turf size) अगर 15 MM है तो उसे आप इस्तेमाल कर सकते हैं उस पर गेंद बेहतर बाउंस खाती है। फीफा अप्रूव्ड ओर आईसीसी अप्रूव्ड हो तो और बेहतर है, एस्ट्रो कंपनी इस तरह का टर्फ मार्केट में बेच रही है। अगर आप ऐसा टर्फ खरीदते हैं तो उस टर्फ की कीमत ₹64 प्रति स्क्वायर फीट है, जीएसटी अलग से है तथा फिटिंग एवं लेबर कॉस्ट भी अलग है।
सिविल वर्क (Civil work)
बॉक्स क्रिकेट का स्ट्रक्चर कैसे बनेगा कितने पोल्स, कितने खंबे लगेंगे कैसे और कहां लगेंगे यह सब कार्य सिविल वर्क के अंतर्गत आता है।
इस कार्य को किसी कंस्ट्रक्शन एक्सपर्ट द्वारा करवाए खुद न करने लग जाएं क्योंकि बिना एक्सपीरियंस के व्यक्तियों के लिए खंबे लगाना मुश्किल कार्य होता है, उनका बैलेंस भी बनाना होता है। पोल 4 x 2 के मेजरमेंट में लगेंगे 4 लेंथ होगी और 2 कि चौड़ाई होगी।
कम खर्चे में सेटअप कैसे तैयार करें
बड़ी कंपनियां से क्रिकेट बॉक्स ग्राउंड तैयार करवाने पर 5 लाख से ₹6 लाख ज्यादा खर्चे बढ़ सकता है! अगर आप खर्चा कम करना चाहते हैं तो कॉर्पोरेट के बजाय अपने लोकल एरिया कंस्ट्रक्शन ठेकेदारों से संपर्क करना चाहिए।
क्योंकि उन्हें खंबे लगाना तथा अन्य कार्य करने का अनुभव होता है उनसे यह कार्य करवाने पर काफी कम पैसों में आप अपना सेटअप तैयार कर सकते हैं।
किसी क्रिकेट कोच या क्रिकेट टीचर को हायर करने से कंस्ट्रक्शन लेबर सही तरीके से कम कर रहे हैं यह जज करना आसान रहेगा और ग्राउंड मेजरमेंट में भी परिपक्वता रहेगी। ध्यान रहे, ऐसे स्पोर्ट्स टीचर को हायर करें जिसने स्कूल या कॉलेज में ग्राउंड तैयार करवाया हो।
जबकि बड़ी कंपनियां यह कार्य महंगे में करती है प्लस जीएसटी अलग से लगाती हैं जिससे खर्च काफी ज्यादा बढ़ जाता है, मजे की बात यह है कि कंपनियां भी लेबर द्वारा ही कार्य पूरा करवाते हैं।
स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर से ज्यादा एक्सपर्ट कौन हो सकता जिसका काम अलग-अलग प्रकार के खेल ग्राउंड तैयार करवाना होता है। कंस्ट्रक्शन लेबर खंबे लगाने में एक्सपर्ट होता है और कोच पिच तैयार करने में अतः बॉक्स क्रिकेट पिच सही मापदंड के साथ बनेगी और ग्राउंड का स्ट्रक्चर ठोस तैयार होगा।
ऐसे में कंस्ट्रक्शन लेबर के साथ क्रिकेट कोच को हायर करना एक फायदे का सौदा है। इस तरह से आप लोग बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड तैयार करने में लगने वाले खर्च को कम कर सकते हैं।
एक बॉक्स से कितना कमा सकते हैं
कमर्शियल साइज 7000 sqft, 100 x 70 = 7000 स्क्वायर फीट, इसमें 10 से 12 खिलाड़ी खेल सकते हैं। एक अच्छा बॉक्स 12 से 14 लाख रुपए में बन जाता है।
जो लोग ऑलरेडी बॉक्स क्रिकेट बिजनेस कर रहे हैं वह सुबह से शाम तक के समय में 1 घंटे का एवरेज ₹1000 चार्ज करते हैं तथा रात के समय फ्लड लाइट इस्तेमाल करते हैं और ₹1300 प्रति घंटा चार्ज करते हैं।
दिल्ली जैसे मेट्रो शहरों में बॉक्स बिजनेस चलाने वाले एवरेज ₹1200 से लेकर ₹2000 प्रति घंटा चार्ज करते हैं, निर्भर करता है लोकेशन तथा बॉक्स क्वालिटी पर।
ध्यान रहे ध्यान देने वाली बात यह है कि हजार से ₹2000 प्रति घंटा एक ग्रुप से चार्ज किया जाता है जो उस समय खेलते हैं यानी 10 से 12 लोग मिलकर हजार से ₹2000 का भुगतान करते हैं।
10 से 12 अधिकतम व्यक्तियों की संख्या होती है इससे कम खिलाड़ी होने पर भी आप हजार से 2 हजार के बीच चार्ज कर सकते हैं।
एक दिन में अगर पांच बुकिंग आती है तो आप 5000 प्रतिदिन कमा सकते हैं; इस तरह पूरे महीने भर में 5000 x 30 = 1,50,000 रुपए कमा सकते हैं।
अगर आपने लोकेशन सही जगह चुन ली है तो आप मात्र 6 महीने में पूरा सेटअप कॉस्ट कवर कर सकते हैं और उसके बाद मुनाफा कमाना शुरू कर सकते हैं।
