मेरा प्रिय खिलाड़ी युवराज सिंह पर निबंध 

Spread the love

युवराज सिंह भारत के एक मात्र ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने दो वर्ल्ड कप प्रतियोगिताओं में भारत को जीत दिलाते हुए मैन ऑफ द सीरीज का खिताब हासिल किया था। अफसोस, उसके बाद भी इस खिलाड़ी को वह दर्जा हासिल नहीं हो पाया जो होना चाहिए था। 

जब गौतम गंभीर से एक इंटरव्यू में पूछा गया की सदी का महान क्रिकेटर कौन है और ऑप्शन में सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर तथा विराट कोहली का नाम उनके सामने रखा गया। गौतम गंभीर ने इन तीनों नाम को साइड कर युवराज सिंह का नाम लिया और कहा कि भारत के सबसे महान बल्लेबाज युवराज सिंह है जिन्होंने भारत को 2 वर्ल्ड कप जिताऐ हैं।

युवराज सिंह एक ऐसा हीरो है जिन्हें न सिर्फ क्रिकेट फैंस बल्कि सभी देशवासी अपनी इंस्पिरेशन मानते हैं और उनके जज्बे को सलाम करते हैं। युवराज सिंह के छह छक्के कौन भूल सकता है, आज का यह लेख युवराज सिंह को समर्पित है। 

मेरा प्रिय खिलाड़ी युवराज सिंह पर निबंध 

12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़, पंजाब में योगराज सिंह और सतवीर कौर के घर बालक युवराज सिंह का जन्म हुआ। योगराज सिंह पेशे से क्रिकेटर रह चुके हैं और राष्ट्रीय भारतीय टीम के लिए लिए भी क्रिकेट खेल चुके हैं। क्रिकेट खेलने के बाद योगराज सिंह ने पंजाबी सिनेमा तथा हिंदी की कुछ चर्चित फिल्मों सिंह इस ब्लिंग, भागमिल्खा भाग में भी काम किया है। 

योगराज अपने बेटे युवराज सिंह के पहले कोच बने और उन्होंने युवी को काफी कड़ी ट्रेनिंग दी। वे किसी भी हालत में अपने पुत्र को क्रिकेटर बनाना चाहते थे इसलिए उन्होंने अपने घर के एरिया में ही क्रिकेट पिच तैयार कर दी और नेट लगा दिए। यहां युवराज सिंह घंटे प्रैक्टिस किया करते थे और उसके बाद उन्होंने प्रैक्टिस ग्राउंड में भी करनी शुरू कर दी। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता की युवराज सिंह को क्रिकेटर बनाने में उनके डैडी योगराज सिंह की मुख्य भूमिका है।

युवराज सिंह को अगर फाइटर कहा जाए तो गलत नहीं होगा एक ऐसा फाइटर जो खतरनाक बीमारी से जूझते हुए अपनी परवाह किए बगैर देश के लिए खेलता है और भारत को वर्ल्ड चैंपियन बना देता है। साल 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था और वह वर्ल्ड कप भारत ने जीता था। 

आपको याद दिला दूं कि उस वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया था और युवराज सिंह ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब हासिल किया था। युवराज सिंह की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उस वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में आसानी से हराया था। फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को आखिरी गेंद में हराया था और वह गेंद जोगिंदर शर्मा ने डाली थी यह बात सबको याद है। 

पर क्या आपको युवराज सिंह का ऑल ओवर प्रदर्शन भी याद है? मीडिया ने धोनी के उस आखिरी फैसले को काफी हाइक दी और वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान के रूप में उनका नाम काफी बड़ा कर दिया। यह सच भी है कि धोनी ने अच्छी कप्तानी की किंतु युवराज सिंह के बगैर उनके लिए ऐसा कर पाना नामुमकिन था। 

साल 2011 में भारत, बांग्लादेशऔर श्रीलंका की मेजबानी में 50-50 वर्ल्ड कप खेला गया था। इस वर्ल्ड कप की कहानी शायद अभी तक सबको याद होगी की किस तरह से युवराज सिंह ने कैंसर जैसी बीमारी से लड़ते हुए भारत को जीत दिलाई थी और मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब हासिल किया था। उस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान युवराज सिंह बल्लेबाजी के दौरान कई बार उल्टी करते हुए देखे गए थे। उस समय किसी को पता नहीं था कि उन्हें क्या बीमारी है और ना खुद युवराज सिंह को मालूम था। सबको लगा कि शायद किसी और वजह से ऐसा हो रहा है या कोई मामूली तकलीफ है जो जल्द ही ठीक हो जाएगी। 

भारत के वर्ल्ड कप जीतने के बात पूरा देश जश्न में डूब गया और कुछ समय बाद यह बात सामने आई कि युवराज सिंह को कैंसर है। युवी इलाज के लिए यूनाइटेड स्टेट्स चले गए और महीनों के इलाज के बाद ठीक होकर वतन लौटे। 

