उत्तराखंड की लड़कियों के लिए सुनहरा अवसर है; (SPG) स्पोर्ट्सगो गर्ल्स क्रिकेट कोचिंग ज्वॉइन करें और अपना करियर क्रिकेट में बनाएं।
लड़कियों के लिए क्रिकेट कोचिंग ज्वाइन करना मुश्किल हो जाता है अगर वह उनके घर या स्कूल से दूर हो क्योंकि अधिकतर बालिकाओं के पेरेंट्स उन्हें सुरक्षा कारण की वजह से भेजते नहीं है। कुछ बच्चे ट्यूशंस और स्कूल की पढ़ाई के बोझ मैं उलझे हुए होते हैं और उनके पास समय की कमी रहती है। कैसा हो अगर आपको स्कूल में ही कोचिंग मिल जाए, सुरक्षा का मसला भी हल हो जाएगा और समय भी बचेगा। स्पोर्ट्सगो उत्तराखंड में लड़कियों के लिए स्कूल कोचिंग लेकर आया है, अगर आपने जॉइन नहीं किया है तो जल्दी जॉइन करें और अपने सपने की तरफ एक कदम बढ़ाए।
बहुत कम फीस में हम लड़कियों को कोचिंग दे रहे हैं अगर आपने अब तक ज्वाइन नहीं किया है तो जल्दी से फॉर्म भरे और ज्वाइन करें।
Table of Contents
स्पोर्ट्सगो गर्ल्स क्रिकेट कोचिंग उत्तराखंड (SportsGo (SPG) girls cricket coaching Uttarakhand)
स्पोर्ट्सगो लेकर आया है क्रिकेट कोचिंग क्लासेस लड़कियों के लिए अगर आपने भी अभी तक ज्वाइन नहीं किया है तो जल्दी ज्वाइन करें हर स्कूल में सीट्स लिमिटेड रहती है।
स्पोर्ट्सगो गर्ल्स क्रिकेट अकादमी: अप्लाई करें
कहां पर है स्पोर्ट्सगो गर्ल्स क्रिकेट अकादमी
स्पोर्ट्सगो क्रिकेट अकादमी आपके स्कूल के अंदर ही खुलेगी और आपको आपके स्कूल में ही एक निश्चित टाइम टेबल के अनुसार कोचिंग दी जाएगी। इस वक्त हम केवल उत्तराखंड राज्य के विभिन्न स्कूलों में ही स्पोर्ट्सगो क्रिकेट अकादमी (sportsgo cricket academy) का आयोजन कर रहे हैं आने वाले समय में अन्य राज्यों में भी उपलब्धता मिल सकती है।
ज्वाइन करने के फायदे
- खिलाड़ियों को वह सभी सुविधाएं मिलेंगी जो कि किसी क्रिकेट अकादमी में मिलती है।
- यहां प्रैक्टिकल प्रेक्टिस सेशंस होंगे और थियोरेटिकल सेशंस में डाउट्स भी क्लियर किए जाएंगे।
- यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर खिलाड़ी को प्रैक्टिस का मौका मिले।
- लोकल लेवल्स पर होने वाले छोटे बड़े टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
- कोचिंग का मुख्य लक्ष्य खिलाड़ियों को डिस्ट्रिक्ट लेवल के लिए तैयार करना होगा।
- खिलाड़ियों को जिला स्टेट तथा रणजी जैसे घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए तैयार किया जाएगा और उनके बारे में संपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
- आने वाले समय में कॉर्पोरेट मैच खेलने का मौका मिलेगा जिसमें खिलाड़ियों को खेलने के लिए पैसे भी मिलते हैं।
कौन होंगे कोच
यह गर्ल्स क्रिकेट अकादमी है इसलिए आपको फीमेल क्रिकेट कोच मिलेंगे ताकि अधिकतर लड़कियां कोच के साथ डाउट्स दूर कर सके।
कोच अनुभवी खिलाड़ी होंगे जो आपको मानसिक और शारीरिक रूप से क्रिकेट खेल के लिए तैयार करेंगे।
कोचिंग टाइम टेबल
कोचिंग का टाइम टेबल स्कूल खत्म होने के बाद शुरू होगा जिसका समय 2 से 3 घंटे होगा। इस दौरान आपको क्रिकेट ड्रिल, प्रेक्टिस तथा जरूरी बातें समझाई तथा उनका अभ्यास कराया जाएगा।
प्रैक्टिस के बाद घर वापस कैसे जाएंगे
अकादमी शाम के 5 या 6 बजे तक खत्म होगी इसलिए आपके घर तक ड्रॉप करने के लिए स्कूल बस का इंतजाम किया जाएगा।
फी स्ट्रक्चर
इस अकादमी की फीस अफॉर्डेबल होगी जिसे अधिकतर लड़कियां अफोर्ड कर पाएंगी फीस की निश्चित जानकारी आपको जल्द ही मिल जाएगी। इस क्रिकेट अकादमी में टैलेंट को महत्व दिया जाएगा इसलिए फीस केवल इतनी होगी जितना अधिकतर मिडिल क्लास फैमिली अफोर्ड कर पाएंगे।
स्पोर्ट्सगो गर्ल्स क्रिकेट अकादमी के लिए आवेदन करें
सारांश: स्पोर्ट्सगो गर्ल्स क्रिकेट अकैडमी उत्तराखंड में आपके शहर में उपलब्ध हो रही है आप भी इसे ज्वाइन करें और क्रिकेट में करियर बनाएं। एकेडमी आपके स्कूल के अंदर ही होगी इससे सिक्योरिटी तथा समय बचेगा। इस वक्त यह अकैडमी उत्तराखंड के स्कूलों में खुल रही है।
