बेस्ट क्वालिटी क्रिकेट लेदर बॉल कहां से खरीदें सस्ते में | Where to buy cricket leather ball in cheap price

Spread the love

आप भी बेस्ट क्वालिटी क्रिकेट लेदर बॉल (Cricket leather ball) खरीदना चाहते हैं; स्पोर्ट्सगो लाया है बेस्ट लेदर बॉल ऑनलाइन डिस्काउंट ऑफर्स के साथ, आज बुक करें। 

भारत में गली मोहल्लों से लेकर लगभग हर स्कूल, कॉलेज में क्रिकेट खेला जाता है इसलिए टेनिस बॉल्स, लेदर बॉल तथा सिंथेटिक क्रिकेट बॉल की डिमांड सदाबहार है। शहर में क्रिकेट की दुकान होंगी पर ऑनलाइन सस्ता पड़ता है इसलिए अधिकतर क्लब्स क्रिकेट लेदर बॉल ऑनलाइन मंगाते हैं। अगर आप भी ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं तो पहले आपको जानना चाहिए कि इसकी क्वालिटी कैसे पता करें और अच्छी क्वालिटी की गेंद कहां से सस्ते में मंगाए, जिनसे मंगा रहे हैं वह विश्वसनीय हैं यह कैसे जांचें। 

स्पोर्ट्सगो से लेदर बॉल ऑर्डर करने पर क्वालिटी तथा डिस्काउंट एक साथ मिलते हैं। 

बेस्ट क्वालिटी क्रिकेट लेदर बॉल कहां से खरीदें सस्ते में 

अगर आप भी अच्छी क्वालिटी क्रिकेट लेदर बॉल सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए स्पोर्ट्सगो बेहतरीन विकल्प है। हम पिछले 5 साल से खेल संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्रदान कर रहे हैं और लोग लगातार हमसे जुड़ रहे हैं। 

पिछले कुछ समय से स्पोर्ट्सगो (Sportsgo) लगातार खेल संबंधित प्रोडक्ट्स ऑनलाइन बेच रहा है जिसमें फिंगर् टेप्स, संपूर्ण क्रिकेट किट, किट बैग, बैट तथा बॉल एवं संपूर्ण क्रिकेट का सामान ऑनलाइन उपलब्ध है। आप हमसे क्रिकेट लेदर बॉल बॉक्स समेत तथा खेल संबंधित कोई भी सामग्री मंगवा सकते हो।  

स्पोर्ट्सगो पर क्रिकेट लेदर बॉल कैसे ऑर्डर करें?

इस ईमेल द्वारा ऑर्डर करें: sales@sportsgo.in

क्रिकेट लेदर बॉल क्या है? 

लेदर बॉल चमड़े से बनी हुई एक मजबूत गोलाकार गेंद होती है जिसका वजन 5.50 से 5.75 ओंस होता है और इस गेंद को ठोस धरातल पर पटकने से वह टिप खाकर उछलती है। इसे मजबूत धागों का इस्तेमाल कर सिला जाता है, इसका इस्तेमाल प्रेक्टिस तथा कॉम्पिटेटिव मैचेस में किया जाता है। 

इस गेंद को खरीदते समय क्वालिटी, वजन तथा ट्रस्टेड सेलर पर ध्यान दिया जाना चाहिए।  

अच्छी लेदर क्रिकेट बॉल की पहचान कैसे करें?

लेदर क्वालिटी, मजबूत स्टिचिंग, वजन, तथा बल्ले पर टकराने पर आने वाली ध्वनि से ओरिजिनल लेदर क्रिकेट बॉल की पहचान की जा सकती है। 

सही वजन

एक अच्छी गेंद का वजन 155.9 ग्राम से 163 ग्राम (5.50 से 5.75 ओंस) के बीच होता है। अगर वजन कम होता है तो मान लीजिए गेंद में कुछ कमी है और अगर गेंद का वजन औसत वजन से काफी अधिक निकलता है तो इसका यह मतलब नहीं की गेंद अच्छी है बल्कि डुप्लीकेट गेंद होने की संभावना बढ़ जाती है। कई बार गेंद उंगलियों में टकराने से उंगलियां चोटिल हो जाती है इस चोट से बचने के लिए फिंगर टेप का इस्तेमाल किया जाता है यह भी आप हमसे ऑर्डर कर सकते हैं।

टक टक की अच्छी ध्वनि 

इसके बल्ले पर टकराने से टक टक की अच्छी ध्वनि आती है और खोखलापन महसूस नहीं होता है। अगर नॉकिंग करते समय आपको अच्छी ध्वनि नहीं आती खोखलापन या फिर कुछ मोटी सी या अजीब सी ध्वनि आती है तो गेंद के डुप्लीकेट होने की संभावना बढ़ जाती है। पर ध्यान रहे नॉकिंग आप अच्छे तैयार बैट से कर रहे हों  अगर नए खरीदे हुए बैट से नॉकिंग करोगे तो उतना पता नहीं चलेगा और ध्वनि को समझने में मुश्किल होगी।

