बॉक्स क्रिकेट के लिए जमीन कहां से लें सस्ते में | From where to get cheap land for box cricket setup

Spread the love

क्रिकेट बॉक्स सेटअप हर कोई लगाना चाहता है पर यह नहीं जानता कि बॉक्स क्रिकेट के लिए जमीन कहां से लें सस्ते में! कुछ विकल्प है जिन्हें आप इस्तेमाल कर सकते हैं। 

बॉक्स क्रिकेट के लिए कितनी जगह चाहिए? क्रिकेट बॉक्स सेटअप (cricket box setup) लगाने के लिए सस्ते में जमीन कहां से लेंगे? यह बुनियादी सवाल हैं जिस वजह से अधिकतर लोग इस बिजनेस को करना चाहते हुए भी नहीं कर पा रहे हैं। अगर आप क्रिकेट जुनूनी हैं और अपना खुद का क्रिकेट व्यवसाय खड़ा करना चाहते हैं ताकि अपने प्रिय खेल से जुड़ सकें और खेलते-खेलते पैसे भी कमा सकें, तो आज का यह पोस्ट आपके लिए बेहद जरूरी है।  

इस समय बॉक्स क्रिकेट (box cricket) काफी चर्चा में है और अधिकतर लोग अपने प्रिय खेल को एक व्यवसाय के रूप में सेटअप करना चाहते हैं। वे बॉक्स क्रिकेट का बिजनेस करना चाहते हैं ताकि आगे की जिंदगी खेलते खेलते गुजार सके और साथ ही इससे पैसे भी कमा सकें। हमारे एक और लेख में जानिए बॉक्स क्रिकेट बिजनेस कैसे शुरू करें कितना निवेश कितना फायदा होने की संभावना है।

बॉक्स क्रिकेट के लिए जमीन कहां से लें सस्ते में इस बात पर प्रकाश डाला गया है:

बॉक्स क्रिकेट के लिए जमीन कहां से लें सस्ते में (From where to get land for box cricket in cheap price)

अपने प्रिय खेल क्रिकेट का बिजनेस करना तो सब चाहते हैं किंतु सबसे बड़ी समस्या यह है की बॉक्स क्रिकेट के लिए जमीन कहां से लें सस्ते में? क्योंकि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे महानगरों में जमीन की कीमत बेहद ज्यादा है इसलिए जो सेटअप कॉस्ट मात्र 5 से 8 लाख रुपए का होता है वह जमीन खरीदने की वजह से करोड़ों में पहुंच जाता है, यह सच है! 

बॉक्स क्रिकेट का ग्राउंड साइज (box cricket ground size) कम से कम 3000 स्क्वायर फिट होता है और मुंबई जैसे बड़े शहरों में इतनी जमीन खरीदना मतलब लाखों – करोड़ों का इन्वेस्टमेंट। क्रिकेट बॉक्स सेटअप कॉस्ट जमीन खरीदने के साथ काफी ज्यादा बढ़ जाता है। 

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और कम महंगे शहरों में भी जमीन की कीमत लगातार बढ़ रही है इसलिए बॉक्स क्रिकेट के लिए जमीन खरीदना एक चुनौती है! समस्या है तो हल भी होगा, बस आपको ध्यान देने की जरूरत है और स्पोर्ट्सगो में दिए गए जानकारी को सही तरीके से धरातल पर आजमाने की जरूरत है।

यहां से खरीदें बॉक्स क्रिकेट के लिए सस्ते में जमीन (Buy cheap land for cricket box setup)

नर्सरींयों की तरह जमीन किराए पर लें: यह तरीका काफी प्रभावी साबित हो सकता है। आपने अपने शहर में देखा होगा नर्सरी की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। अधिकतम नर्सरींयां मुख्य सड़क में रोड के किनारे खुल रही हैं, वह ऐसा इसलिए कर पा रहे हैं क्योंकि उन्हें सरकार से नर्सरी खोलने के लिए स्कीम का फायदा मिलता है। 

आपको भी अपने एरिया के जिला क्रिकेट एसोसिएशन जाकर किसी स्कीम का पता करना होगा जहां से खेल संबंधित जमीन सस्ते में मिल जाती है। शायद अब तक आपका दिमाग में एक आईडिया आ चुका होगा, उसे जरूर ट्राई करें। 

डायरेक्ट किसानों से जमीन किराए पर लें: यह काफी सरल उपाय है सुनने में शायद आपको ज्यादा सीरियस ना लगे पर बड़ी-बड़ी कंपनियां किसानों से बहुत कम दाम में कई एकड़ के हिसाब से जमीन किराए पर लेती हैं। यह कंपनियां किसानों से ली गई किराए की जमीन पर अपनी पसंद की फसल लगाती हैं और अपनी कंपनी के नाम पर बेचती हैं। 

कई किसान आधा एक बीघा जमीन भी किराए पर देते हैं और आपको क्रिकेट बॉक्स लगाने के लिए लगभग इतनी ही जमीन चाहिए होती है शुरुआत में आप एक से डेढ़ बीघा जमीन पर क्रिकेट बॉक्स लगा सकते हैं और धीरे-धीरे इसका साइज बढ़ा सकते हैं। 

मेहनत आपको यह करनी है कि वह जमीन एक कनेक्टिविटी वाले एरिया में हो जहां पर आपके छात्र पहुंच सकें। अगर आप यह ढूंढने में कामयाब रहे तो आपका क्रिकेट बॉक्स सेटअप जल्दी लग सकता है। 

सब कुछ ठीक रहा तो आप लगभग 1.5 साल के अंदर दूसरी जगह पर जमीन खरीद सकते हैं। जी हां बॉक्स क्रिकेट में इतना अच्छा फायदा है अगर सब ठीक चला अर्थात अगर आपके पास छात्रों की कमी ना हुई तो! बिजनेस का प्रॉफिट निर्भर करता है आपके पास बॉक्स क्रिकेट बुकिंग निरंतर कितनी आ रही है, अच्छा प्रॉफिट के लिए आपको एक सिस्टम बनाना होगा और मार्केटिंग भी करनी होगी।

निष्कर्ष: बॉक्स क्रिकेट के लिए जमीन कहां से लें सस्ते में एक बड़ी चुनौती है इस बिजनेस को शुरू करने के लिए! क्रिकेट एसोसिएशन के दफ्तर और किसानों से टाइ अप कर आप इस समस्या का हल निकाल सकते हैं और अपना पहला बॉक्स क्रिकेट सेटअप लगा सकते हैं। इस तरह आप अपने पैशन से जुड़ सकते हैं और अपना खर्चा भी चला सकते हैं।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top