इस वजह से लोग युवराज सिंह को फाइटर कहने लगे और लौटने के बाद पंजाब के इस शेर ने अपनी मम्मी सतवीर कौर की सहायता से सितंबर 2012 में “यू वी कैन” संस्था खोली। यह एक नॉन  प्रॉफिटेबल ऑर्गेनाइजेशन है जिसके अंतर्गत कैंसर अवेयरनेस, स्क्रीनिंग, ट्रीटमेंट सपोर्ट तथा सर्वाइवल एंपावरमेंट को महत्व दिया गया है। इस संस्था को स्थापित करने का खयाल युवराज सिंह को यूनाइटेड स्टेट्स में कैंसर से लड़ने और जूझने के दौरान आया था। यू वी कैन को एक ब्रांड की तरह प्रेजेंट किया गया और इस ब्रांड के टी-शर्ट तथा अन्य कपड़े भी मिलते हैं और जो भी उन्हें खरीदना है वह ऑटोमेटेकली कुछ अमाउंट यू कैन संस्था में जमा हो जाता है। 

युवराज सिंह ने दोबारा से अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान देना शुरू किया और भारत के लिए मैच खेलने लगे। उन्होंने अपनी जिंदगी की दूसरी इनिंग्स में कई और क्रिकेट मैचेस में लाजवाब प्रदर्शन किए और अलग-अलग आईपीएल फ्रैंचाइजी के लिए भी क्रिकेट खेला। इस खब्बू बल्लेबाज ने पंजाब किंग, पुणे वारियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तथा दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए आईपीएल मैच खेले हैं। 

एक समय में युवराज सिंह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। साल 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें 16 करोड रुपए की राशि देकर अपनी टीम में शामिल किया था, इससे पहले 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस लेफ्ट हैंडेड बैट्समैन को 14 करोड रुपए दिए थे। हालांकि, पंजाबकिंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए एक विदेशी खिलाड़ी पर खर्च किए और 2022 में इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम करण आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी बने।   

30 नवंबर 2016 को युवराज सिंह ने विदेशी लड़की हेजल कीच के साथ शादी कर ली। जनवरी 2022 में युवराज और हेजल कीच के घर लड़के का जन्म हुआ जिसका नाम दोनों ने ओरियन कीच सिंह रखा। उसके बाद बाद अगस्त 2023 में उनके दूसरे बच्चे का जन्म हुआ जो की एक लड़की थी जिसका नाम उन्होंने औरा रखा। 

2019 में युवराज सिंह ने आखिरी बार भारत के लिए क्रिकेट खेला था और उसके बाद वे कई बार विदेश में गोल्फ खेलते हुए नजर आते हैं। अपने युटुब इंटरव्यू में युवराज सिंह ने कहा कि उन्हें गोल्फ खेलने में काफी मजा आ रहा है क्योंकि यहां किसी का दबाव नहीं है। युवराज ने यह भी कहा कि वह अपने बच्चों पर कभी भी क्रिकेटर बनने या कुछ और बनने का दबाव नहीं डालेंगे, उन्हें जो बनना है उन्हें सपोर्ट करेंगे। युवराज ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें बताया था कि सिलेक्टर्स उन्हें 2019 भारतीय टीम में जगह नहीं दे पा रहे हैं। जब धोनी से दोस्ती के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे दोनों ऑनफील्ड-ऑफ फील्ड आपस में अच्छा व्यवहार करते हैं, मिलने पर बात भी करते हैं पर कोई खास नजदीकी दोस्त नहीं हैं।

पढ़ेंमेरा प्रिय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर पर निबंध 

युवराज सिंह के छह छक्के 

युवराज सिंह के 6 छक्के हर किसी को याद रहते हैं और चर्चा का विषय बने रहते हैं। उन्होंने यह कारनामा 19 सितंबर 2007 इंग्लैंड टीम के खिलाफ किया था। साल 2007 में युवराज सिंह ने अंग्रेज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की छह गेंद पर लगातार छह छक्के मारे और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया था। स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर से ठीक पहले युवराज सिंह और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बीच कुछ कहा सुनी और गहमा गहमी हुई थी। खामियाजा बेकसूर स्टुअर्ट ब्रोड को भुगतना पड़ा था। इस बात का खुलासा युवराज सिंह ने कपिल शर्मा के शो में भी किया था, उस शो में वे अपनी पत्नी केंचल कीच के साथ नजर आए थे। 

और भी पढ़ें

मेरा प्रिय खेल क्रिकेट पर निबंध 1500 शब्द

मेरा प्रिय खिलाड़ी विराट कोहली पर निबंध

मेरा प्रिय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी पर निबंध


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top