लेदर क्वालिटी और मजबूत स्टिचिंग

स्टिचिंग का धागा मजबूत होता है जो देखने और छूने से पहचाना जा सकता है। हालांकि इसके लिए आपके पास कई मैच खेलने का अनुभव होना चाहिए। 

जैसे किसी लंगर या गुरुद्वारे के बाहर हम अपनी चप्पलों को पहनते ही पहचान जाते हैं वैसे ही एक अनुभवी खिलाड़ी गेंद को हथेली में पकड़ते ही समझ जाता है की वह असली है या नकली। 

अच्छी क्वालिटी की गेंद में चमड़े की क्वालिटी अच्छी होती है और गेंद के बैट पर लगने से वह तुरंत कलर भी नहीं छोड़ता, और बैट पर उसके निशान भी नहीं पड़ते। 

अच्छी क्वालिटी की सिलाई गेंद के आकार को लंबे समय तक बने रहने में मदद करती है जबकि खराब सिलाई से गेंद जल्द ही अपना आकार खो देती है। 

लेदर क्रिकेट बॉल खरीदते वक्त किन बातों का ध्यान दें 

लेदर क्वालिटी, वजन, सीम, सिलाई का खास ध्यान रखें और यह भी जानने की कोशिश करें कि गेंद कितने लंबे समय तक चलेगी यानी ड्युरेबिलिटी। सबसे अहम गेंद खरीदते वक्त सेलर की विश्वसनीयता जांच लें। सेलर नया हो या पुराना इससे फर्क नहीं पड़ता, क्या वह आपको खेल का सामान अच्छी क्वालिटी वाला दे रहा है, समय पर दे रहा है यह बात मायने रखती है।

प्रैक्टिस के लिए कौन सी लेदर बॉल खरीदें 

रेगुलर प्रैक्टिस के लिए सस्ती गेंद खरीदने से बचें क्योंकि वह जल्दी खराब हो जाएगी और आपको और भी गंदे खरीदनी पड़ सकती हैं जिससे ज्यादा पैसे खर्च होंगे। इसलिएअच्छी क्वालिटी की गेंद खरीदे अलग-अलग वेबसाइट में कीमत कंपैरिजन जरूर करें ताकि आपको अच्छा ऑफर मिल सके। 

क्रिकेट लेदर बॉल ऑनलाइन कहां से खरीदें 

हालांकि प्रोडक्ट स्पेसिफिकेशन पढ़ना जरूरी है किंतु सिर्फ प्रोडक्ट स्पेसिफिकेशन पढ़कर खरीदने से जरूरी नहीं की आपको ओरिजिनल क्रिकेट गेंद ही मिले क्योंकि यह स्पेसिफिकेशन और इमेज कोई भी कॉपी करके अपनी वेबसाइट पर लगा सकता है। अतः लेदर बॉल ट्रस्टेड वेबसाइट से खरीदें। 

अगर किसी नई वेबसाइट से खरीद रहे हैं तो यह भी चेक करें कि क्या वह क्रिकेट संबंधित कोई जानकारी भी दे रहे हैं। अगर जानकारी दे रहे हैं तो यह जरूर चेक करें कि उनकी दी हुई कोई भी जानकारी क्या गूगल द्वारा दिखाई जाती है। 

हमारी क्रिकेट लेदर बॉल क्यों चुने 

हमारी क्रिकेट गेंद में क्वालिटी, ड्युरेबिलिटी और खेल को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी उपकरण उपलब्ध हैं। अधिकतर सेलर्स की तुलना में हम अच्छी क्वालिटी की गेंद सस्ते में प्रोवाइड करते हैं क्योंकि हम डायरेक्ट फैक्ट्री से लेदर बॉल तैयार करवाते हैं और कलेक्ट करते हैं।

हम क्रिकेट की अच्छी समझ रखते हैं और आपके लिए बेहतरीन गेंद तैयार करवाते हैं इसलिए आपको हमसे गेंद खरीदनी चाहिए। हम समय-समय पर डिस्काउंट ऑफर्स भी चलाते हैं जिससे हमसे क्रिकेट का सामान खरीदने वालों को और भी अधिक लाभ मिल पाता है।

क्योंकि हम सिर्फ खेल की समझ ही नहीं रखते बल्कि उससे संबंधित जानकारी भी देते हैं सबसे महत्वपूर्ण यहां पर आपको सिर्फ जानकारी नहीं मिलती बल्कि क्रिकेट खेल को खेलने के लिए जरूरी टिप्स भी मिलते हैं जिससे बल्लेबाज बल्लेबाजी तथा गेंदबाज अपनी गेंदबाजी सुधार सकता है। 

निष्कर्ष: बेस्ट क्वालिटी क्रिकेट लेदर बॉल (Cricket leather ball) कहां से खरीदें इस सवाल का जवाब पूरा हो जाता है अगर आप भी मजबूत सिलाई वाली, लंबे समय तक टिकने वाली, अच्छी क्वालिटी की गेंद कम कीमत पर चाहते हैं! तो आपको स्पोर्ट्सगो से गेंद खरीदनी चाहिए। 


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top