वुमन क्रिकेट किट बैग सामान समेत कीमत | Women cricket kit bag item lists cost 

Spread the love

वुमन क्रिकेट किट बैग में क्या-क्या समान होता है, उनकी कीमत कितनी होती है तथा कहां से खरीदने पर सस्ता और बेस्ट क्वालिटी का मिलता है जानिए।

क्रिकेट की दीवानगी पुरुषों तक सीमित नहीं रही अब महिलाओं में भी शुरू हो चुकी है। महिलाएं प्रोफेशनल क्रिकेट कोचिंग लेती है ताकि क्रिकेट में अपना करियर बना सके और प्रोफेशनल कोचिंग के लिए क्रिकेट किट की जरूरत पड़ती है। अतः आपके लिए पेश है महिला क्रिकेट किट आइटम लिस्ट (women’s cricket kit items list) उनकी कीमत तथा महत्व के साथ ताकि आप सही और जरूरत का सामान खरीद सकें। 

वुमन क्रिकेट किट बैग में क्या क्या समान होता है तथा कीमत (Women cricket kit bag inside material and cost)

जो सामान पुरुषों के क्रिकेट के क्रिकेट किट बैग में मिलता है ज्यादातर वही सामान महिलाओं के क्रिकेट किट बैग में भी मिलता है सिर्फ कुछ वस्तुएं अलग होती हैं।  

महिलाओं के क्रिकेट किट बैग में मिलने वाले सामान तथा उनकी कीमत के बारे में संक्षेप में बताया गया है साथ ही यह भी बताया है कि यह सामान आप कहां से सस्ता व अच्छी क्वालिटी का खरीद सकते हैं।  

सर से लेकर पांव तक महिलाओं को क्रिकेट खेलते समय किन वस्तुओं की आवश्यकता होती है उन्हें इस्तेमाल करने का फायदा तथा कीमत नीचे बताया गया है:

  1. हेलमेट
  2. चेस्ट गार्ड
  3. एल्बो गार्ड
  4. आर्म गार्ड
  5. रिस्ट गार्ड
  6. बैटिंग इनर ग्लव्स
  7. कीपिंग इनर ग्लव्स
  8. बैटिंग ग्लव्स
  9. कीपिंग ग्लव्स
  10. एब्डोमिनल गार्ड
  11. थाई गार्ड, इनर थाई गार्ड
  12. घुटना सुरक्षा गार्ड
  13. इनसाइड पैड्स गार्ड
  14. महिला बैटिंग पैड्स 
  15. महिला विकेट कीपिंग पैड्स 
  16. महिला क्रिकेट सॉक्स 
  17. शूज 
  18. ग्रिप कौन
  19. रिस्ट बैंड 
  20. सनस्क्रीन 
  21. टोपी 
free cricket academy

हेलमेट

क्रिकेट हेलमेट पहनना जरूरी है ताकि ठोस लेदर बॉल से लगने वाली चोट के खतरे से महिला अपने सर तथा चेहरे को बचा सके। इसलिए क्रिकेट में हेलमेट पहनना न सिर्फ पुरुषों बल्कि महिलाओं के लिए भी लिए भी जरूरी है।

भारत में देखा गया है कि बाइक पर अगर 2 पुरुष हो तो दोनों को हेलमेट अनिवार्य होता है वरना पुलिस चालान काटती है लेकिन अगर पीछे महिला बैठी हो तो वह हेलमेट पहनती नहीं है और ना पुलिस चालान काटती है। मेरा एक सवाल यह है कि जब बाइक पर पीछे बैठी हुई महिला नीचे गिरेगी तो क्या उसके सर पर चोट लगने का खतरा नहीं रहेगा क्या आगे बैठे हुए पुरुष को ही हेलमेट पहनना जरूरी है जैसे उसके ही सर पर चोट लग सकती है? 

