IPL 2023 सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट टॉप 9 

Spread the love

आईपीएल 2023 ऑक्शन शुरू हो चुके हैं और सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची में इस बार कुछ नए चेहरे शामिल हुए हैं जो आपको हैरान कर सकते हैं। 

आई पी एल 2023 मिनी ऑक्शन निकला मेगा ऑक्शन जी हां ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि सैम करन नामक एक खिलाड़ी को पंजाब किंग्स इलेवन आईपीएल फ्रेंचाइजी ने आईपीएल इतिहास की अब तक की सबसे मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया है।

2023 में 16वा आइ पी एल सीजन शुरू होने जा रहा है और इसी के साथ इस खिलाड़ी ने अब तक हुए सभी आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस मॉरिस के नाम था जिन्हें ₹16.25 करोड़ दिए गए थे। 

मिनी ऑक्शन में ही अब तक के आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी के रिकॉर्ड टूटने का कारनामा बन चुका है।

IPL 2023 सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट टॉप 9 

शुक्रवार 23 दिसंबर 2023 को आईपीएल ऑक्शन का समापन हुआ और 10 टीमों के बीच खिलाड़ी खरीदने की मारामारी दिखी। हर कोई आईपीएल फ्रेंचाइजी अपने लिए बेस्ट खिलाड़ी बुक कर लेना चाहती थी और अपने टीम में बेस्ट खिलाड़ी शामिल करने के लिए वह कोई भी दाम देने के लिए तैयार दिखे। आइए जानते हैं  कौन है वे टॉप 9 खिलाड़ी जो आईपीएल में सबसे महंगे बिके। 

आई पी एल 2023 ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी का ताज सैम करण के नाम हुआ उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने ₹18.5 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया। इससे पहले कभी किसी खिलाड़ी को इतने  इतनी बड़ी रकम नहीं दी गई और ना ही किसी रिटेन खिलाड़ी को रोकने के लिए इतने पैसे खर्च किए गए यह आईपीएल इतिहास में पहली बार जिंबाब्वे में जन्मे और इंग्लैंड के रहने वाले एक लड़के के साथ हुआ है। 

1. सैम करन  

सैम्यूल मैथ्यू करन  का जन्म 3 जून 1998 को नॉर्थम्पटन, नॉर्थहैम्पटनशायर, इंग्लैंड में हुआ था। सैम बाएं हाथ के बल्लेबाज है और बाएं हाथ से से ही गेंदबाजी भी करते हैं इस तरह से वे एक हरफनमौला खिलाड़ी की भूमिका निभाते हैं। सैम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है जो सरे और इंग्लैंड के लिए खेलते हैं, इससे पहले सैम चेन्नई आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए खेला करते थे।

2. कैमरोन ग्रीन  

23 वर्षीय कैमरोन को मुंबई इंडियंस ने ₹17.5 करोड़ में खरीदा और वे आई पी एल 2023 के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी है। दाएं हाथ से खेलने वाले  कैमरोन डोनाल्ड ग्रीन का जन्म 3 जनवरी 1999 को हुआ और कैमरोन एक ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट खिलाड़ी है जो वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया तथा पर्थ स्कॉरचर्स के लिए एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं। 

3. बेन स्टोक्स 

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस 31 वर्षीय धुआंधार बल्लेबाज खिलाड़ी को ₹16.25 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया और यह बने ipl 2023 के तीसरे सबसे महंगी बिकने वाले खिलाड़ी। बेन स्टोक्स इंग्लैंड इंटरनेशनल क्रिकेट का हिस्सा है और इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान भी है। बेन स्टोक्स इंग्लैंड के लिए T20 क्रिकेट में विस्फोटक बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं। चेन्नई सुपर किंग से जुड़ने से पहले बेन राजस्थान रॉयल्स और  राइजिंग सुपर जेंट्स के लिए खेल चुके हैं।

