कुश्ती प्लेयर महावीर सिंह फोगाट फैमिली ट्री गीता बबीता रितु विनेश 

Spread the love

फोगाट एक ऐसा परिवार है जिसमें से एक से बढ़कर एक कुश्ती प्लेयर बनकर तैयार हुए हैं और भारत के लिए गोल्ड मेडल जीते हैं। महावीर सिंह फोगाट कुश्ती प्लेयर फैमिली ट्री गीता बबीता रितु विनेश के बारे में आज हम जानेंगे।

महावीर सिंह फोगाट कुश्ती प्लेयर फैमिली की बात करें तो उनकी फैमिली में से सभी खिलाड़ी महिला कुश्ती प्लेयर बने हैं और उन्होंने देश का नाम पूरे विश्व में गौरांवित किया है। महावीर को द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है उनकी तीन बेटियां हैं गीता, बबीता और रितु वे तीनों रेसलर है। उनके छोटे भाई की बेटी विनेश फोगाट भी रेसलर है। इन सभी लड़कियों की ट्रेनिंग महावीर सिंह फौगाट ने की है और महावीर सिंह फोगाट की बायोग्राफी पर आमिर खान स्टारर दंगल फिल्म भी बन चुकी है। विनेश फोगाट न्यूज़ कोर्ट को लेकर आजकल चर्चाओं में है क्योंकि कोर्ट जल्द अपना फैसला सुनाएगी की विनेश पेरिस ओलंपिक में खेलेगी या नहीं।

कुश्ती प्लेयर महावीर सिंह फोगाट फैमिली ट्री गीता बबीता रितु विनेश 

द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महावीर सिंह फोगाट का जन्म हरियाणा के भिवानी में हुआ अब वह एक सीनियर ओलंपिक कोच और पॉलिटिशियन हैं। उनके ऊपर 2016 में बॉलीवुड फिल्म दंगल भी बनी है जिसमें आमिर खान ने महावीर सिंह फोगाट की भूमिका निभाई। महावीर सिंह फोगाट हरियाणा के रहने वाले एक कुश्ती खिलाड़ी थे जो भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना चाहते थे पर नाकामयाब हुए। 

उनका सपना भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना था उन्होंने अपना सपना अपने बच्चों में देखा और अपने बच्चों को कुश्ती के लिए तैयार किया। महावीर सिंह के पांच बच्चे हैं गीता, बबीता, रितु, संगीता तथा दुष्यंत। इस कुश्ती पहलवान को अपना सपना पूरा करने के लिए एक लड़का चाहिए था लेकिन उनके एक के बाद एक चार लड़कियां हुई और अंत में जाकर दुष्यंत नामक एक लड़का हुआ। जब उनकी लगातार दो लड़कियां हुई थी वह निराश हुए थे लेकिन एक रात अचानक उन्होंने खुद से कहा कि “मेडल तो छोरीया भी ला सके हैं” और फैसला किया कि अब वह अपनी लड़कियों को कुश्ती सिखाएंगे। 

महावीर को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा क्योंकि हरियाणा काफी पुरानी सोच रखता था और लड़कियों के बाहर निकल कर खेलना तो छोड़ उनके यहां लड़कियां घूंघट में रहती थी। उनकी प्रथा के हिसाब से आज भी बहू बेहद लंबा घूंघट लेती है हालांकि मॉडर्न जमाने में यहां प्रथा धीरे-धीरे कम होती जा रही है।

महावीर सिंह फोगाट विनेश फोगाट का रिश्ता

रिश्ते में महावीर सिंह फोगाट विनेश फोगाट के चाचा लगते हैं जिन्होंने अपनी लड़कियों गीता, बबीता के साथ  विनेश फोगाट को भी कुश्ती की ट्रेनिंग दीक्या कहना गलत नहीं होगा कि विनेश आज भारत की टॉप कुश्ती प्लेयर अपने चाचा महावीर सिंह फोगाट की वजह से हैं। 

