स्पोर्ट्सगो स्कूल के अंदर क्रिकेट अकादमी खोल रहा है जिसके अंदर बच्चों को संपूर्ण क्रिकेट प्रेक्टिस तथा आगे बढ़ने के लिए थ्योरी क्लासेस दी जाएगी।
इस अकादमी में क्या-क्या होगा, समय, नियम तथा एक्टिविटीज की जानकारी दी गई है। स्पोर्ट्सगो कई वर्षों से अपने दर्शकों को खेल के विषय में जरूरी जानकारी दे रहा है। अब हम आपके स्कूल में आपको क्रिकेट की प्रैक्टिस देने के लिए उपलब्ध है हमारे एक्सपर्ट कोच आपको टिप्स तथा अपना करियर क्रिकेट में कैसे बनाएं थ्योरी एवं उचित समय पर सही मैच खेलने के लिए प्रतिभाग करवाएंगे।
Table of Contents
स्पोर्ट्सगो क्रिकेट अकादमी टाइमिंग एक्टिविटीज
अकादमी खुलने व बंद होने का समय
2:30 पी.एम: हमारी यह एकेडमी स्कूल खत्म होने के बाद शुरू होगी और पूरे साल भर चलेगी।
अकादमी शुरू होने का समय दोपहर के 2:30 पी.एम है। यह समय आदर्श है क्योंकि इस समय लगभग सभी स्कूल बस जा चुकी होती है और स्कूल का लगभग हर विद्यार्थी अपने घर के लिए स्कूल से निकल चुका होता है, ग्राउंड पूरी तरह से खाली होता है। दोपहर के 2:30 बजे से लेकर शाम के 5:00 बजे तक यह एकेडमी चलेगी और इन ढाई घंटे में खिलाड़ी को अभ्यास कराया जाएगा। हमारी स्पोर्ट्सगो क्रिकेट अकादमी लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए उपलब्ध है।
एक्टिविटीज
हमारे एक्सपर्ट कोच द्वारा 30 से 40 खिलाड़ियों के बैच को तीन से चार पंक्तियों में बांट दिया जाएगा और सभी खिलाड़ियों को एक निश्चित बैच में बांट दिया जाएगा। सबके लिए टाइम टेबल बनेगा इसके अंतर्गत उनकी बैटिंग, फील्डिंग, गेंदबाजी और विकेट कीपिंग अभ्यास का टाइम होगा।
सभी खिलाड़ियों को एक निश्चित टाइम टेबल के अंतर्गत लाने से लाभ यह होगा कि कोई भी खिलाड़ी कम अभ्यास का शिकार नहीं होगा सबको बराबर बल्लेबाजी या गेंदबाजी अभ्यास का मौका मिलेगा और सबको बराबर फील्डिंग की प्रैक्टिस भी करवाई जाएगी।
शुरुआत वार्मअप एक्टिविटीज से होगी और अंत में रिलैक्स एक्सरसाइज करवाई जाएगी। सभी खिलाड़ियों के लिए पहले आधा घंटा दौड़ भाग तथा ड्रिल एक्सरसाइज करना आवश्यक होगा।
यह सभी एक्टिविटीज हमारे एक्सपर्ट कोचस द्वारा करवाई जाएंगी।
आधे घंटे के बाद खिलाड़ियों का अभ्यास शुरू होगा इसके अंतर्गत बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेट कीपिंग, क्षेत्र रक्षण तथा क्रिकेट ड्रिल्स एक्सरसाइज कार्रवाई जाएंगे।
क्रिकेट अभ्यास तथा ड्रिल्स
बच्चों को 10-10 के बैच में बांटा जाए जा चुका है और आधा घंटा वार्म अप एक्सरसाइज तथा नॉर्मल ड्रिल्स के बाद बैटिंग बॉलिंग, क्षेत्ररक्षण तथा क्रिकेट ड्रिल्स का अभ्यास करवाया जाएगा। इस दौरान किसी भी स्टूडेंट को बैठने का अधिकार नहीं होगा।
मान लीजिए आपके स्कूल में हमारी अकादमी में 40 बच्चे हैं:
इन सभी को एक ही दिन बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास करवाना मुश्किल होगा इसलिए इनको 10-10 के बैच में बांट दिया जाएगा उसके बाद गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण तथा क्रिकेट ड्रिल्स करवाया जाएगा। इस तरह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी बच्चे का बल्लेबाजी या गेंदबाजी का अभ्यास कम या ज्यादा ना रह जाए सबको बराबर और भरपूर मौका मिलना चाहिए।