4. निकोलस पूरन 

लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 27 वर्ष  के इस होनहार कैरेबियाई विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पर ₹160000000 की भारी-भरकम रकम खर्च की और उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। निकोलस 1 त्रिनिदाडियन खिलाड़ी है जो वर्तमान में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए लिमिटेड क्रिकेट खेलते हैं। निकोलस वेस्टइंडीज डोमेस्टिक क्रिकेट में त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए खेलते हैं। 

5.  हैरी ब्रूक

आईपीएल 16 सीजन के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी की लिस्ट में पांचवा नाम इंग्लैंड के 23 वर्षीय खिलाड़ी हैरी ब्रूक का है। हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद में 13.2 करोड रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। हैरी ने अब तक आईपीएल का कोई भी मैच नहीं खेला है और सनराइजर्स की तरफ से वह अपना आईपीएल डेब्यु करते हुए देखे जाएंगे। हैरी ब्रूक का जन्म 22 फरवरी 1999 ऐड्रेल, वेस्ट यॉर्कशायर, इंग्लैंड में हुआ था। हैरी दाएं हाथ से बल्लेबाजी तथा दाएं हाथ से ही गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। 

6. मयंक अग्रवाल 

2023 में मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने सवा 8 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। 31 वर्षीय  मयंक अग्रवाल का जन्म 16 जनवरी 1991 में बेंगलुरु में हुआ था। उनके डैडी अनुराग अग्रवाल नेचुरल रेमेडीज के सीईओ है, नेचुरल रेमेडीज एक हेल्थ केयर कंपनी है जिसका 35 मिलीयन डॉलर का कारोबार है।

7. शिवम मावी 

शिवम मावी को गुजरात टाइटंस ने 6 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया। 24 वर्ष के दाएं हाथ के गेंदबाज ऑलराउंडर मावी नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। 

8. जेसन होल्डर

जेसन को राहुल द्रविड़ की राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा। राजस्थान रॉयल  एक ऐसी टीम है जो खिलाड़ियों पर अधिक खर्च नहीं करती है किंतु फिर भी अच्छे खिलाड़ी चुनने में कामयाब रहती है और इसके पीछे राहुल द्रविड़ का काफी योगदान बताया जाता है। 

9. मुकेश कुमार 

मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.30 करोड़ रुपए मैं खरीदा है। 29 वर्षीय मुकेश कुमार गोपालगंज, बिहार के रहने वाले हैं और बंगाल के लिए क्रिकेट खेलते हैं। मुकेश ने अभी तक कोई आईपीएल मैच नहीं खेला है, 2022 में डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने का नाम होने मिला है।

सामान्यतः पूछे गए प्रश्न उत्तर

आईपीएल 2023 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है?

सैम करन।

सैम करन कहां के रहने वाले हैं?

नॉर्थम्पटन, नॉर्थहैम्पटनशायर, इंग्लैंड।

आई पी एल 2023 में सबसे महंगे बिकने वाले टॉप 9 खिलाड़ी कौन से हैं?

1. सैम करन  – ₹18.5 करोड़ 
2. कैमरोन ग्रीन – ₹17.5 करोड़   
3. बेन स्टोक्स – ₹16.25 करोड़
4. निकोलस पूरन – ₹16 करोड़
5.  हैरी ब्रूक – ₹13.2 करोड
6. मयंक अग्रवाल – सवा 8 करोड़
7. शिवम मावी – 6 करोड़ रुपए 
8. जेसन होल्डर – 5 करोड़ 75 लाख रुपए 
9. मुकेश कुमार – 5.30 करोड़ रुपए

सैम करन आईपीएलऑक्शन 2023 में किस टीम ने खरीदा?

किंग्स इलेवन पंजाब।

आई पी एल 2023 में दूसरा सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी का क्या नाम है?

कैमरोन ग्रीन – ₹17.5 करोड़

आई पी एल 2023 कौन सा आईपीएल सीजन है?

 2023 में 16वा आईपीएस सीजन है।

यह भी पढ़ें

आईपीएल टीमों के मालिकों के नाम तथा नेट वर्थ

ऑल 15 सीजन आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top