गीता फोगाट 

गीता फोगाट का जन्म 15 दिसंबर1988 को बलाला विलेज चरखी दादरी डिस्ट्रिक्ट हरियाणा में हुआ था। उनकी हाइट  5 फुट और वजन 62 किलोग्राम है वह एक फ्री स्टाइल कुश्ती पहलवान रही है जिन्होंने ओलंपिक मेडल हासिल किया। फ्रीस्टाइलरेसलर गीता फोगाट को उनके डैडी महावीर सिंह फौगाट ने कुश्ती की ट्रेनिंग दी है। उन्हें अपने साथी रेसलर पवन कुमार से 2016 शादी की।

अवार्ड 

2009 –  कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप गोल्ड मेडल। 

2010 कॉमनवेल्थ गेम्स गेम्स – भारत के लिए पहली महिला कुश्ती गोल्ड मेडल जीता।

2012 समरओलंपिक – फिला एशियन ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता। 

2012 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप – ब्रोंज मेडल जीता। 

2013 कॉमनवेल्थ रेसलिंग – सिल्वर मेडल जीता।

2015 एशियन रेसलिंगचैंपियनशिप – ब्रोंज मेडल जीता।

बबीता कुमारी फोगाट

महावीर सिंह फोगाट की दूसरी बेटी बबीता फोगाट का जन्म 20 नवंबर 1989 को भिवानी, हरियाणा, भारत हुआ में हुआ। गीता फोगट की छोटी बहन बबीता ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिला कुश्ती में भारत के पहला स्वर्ण पदक जीता।

अवार्ड 

2009 राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप – महिलाओं की फ्रीस्टाइल कुश्ती  51 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 

2010 राष्ट्रमंडलखेल – महिलाओं की फ्रीस्टाइल कुश्ती  51 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। 

2011 राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप – महिलाओं की फ्रीस्टाइल कुश्ती 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 

2013 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप – महिलाओं की फ्रीस्टाइल कुश्ती 55 किलोग्राम वर्ग में का ब्रोंज मेडल। 

रितु फोगाट 

रितु फोगाट का जन्म 2 में 1994 को हरियाणा में हुआ था वह महावीर सिंह फोगाट की तीसरी बेटी है और वह भी रेसलर हैं। 

अवार्ड 

2016 नेशनल रैसलिंग चैंपियनशिप टाइटल लगातार दो बार जीता।  

2016 कॉमनवेल्थरेसलिंग – महिलाओं की कुश्ती 48 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता।  

विनेश फोगाट 

विनेश फोगाट का जन्म 25 अगस्त 1994 को हरियाणा के चरखी दादरी जिले में हुआ था। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली विनेश पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। महावीर सिंह फोगाट विनेश फोगाट के चाचा है जिन्होंने अपनी लड़कियों गीता, बबीता और ऋतु के साथ विनेश को भी कुश्ती की ट्रेनिंग दी। 

विनेश फोगाट लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। 100 ग्राम अधिक वजन बढ़ने की वजह से विनेश को पेरिस ओलंपिक से बाहर कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में अपील की और फैसला लंबित होते जा रहा है पेरिस ओलंपिक में विनेश खेलेगी या नहीं इसका फैसला अब 16 अगस्त को कोर्ट करेगा।  

अवार्ड 

2014 ग्लासगो – 48 किलोग्राम वर्ग में महिलाओं की फ्री स्टाइल कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता।

2014 – 48 किलोग्राम वर्ग में महिलाओं की फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य मेडल जीता।

2018 जकार्ता पालम बैंग – 50 किलोग्राम महिलाओं की फ्री स्टाइल कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता।

2013 नई दिल्ली – 51 किलोग्राम महिला कुश्ती में कांस्य पदक जीता। 

2015 दोहा – 48 किलोग्राम महिला कुश्ती में रजत पदक जीता।

2016 बैंकॉक – 53 किलोग्राम महिला कुश्ती में कांस्य पदक जीता। 

भारत सरकार ने 2016 में विनेश फोगाट को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top