क्रिकेट पिच
स्कूल ग्राउंड के मापदंड के अनुसार एक ग्राउंड में दो या तीन क्रिकेट पिच तैयार किए जाएंगे, कम से कम 2 क्रिकेट पिच तैयार करने का हमारा प्रावधान है।
बल्लेबाजी अभ्यास
1 दिन में केवल 10 बच्चे बल्लेबाजी का अभ्यास करेंगे ताकि सबके हिस्से में समान गेंदे खेलने का अवसर मिल सके। इस बात का खास ख्याल रखा जाएगा कि सभी बल्लेबाजों को फास्ट तथा स्पिन दोनों गेंदबाजों को खेलने का मौका मिले।
इस दौरान हमारे कोच बारीकी से बल्लेबाजों पर नजर रखेंगे उनकी कमियों पर काम करेंगे और उन्हें नए टिप्स देंगे और खिलाड़ियों की बल्लेबाजी निखारने में योगदान निभाएंगे।
इस तरह प्रतिदिन 2 घंटे बल्लेबाजी अभ्यास होगा और यह समय 10 बल्लेबाज खिलाड़ियों में बटेगा। कैलेंडर के हिसाब से हर 10 खिलाड़ी के दिन फिक्स होंगे और उन्हेंअपने दिन के अनुसार ही बल्लेबाजी करनी होगी। हमारे टाइम टेबल को सही तरीके से फॉलो करने पर सभी कमजोर खिलाड़ी और कम बोलने वाले खिलाड़ियों को भी भरपूर मौका मिलेगा।
गेंदबाजी अभ्यास
जिस तरह से 10 बल्लेबाज एक दिन में बल्लेबाजी करेंगे ठीक उसी तरह केवल 10 गेंदबाजों को ही एक दिन में गेंदबाजी करने का मौका मिलेगा और सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी गेंदबाजों को बराबर का मौका मिले।
प्रति 10 गेंदबाज के हिसाब से टाइम टेबल बनेगा और उनके भी दिन निश्चित किए जाएंगे ताकि कोई भी ऐसा खिलाड़ी जो गेंदबाजी सीखना चाहता हो या अभ्यास करना चाहता हो भरपूर मौका प्राप्त कर सके।
क्षेत्ररक्षण
सेम पैटर्न को फॉलो करते हुए 10 खिलाड़ियों को क्षेत्र रक्षण के खास टिप्स दिए जाएंगे उनकी फील्डिंग पोजीशंस को बार-बार बदल जाएगा और उन्हें फील्डिंग की सभी प्रैक्टिस करवाई जाएंगी।
चाहे बल्लेबाज हो, विकेटकीपर हो या गेंदबाज हो सभी को क्षेत्ररक्षण की प्रैक्टिस करनी अनिवार्य है और टाइम टेबल के अनुसार सबका नंबर आएगा।
विकेट कीपिंग
जितने भी खिलाड़ी विकेटकीपर बनना चाहते हैं या अपने विकेट कीपिंग स्किल को निखारना चाहते हैं उन सबको बराबर का मौका मिलेगा और विकेट कीपिंग ड्रिल्स करवाई जाएंगी।
क्रिकेट ड्रिल्स
जिस दौरान बल्लेबाज,गेंदबाज तथा विकेटकीपर प्रैक्टिस करेंगे उसी दौरान 10 खिलाड़ियों को अलग से क्रिकेट ड्रिल्स की प्रैक्टिस करवाई जाएंगी और 2 घंटे उन्हें वही करना होगा। इस तरह हर 10 खिलाड़ी का रोटेशन में नंबर आएगा और उन्हें बेहतरीन क्रिकेट ड्रिल्स करवाई जाएंगी ताकि वह शारीरिक, मानसिक और तकनीकी रूप से क्रिकेट खेल के लिए तैयार हो सकें।
अगर आपने भी अभी तक आवेदन नहीं किया है तो जल्द आवेदन करें या सुनहरा मौका आपके हाथ से निकल ना जाए।
स्टूडेंट एकेडमी ज्वाइन करने के लिए यहां आवेदन करें
स्कूल अपने स्कूल में एकेडमी लगवाने के लिए हमें ईमेल करें: sales@sportsgo.in
निष्कर्ष: स्पोर्ट्सगो एकेडमी ज्वाइन करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि हर विद्यार्थी को समान अधिकार मिलेगा और प्रैक्टिस का भरपूर मौका मिलेगा। हमारे कोच खिलाड़ियों को नेशनल लेवल की प्रैक्टिस देने में सक्षम है और हमारा सिस्टम सभी कार्यों को सरल और व्यवस्थित बनाता है। स्पोर्ट्सगो क्रिकेट एकेडमी ज्वाइन कर आप क्रिकेट की ओर एक नया कदम बढ़ा सकते हैं।
