भारतीय क्रिकेटरों की सैलरी कितनी होती है

Spread the love

हर युवा जो क्रिकेटर बनना चाहता है वह जरूर जानना चाहता है कि भारतीय क्रिकेटरों की सैलरी कितनी होती है आज के इस क्रिकेट आर्टिकल में  हमने यह बताया है की इंडियन क्रिकेटर की सैलरी कितनी है तथा उन्हें सैलरी किस आधार पर मिलती है। इंडियन क्रिकेट ग्रेड ए बी सी प्लेयर लिस्ट भी इस आर्टिकल में साझा की गई है। 

डोमेस्टिक क्रिकेट खिलाड़ियों की सैलरी  कितनी होती है 

डोमेस्टिक क्रिकेट खिलाड़ियों की सैलरी कुछ ही समय पहले बड़ी है और बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने 20 सितंबर 2021 को अपने ऑफिशल टि्वटर अकाउंट से  डोमेस्टिक क्रिकेट खिलाड़ियों की बढ़ी हुई सैलरी सबके साथ साझा की।  

डोमेस्टिक क्रिकेट खिलाड़ियों की सैलरी

सीनियर खिलाड़ी – ₹60000  (जिन खिलाड़ियों ने 40 से अधिक मैच खेले हैं)

अंडर 23  खिलाड़ियों की सैलरी –  ₹25,000 

अंडर-19 खिलाड़ी  की सैलरी – ₹20,000 

भारतीय क्रिकेटरों की सैलरी कितनी होती है

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की सैलरी – जहां तक सवाल है इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की सैलरी की तो आपको बता दें बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को सैलरी ग्रेड के हिसाब से देता है। बीसीसीआई  ने 4 ग्रेड बनाए हैं और इन ग्रेडस् में  खिलाड़ियों के लगातार प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन होता है तथा उन्हें सैलरी दी जाती है। बीसीसीआई द्वारा खिलाड़ियों के  टी20, टेस्ट मैच तथा एकदिवसीय मैच के प्रदर्शन को पूरे साल देखा जाता है और उस आधार पर ही खिलाड़ियों को अलग-अलग ग्रेड में जगह मिलती है।

ग्रेड सिस्टम इस प्रकार से हैं 

ग्रेड ए + 

ग्रेड ए

ग्रेड बी

ग्रेड सी 

ग्रेड के आधार पर सैलरी का विवरण 

ग्रेड ए + = ग्रेड ए + के अंतर्गत आने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों को 7 करोड रुपए सालाना मिलते हैं। 

ग्रेड ए  = ग्रेड ए  के अंतर्गत आने वाले  क्रिकेट खिलाड़ियों को 5 करोड रुपए सालाना मिलते हैं। 

ग्रेड बी =  ग्रेड बी के अंतर्गत आने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों को 3 करोड रुपए सालाना मिलते हैं।

ग्रेड सी = ग्रेड सी के अंतर्गत आने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों को 1 करोड रुपए सालाना मिलते हैं।

उम्मीद करते हैं यह क्रिकेट खिलाड़ी सैलरी आर्टिकल आपको  पसंद आ रहा है इसे पढ़ते रहे।

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ग्रेड लिस्ट

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न  ग्रेडों में शामिल किया गया है और हर ग्रेड की सैलरी अलग होती है। इंडियन क्रिकेट ग्रेड A खिलाड़ियों के नाम, ग्रेड बी के खिलाड़ी के नाम तथा इंडियन क्रिकेट ग्रेड सी के खिलाड़ियों के नाम तथा पूरी इंडियन क्रिकेट प्लेयर्स ग्रेड लिस्ट 2022 नीचे दी गई है। –  

ipl final prediction 2022

ग्रेड ए +  में मात्र तीन खिलाड़ी है:  विराट कोहली, रोहित शर्मा  तथा जसप्रीत बुमराह।

ग्रेड ए के खिलाड़ी –  रविचंद्र अश्विन, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे,  शिखर धवन, केएल राहुल, मोहम्मद शमी,  इशांत शर्मा, ऋषभ पंत तथा हार्दिक पांड्या।

ग्रेड बी के खिलाड़ि – रिद्धिमान साहा, उमेश यादव,  भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर तथा मयंक अग्रवाल

ग्रेड सी के खिलाड़ी – कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शुभ्मन गिल, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, सुरेश अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल तथा मोहम्मद सिराज।   

FAq

रणजी प्लेयर की सैलरी कितनी होती है?

रणजी ट्रॉफी में प्लेइंग इलेवन में खेल रहे खिलाड़ियों की सैलरी ₹35000 प्रति दिन होती है तथा रिजर्व खिलाड़ियों की सैलरी ₹17,500 प्रतिदिन होती है। 

ग्रेड ए + के खिलाड़ियों की सैलरी कितनी है?

ग्रेड ए + के खिलाड़ियों की सैलरी 7 करोड रुपए सालाना है।

ग्रेड ए + में कितने खिलाड़ी शामिल हैं?

ग्रेड ए + में मात्र 3 खिलाड़ी शामिल है उनके नाम है विराट कोहली रोहित शर्मा तथा यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह।

ग्रेड ए के खिलाड़ियों की सैलरी कितनी होती है?

बीसीसीआई ग्रेड ए के खिलाड़ियों को ₹50000000 सालाना देता है।

ग्रेड बी के खिलाड़ियों की सैलरी कितनी होती है?

बीसीसीआई ग्रेड बी के खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपए सालाना देता है।

ग्रेड सी के खिलाड़ियों को कितनी सैलरी मिलती है?

ग्रेड के खिलाड़ियों को 1 करोड़  रुपए सालाना मिलती है।

उम्मीद है आपको आपके सवालों का जवाब मिल गया होगा अगर अभी भी कोई डाउट है तो बेहिचक कमेंट बॉक्स में आप प्रश्न पूछ सकते हैं देर यह जल्दी आपको जवाब जरूर मिलेगा।  इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं, अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद।

यह भी पढ़ें

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ग्रेड लिस्ट


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top