शुक्र है क्रिकेट में ऐसा भेदभाव नहीं है और पुरुष तथा महिला दोनों का बैटिंग करते समय हेलमेट पहनना कंपलसरी है।

महिला क्रिकेट हेलमेट कीमत – ₹1200 से ₹3500

चेस्ट गार्ड

क्रिकेट में महिलाओं का चेस्ट गार्ड का डिजाइन पुरुषों की तुलना में थोड़ा अलग होता है पर इसका कार्य भी पुरुष गार्ड के समान हार्ड लेदर बॉल से लगने वाली चोट के खतरे से खिलाड़ी को बचाना होता है। अतः सभी महिला खिलाड़ियों को इसे पहनना चाहिए खास तौर पर उछाल वाली क्रिकेट पिच पर यह पहनना जरूरी है।

महिला चेस्ट गार्ड कीमत – ₹300 से ₹900

एल्बो गार्ड

बल्लेबाजी करते समय कई बार तेजी से गेंद कोनी पर लगती है और उस चोट से खिलाड़ियों को बचाने के लिए कोनी गार्ड बनाया गया है क्रिकेट खेलते समय इसे जरूर पहने खास तौर पर तेज गेंदबाज के खिलाफ। 

कोनी गार्ड कीमत – ₹250 से ₹700

आर्म गार्ड

कई बार गेंद अतिरिक्त उछाल लेते हुए बल्ले को मिस करते हुए दस्ताने के ठीक ऊपर हाथों पर लगती है इससे बचाव के लिए आर्म गार्ड बनाए गए हैं। अपने हाथों को चोट से बचने के लिए आर्म गार्ड पहनकर क्रिकेट खेलें।

आर्म गार्ड कीमत – ₹250 से ₹700

रिस्ट गार्ड 

दस्तानों के ठीक ऊपर चोट से बचने के लिए कलाई गार्ड पहना जाता है। यह गार्ड न सिर्फ गेंद से लगने पर चोट के असर को थोड़ा कम करता है बल्कि फ्लिक शॉट खेलते समय कलाई मुड़ने के खतरे को या किसी और शॉट खेलने के प्रयास में जब कलाई पर जोर से असर पड़ता है उस असर को कम करता है। 

कलाई गार्ड कीमत – ₹100 से ₹300

ग्लव्स

बैटिंग इनर ग्लव्स: मुख्य बैटिंग ग्लव्स के अंदर भी कुछ खिलाड़ियों के उंगलियों व हथेलि पर पसीना आता है उस पसीने को सोखने का काम इनर ग्लव्स करते हैं। पहली बार बैटिंग ग्लव्स पहनने पर कई बार खिलाड़ी बैट पकड़ने में असहज महसूस करता है यदि अंदर से इनर ग्लव्स पहनते हैं तो उन्हें बैट पकड़ने में सहजता महसूस होती है।

कीपिंग इनर ग्लव्स: यह ग्लव्स महिला विकेट कीपर अपने दस्तानों के भीतर से पहनती हैं इससे उन्हें गेंद को और आसानी से कैच करने में थोड़ी सहज महसूस होती है। कई बार उन्हें दस्ताने उतार कर गेंद फेंकनी होती है ऐसे में उनके हाथों में पसीना नहीं होता। 

बैटिंग ग्लव्स: पुरुष खिलाड़ी की तरह महिला खिलाड़ियों के दस्ताने भी समान होते हैं उसे पहनने से गेंद से लगने वाली चोट के खतरे को टाला जाता है और आईसीसी के नियम अनुसार बैटिंग ग्लव्स पहनना आवश्यक है।

कीपिंग ग्लव्स: सबसे ज्यादा बार गेंद विकेटकीपर के पास जाती है इसलिए महिला विकेटकीपर ग्लव्स काफी महत्वपूर्ण रोल लगा अदा करते हैं। यह सख्त लेदर बॉल से हाथों पर लगने वाली चोट से खिलाड़ियों को बचाते हैं और इन्हें पहन कर गेंद को पकड़ना आसान होता है।

  • बैटिंग ग्लव्स कीमत -₹600 से ₹2000
  • बैटिंग इनर ग्लव्स – ₹125 से ₹340
  • कीपिंग इनर ग्लव्स कीमत – ₹150 से ₹450
  • कीपिंग ग्लव्स कीमत – ₹800 से ₹2500

एब्डोमिनल गार्ड

पेट और संवेदनशील अंगों की सुरक्षा के लिए महिलाओं के लिए विशेष प्रकार से डिजाइन किया एक विशेष सुरक्षा गार्ड है। जिस तरह पुरुषों के लिए सुरक्षा गार्ड पहनना जरूरी है उसी तरह महिलाओं को भी एब्डोमिनल  सुरक्षा गार्ड पहनना अनिवार्य है। 

एब्डोमिनल गार्ड कीमत – ₹100 से ₹350

थाई गार्ड

बैटिंग करते समय कई बार गेंद जांघों पर लगती है और वहां पर लाल रंग का निशान बन जाता है। बार-बार गेंद जांघ पर लगने से खिलाड़ी चोटिल हो सकता है इसलिए उसे थाई सुरक्षा गार्ड पहनना चाहिए।

