हमसे अच्छी क्वालिटी का क्रिकेट बैट कवर खरीदें! फिश कवर क्रिकेट बैट या कोई और कवर जो भी लें अच्छी क्वालिटी का लें क्योंकि यह आपके महंगे बैट को सुरक्षित रखता है।
जितना जरूरी क्रिकेट बैट है उतना ही जरूरी उसका कवर भी है। एक अच्छा बैट आपको मैच में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद करता है और उस बैट को सुरक्षित रखने में अच्छी क्वालिटी का कवर मदद करता है। सही कवर आपके बैट को नमी, धूप और धूल से सुरक्षित रखता है; बल्ले में नमी आने से वह फूल सकता है और उसकी क्वालिटी गिर सकती है। स्पोर्ट्सगो से आप अच्छी क्वालिटी का बैट ऑनलाइन मंगा सकते हैं।
Table of Contents
अच्छी क्वालिटी का क्रिकेट बैट कवर बैग खरीदें (Buy cricket bat cover bag good quality)
क्रिकेट बैट कवर बैग या कोई भी और खेल संबंधित आइटम जो हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध है उसे खरीदने के लिए आप हमें इस ईमेल आईडी पर ईमेल करें: sales@sportsgo.in
बेहतरीन क्वालिटी तथा अच्छा डिस्काउंट पाने के लिए स्पोर्ट्सगो से अच्छा क्रिकेट बैट कवर बैग (cricket bat cover bag) बुक करें यहां आपको सिर्फ आइटम ही नहीं बल्कि उस खेल से संबंधित जुड़ी जानकारी भी मिलती है।
क्रिकेट कवर बैग क्या है इसकी जरूरत क्यों है? (What is cricket bat cover bag & why needed)
एक सिंगल बैट को रखना वाला कवर होता है जिसके अंदर खिलाड़ी बैट रखकरअपने कंधे पर टांग सकता है इसमें एक पट्टी होती है जिसे वह अपने कंधे पर पहन सकता है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें केवल एक बैट तथा कुछ छोटे एसेसरीज आ सकते हैं।
क्रिकेट बैट कवर के मुख्य फायदे (Benefits of cricket bat cover bag)
लकड़ी के बैट को धूप नमी,धूल और बारिश से बचाना: अगर बल्ले में नमी आ जाए तो उसकी क्वालिटी का स्तर गिर जाता है और शॉट्स में अच्छी टाइमिंग बनने में मुश्किल होती है। ना ही पावर से खेला शॉट दूर तक जाता है इसलिए जरूरी है कि जितना खर्चा आप एक बैट खरीदने पर करते हैं उसका कुछ प्रतिशत उसकी देख रेख पर भी करें।
सबसे पहले एक अच्छा क्रिकेट बैट कवर बैग खरीदें जो उसे धूल, धूप और नमी से बचा सके। अपने बैट को हमेशा ऐसे स्थान पर रखें जहां पर पानी न हो बारिश में उसे प्रेक्टिस ना करें और प्रेक्टिस खत्म होने के बाद कुछ मिनट के लिए बैट को खुले आसमान के नीचे रखें उसके बाद कवर के अंदर रख दें।
सफर के दौरान खरोचों और झटको से सुरक्षा देना: ज्यादातर खिलाड़ी बाइक्स में अपना किट बैग तथा बैट ले जाते हैं किट बैग तो क्लब में ही रखा जाता है किंतु बैट अपने साथ वापस ले जाते हैं और कई बार मैच खेलने के लिए बैट को कंधे में डालकर यहां से वहां जाते हैं। इस दौरान अगर बैट को खरोच तथा झटका लग सकता है अतः एक मजबूत और अच्छा कवर बैट की सुरक्षा करता है उसे खरोचों से बचाता है, हमारे बैट कवर बैग का चित्र नीचे देख सकते हैं।

कस्टमाइज्ड क्रिकेट बैट कवर बैग्स
क्रिकेट बैट कवर बैग खरीदते समय ध्यान रखें (Pay attention while buying cricket bat cover bags)
मटेरियल व वॉटरप्रूफ क्वालिटी (Material & waterproof)
क्रिकेट बैट कवर खरीदते समय हमेशा हेवी ड्यूटी नायलॉन या वॉटरप्रूफ फैब्रिक चुने। यह ऐसे पदार्थ हैं जो कवर को मजबूती तथा वाटरप्रूफ क्वालिटी प्रदान करते हैं। अगर कवर वॉटरप्रूफ रहेगा तो उसे बारिश और नमी से बचाया जा सकता है अगर आप साधारण कवर खरीदेंगे तो उसके अंदर पानी घुसने के चांसेस रहेंगे और बारिश के सीजन में प्रैक्टिस के लिए जाते समय आपके बल्ले को नुकसान हो सकता है।
भारी पेडिंग मजबूत जिप क्वालिटी (Heavy padding & strong zip)
भारी पेडिंग: बैट कवर के अंदर दिया गया मोटा तथा गद्देदार फोम या कुशनिंग अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए। मोटा गद्देदार फोम या कुशनिंग लेयर गिरने और चोट लगने से आपके बैट को बचाता है। अच्छी पेडिंग होने से जब कभी कवर समेत बैट गिर जाए तो वह टूटने से बचता है।
मजबूत जिप: बैट को कवर से कई बार बाहर निकाला तथा कई बार वापस रखा जाता है इस प्रक्रिया में जिप का इस्तेमाल बार-बार होता है अतः जिप का मजबूत होना आवश्यक है। जैसे जैकेट खरीदते समय हम जिप जरूर चेक करते हैं इसी प्रकार बैट खरीदते समय कवर बैग जिप जरूर चेक करें। पतला बारीक जिप जल्दी टूट जाता है जबकि हैवी क्वालिटी का जिप देर तक टिकता है।
निष्कर्ष: जितना समय और खर्चा आप एक अच्छा मजबूत बैट खरीदने में लगाते हैं उतना ध्यान आपको एक अच्छा मजबूत बैट कवर बैग खरीदने में भी लगाना चाहिए। क्योंकि यह आपके बैट की सुरक्षा करता है, अगर कवर बैग कमजोर होगा तो बैट को नुकसान पहुंचने की संभावना बनी रहेगी। इसलिए अच्छे बैट तो खरीदें ही पर साथ ही अच्छे क्रिकेट बैट कवर बैग भी खरीदें, स्पोर्ट्सगो पर यह उपलब्ध है ईमेल द्वारा ऑर्डर करें।
