ऑल 16 सीजन आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट

Spread the love

दुनिया की सबसे बड़ी T20 लीग आईपीएल में खिलाड़ियों पर जमकर धन वर्षा होती है और आज हम आपको बताएंगे ऑल 16 सीजन आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट, जानेंगे उनके नाम और किस देश के लिए खेलते हैं। चलिए शुरू करते हैं सिलसिला सीजन वॉइस आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों के नाम को जानने का।

फास्ट फॉरवार्ड – मिचेल स्टॉर्क (24.75 करोड़) ipl के सभी सीजन के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं, पैट कमिंस (20.5 करोड) आईपीएल के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

ऑल 15 सीजन आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट

2008 – महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने 2007 में T20 में  भारत को विजेता बना कर सब को अपना मुरीद कर लिया था। और 2008 में आईपीएल की शुरुआत होते ही बड़ी-बड़ी टीमें धोनी को बुक करना चाहती थी किंतु बाजी चेन्नई सुपर किंग्स ने मारी और उन्होंने धोनी को 9.5 करोड़ रुपए में चेन्नई टीम के एक कप्तान की भूमिका में जोड़ा।

2009 – केविन पीटरसन और एंड्रयू फ्लिंटॉफ 

आईपीएल का दूसरा सीजन था और इंग्लैंड के खिलाड़ियों का बोलबाला था। धाकड़ बल्लेबाज केविन पीटरसन और ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ पर कई टीमों ने बड़ी बोली लगाई पर अंत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने केविन पीटरसन को 9.8 करोड रुपए की राशि देकर अपनी टीम में शामिल किया तथा चेन्नई सुपर किंग्स ने एंड्रयू फ्लिंटॉफ को भी 9.8 करोड रुपए की राशि देकर अपनी टीम के साथ जोड़ा। 


यह पढ़ें- अपडेटेड मेंस आईपीएल पॉइंट्स टेबल 2023 तथा सभी टीमों का पूरा टाइम टेबल

2010 – शेन बांड और कायरन पोलार्ड

न्यूजीलैंड के तूफानी गेंदबाज शेन बांड को शाहरुख खान और जूही चावला कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया था तथा कायरन पोलार्ड को नीता अंबानी की मुंबई इंडियंस ने 4.8 करोड़ रुपए में मिनी ऑक्शन में अपनी टीम में शामिल किया था। 

2011 – गौतम गंभीर

बड़े मैचों के जबरदस्त बल्लेबाज गौतम गंभीर ने आईपीएल इतिहास में पहली बार 10 करोड़ के आंकड़े को पार किया उनके लिए केकेआर के मालिकों  रेड चिलीज और मेहता ग्रुप ₹14 करोड़ की भारी-भरकम रकम खर्च की तथा उन्हें केकेआर में शामिल किया। गौतम ने भी कोलकाता नाइट राइडर्स को निराश नहीं किया और दो बार उन्हें चैंपियन बनाया तथा रन की वर्षा कर पर्पल कैप के दावेदार भी बने। 

2012 – रविंद्र जडेजा

सर रविंद्र जडेजा के नाम से प्रसिद्ध जडेजा को साल 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 12.8 करोड रुपए की राशि खर्च कर अपनी टीम में जोड़ा था। इसके बाद रविंद्र जडेजा ने कई वर्षों तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपनी सर्विस दी। 

2013 – मैक्सवेल

मुंबई इंडियंस ने 2013 में इस कंगारू खिलाड़ी को अपनी टीम के साथ 6.3 करोड़ रुपए में जोड़ा था किंतु पीली जर्सी वाले यह कंगारू खिलाड़ी ज्यादा दिन मुंबई ना ठहरे और अगले ही वर्ष उन्हें छोड़कर दूसरी आईपीएल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन गए।

2014 – युवराज सिंह

सिक्सर किंग के नाम से मशहूर और भारत के स्टार बल्लेबाज को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ₹14 करोड़ में अपनी टीम के साथ जोड़ा था। 

2015 – युवराज सिंह 

2015 में युवराज सिंह आईपीएल नीलामी में फिर से उतरे और इस बार उन्होंने गौतम गंभीर के 14 करोड़ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया क्योंकि दिल्ली डेयरडेविल्स ने (जो अब दिल्ली कैपिटल्स है) उन पर 16 करोड़ की बोली लगाई जो अब तक की सबसे महंगी बोली थी। इसके बाद लगातार 6 साल तक युवराज सिंह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने रहे। 