इनर थाई गार्ड: कई बार गेंद खिलाड़ी के बल्ले को चकमा देते हुए अंदरूनी थाई पर लगती है और उसे करारा दर्द होता है, उस दर्द से बचने के लिए खिलाड़ी को इनर थाई गार्ड इस्तेमाल करना चाहिए।

थाई गार्ड कीमत – ₹250 से ₹1000

घुटना सुरक्षा गार्ड

हालांकि घुटने को बचाने के लिए पैड्स होते हैं, पैड्स के अंदर भी घुटने को डबल सुरक्षा देने के लिए एक छोटा सा सुरक्षा गार्ड लगा सकते हैं जिसे घुटना सुरक्षा गार्ड कहते हैं। आईपीएल के हिट कोच राहुल द्रविड़ अपने जमाने में बल्लेबाजी करने के दौरान अक्सर घुटना सुरक्षा गार्ड पहनते थे, घुटने की डबल सुरक्षा होती है।  

घुटना गार्ड कीमत – ₹250 से ₹1000

महिला क्रिकेट पैड्स 

महिला बैटिंग पैड्स: आपको बैटिंग पैड्स के अंदर इनसाइड पैड्स गार्ड भी मिलते हैं जिससे पैरों की डबल सुरक्षा होती है। किसी खिलाड़ी के बल्ले के बाद सबसे ज्यादा बार गेंद लगने वाला स्थान उसके पैर होते हैं अगर पैरों पर अच्छे पैड्स न लगे हो तो गेंद की चोट का असर पैरों पर होता है इसलिए अच्छे पैड्स का होना जरूरी है। 

महिला विकेट कीपिंग पैड्स: कई बार क्रिकेट किट के अंदर कीपिंग पैड्स नहीं मिलते हैं आपको बोलना होता है कि मुझे कीपिंग पैड्स भी चाहिए क्योंकि सारे खिलाड़ी विकेटकीपर नहीं होते हैं इसलिए अक्सर महिला क्रिकेट किट बैग के अंदर बैटिंग पैड्स और कीपिंग पैड्स एक साथ नहीं मिलते आपको कीपिंग पैड्स ऐड 

महिला बैटिंग पैड्स कीमत –  ₹900 से ₹2500

महिला विकेट कीपिंग कीमत – ₹1200 से ₹3000

महिला क्रिकेट सॉक्स 

एक अच्छे और कंप्लीट क्रिकेट किट के अंदर महिलाओं को क्रिकेट सॉक्स मिलते हैं जिन्हें जूते के अंदर पहना जाता है। अच्छे सॉक्स में बदबू जल्दी नहीं आती एक से दो बार के अभ्यास में इस्तेमाल कर सकते हैं किंतु हल्के क्वालिटी के सॉक्स को केवल एक बार ही इस्तेमाल किया जा सकता है।

महिला क्रिकेट सॉक्स कीमत -₹100 से ₹250

शूज 

एक खिलाड़ी कितना ही काबिल क्यों ना हो लेकिन अगर उसका ध्यान परेशान कर रहे जूते पर रहेगा तो वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगा इसलिए यहां कंजूसी ना करें और अपने लिए आज ही अच्छे जूते ऑर्डर करें। 

जूते मजबूत होने जरूरी है क्योंकि कई बार यॉर्कर गेंद खिलाड़ी के जूते पर जाकर लगती है अगर जूते का टो कमजोर हुआ या कोई भी हिस्सा कमजोर हुआ तो गेंद की चोट का जोरदार असर खिलाड़ी के पंजों व अंदरूनी पैरों पर हो सकता है इसलिए जब भी जूते खरीदें अच्छे और मजबूत जूते ले।   

क्रिकेट जूते कीमत  -₹800 से ₹3000

वुमन क्रिकेट किट बैग

क्रिकेट किट खरीदने पर सामान को रखने के लिए बैग मिलता है जिसके अंदर सारा सामान आता है जैसे हेलमेट, बैट, बॉल, चेस्ट गार्ड, एल्बो गार्ड, आर्म गार्ड, रिस्ट गार्ड, बैटिंग इनर ग्लव्स, कीपिंग इनर ग्लव्स, बैटिंग ग्लव्स, कीपिंग ग्लव्स इत्यादि।

अतिरिक्त सामान: महिलाओं के क्रिकेट किट में ऊपर दिए गए सामानों के अलावा ग्रिप कोन, रिस्ट बैंड, सनस्क्रीन व टोपी भी मिलती है। यह अलग-अलग ब्रांड के ऊपर डिपेंड करता है कि वह आपको कौन सा अतिरिक्त सामान देता है।

ग्रिप कोन क्रिकेट बैट की ग्रिप बदलने या नया ग्रिप चढ़ाने का एक छोटा सा टूल होता है।

क्रिकेट बैट: सबसे जरूरी सामान जो एक कंप्लीट क्रिकेट किट के अंदर मिलता है। आपका बैग कितना अच्छा है यह निर्भर करता है आप क्रिकेट किट किस ब्रांड से खरीद रहे हैं। बल्ले का इस्तेमाल खिलाड़ी गेंद को खेलने के लिए इस्तेमाल करता है। कभी वह बल्ले से गेंद को रोकता है तो कभी प्रहार कर सीमा रेखा के बाहर करता है।

क्रिकेट बैट कीमत – ₹1800 से ₹5000

अच्छी क्वालिटी का सस्ता क्रिकेट का सामान कहां से खरीदें? 

वुमन क्रिकेट क्रिकेट बैग के अंदर क्या-क्या सामान मिलता है यह जानने के बाद यह जानिए कि यह कहां से खरीदें सस्ते में अच्छी क्वालिटी का।

क्रिकेट किट ऑनलाइन भी आप खरीद सकते हैं अमेजॉन फ्लिपकार्ट जैसे बड़े प्लेटफार्म से लेकिन अगर आप उनसे भी सस्ता और अच्छी क्वालिटी का सामान खरीदना चाहते हैं तो आपको इंडिविजुअल वेबसाइट ढूंढनी होगी जहां पर अच्छी क्वालिटी का सामान मिलता है।

इन्हें ढूंढना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है यह वे वेबसाइट होती है जो अमेजॉन फ्लिपकार्ट पर समान बेचना पसंद नहीं करते क्योंकि वहां पर उन्हें 30-40% टैक्स देना होता है जिससे क्वालिटी खराब होती है, क्योंकि जब कोई 30% टैक्स देगा तो वह सस्ते सामान को थोड़ा महंगा करके बेचता है।

कुछ वेबसाइट डायरेक्ट फैक्ट्री से सामान खरीद कर अपने ग्राहकों को अमेजॉन से भी ज्यादा सस्ता समान बिना क्वालिटी कंप्रोमाइज किए बेचती है। 

स्पोर्ट्सगो भी क्रिकेट संबंधित सामान आपको उपलब्ध करवाने में सक्षम है कमेंट बॉक्स में बताइए आपको कौन सा सामान चाहिए ताकि हम आपको आपका पसंदीदा खेल संबंधित सामान मार्केट से सस्ते रेट में अच्छी क्वालिटी के साथ उपलब्ध करा सकें। 

leather ball

महिला क्रिकेट किट कें अंदर मिलने वाले सामान की कीमत एवरेज 

आइटम नामएवरेज कीमत 
हेलमेट कीमत₹1200 से ₹3500 तक 
महिला चेस्ट गार्ड कीमत ₹300 से ₹900 
कोनी गार्ड कीमत ₹250 से ₹700
आर्म गार्ड कीमत ₹250 से ₹700
कलाई गार्ड कीमत ₹100 से ₹300
बैटिंग इनर ग्लव्स ₹125 से ₹340
बैटिंग ग्लव्स कीमत ₹600 से ₹2000
कीपिंग इनर ग्लव्स कीमत ₹150 से ₹450
कीपिंग ग्लव्स कीमत ₹800 से ₹2500
एब्डोमिनल गार्ड कीमत ₹100 से ₹350
थाई गार्ड कीमत₹250 से ₹1000
घुटना गार्ड कीमत₹250 से ₹1000
महिला बैटिंग पैड्स कीमत₹900 से ₹2500
महिला विकेट कीपिंग कीमत₹1200 से ₹3000
महिला क्रिकेट सॉक्स कीमत₹100 से ₹250
क्रिकेट जूते कीमत₹800 से ₹3000
ग्रिप कौन₹50 से ₹80
रिस्ट बैंड ₹50 से ₹200
टोपी ₹100 से ₹300
सनस्क्रीन ₹150 से ₹450
क्रिकेट बैट कीमत ₹1800 से ₹5000

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top