2016 – शेन वाटसन

ऑस्ट्रेलिया के कंगारू खिलाड़ी और जबरदस्त ऑलराउंडर शेन वॉटसन को आरसीबी ने 9.5 करोड रुपए में अपने साथ जोड़ा था। हालाकी, शेन वॉटसन अगले साल ही दूसरी आईपीएल टीम में चले गए। 

2017 – बेन स्टोक्स

सुपरजाइंट्स पुणे ने इंग्लैंड के बेहतरीन बल्लेबाज बेन स्टोक्स को अपनी टीम में शामिल किया और उन्हें 14.5 करोड रुपए की राशि दी। 

2018 – बेन स्टोक्स

राजस्थान रॉयल्स ने बेन स्टोक्स को ₹12 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया। इस तरह बेन स्टोक्स पर लगातार दो साल भारी धन वर्षा हुई। 

2019 – जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती

इस बार आईपीएल फ्रेंचाइजी ने 2 नए चेहरों पर धन वर्षा की। जयदेव उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया तथा मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8.4 करोड रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। 

2020 – पैट कमिंस

इस वर्ष पैट कमिंस आईपीएल इतिहास में सबसे महंगी बिकने वाली विदेशी खिलाड़ी बने उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.5 करोड रुपए में खरीदा। पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के घातक तेज गेंदबाज हैं। 

2021 – क्रिस मॉरिस 

इस साल क्रिस मॉरिस ने युवराज सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। सब को आश्चर्यचकित करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस पर 16.25 करोड़ रुपए लुटा दिए। 

2022 – ईशान किशन

2022 का सबसे महंगा ipl खिलाड़ी ईशान किशन बने। ईशान को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा। ईशान एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है, उनका भविष्य उज्जवल है यदि ईशान अच्छा प्रदर्शन करते रहे तो उन्हें धोनी के विकल्प के रूप में देखा जा सकता है। 

2023 – सैम करन

आई पी एल 2023 में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी सैम करन (₹18.5 करोड़) ने तोड़ा पिछले 15 सीजन का रिकॉर्ड। 

2024 – पैट कमिंस

सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के 2023 एक दिवसीय वर्ल्ड कप विजेता कप्तान पैट कमिंस के लिए 20.50 करोड रुपए खर्च किए और इस तरह से पिछले 16 सीजन का रिकॉर्ड तोड़ पैट कमिंस आईपीएल के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं।

2024 – मिचेल स्टॉर्क 

24.75 करोड़ में कोलकाता नाइटराइडर्स ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क को अपनी टीम में शामिल किया इस तरह स्टॉर्क आईपीएल के सभी सीजन के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं।

आईपीएल औक्शन प्रश्न उत्तर

आईपीएल में आज तक का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है?

पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड रुपए में खरीदा है और वह आईपीएल के सभी सीजन के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी कौन है

अब तक आईपीएल में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, 207 मैचों में 6283 रन बनाए है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज कौन है?

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज निम्नलिखित हैं
विराट कोहली  207 मैच, 6283 रन 
शिखर धवन   192 मैच, 5784 रन 
रोहित शर्मा    213 मैच, 5611 रन 
सुरेश रैना      205 मैच, 5528 रन 
डेविड वॉर्नर   150 मैच, 5449 रन 
एबी डिविलियर्स  184 मैच, 5162 रन

आईपीएल में  एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन है?

रविंद्र जडेजा ने 2021 आईपीएल में 1 ओवर में 36 रन बना डाले थे और इस तरह वे आईपीएल के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।

आईपीएल का सबसे महंगा कप्तान कौन है?

 17 करोड रुपए के साथ केएल राहुल आईपीएल के सबसे महंगे कप्तान है।

आईपीएल का सबसे सस्ता सस्ता कप्तान कौन है?

2022 में आरसीबी ने फाफ डू प्लेसिस को 7 करोड़ रुपए में कप्तानी सौंपी। फाफ डू प्लेसिस 7 करोड़ रुपए के साथ आईपीएल के सबसे सस्ते कप्तान बन गए हैं।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top