कबड्डी प्रश्न उत्तर दिए गए हैं जिन्हें पढ़ कर आप इस खेल को और भी बारीकी से समझ सकते हैं।
Table of Contents
कबड्डी प्रश्न उत्तर Kabaddi questions and answers
कबड्डी क्या है?
कबड्डी आउटडोर खेल है जो प्रति टीम 7 खिलाड़ियों के बीच 13 x 10 मीटर (पुरुष) 7 x 10 मी (महिला) के मैदान पर खेला जाता है। कबड्डी खेलने की जगह को कोर्ट कहा जाता है और यह खेल 40 मिनट का होता है जो की 20-20 मिनट के दो भागों में खेला जाता है।
कबड्डी खेल की शुरुआत कब हुई?
1987 कोलकाता सैफ गेम्स के दौरान हुई थी।
कबड्डी की टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं?
कबड्डी में खेलने वाले खिलाड़ियों की संख्या 7-7 प्रति टीम होती है।
कबड्डी खेल में कितने खिलाड़ी रिजर्व होते हैं?
इस खेल में प्रत्येक टीम से 7-7 खिलाड़ी मैदान पर खेलते हैं तथा प्रति टीम 5-5 खिलाड़ी रिजर्व होते हैं।
कबड्डी के प्रत्येक टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं?
कबड्डी के प्रति एक टीम में 7-7 खिलाड़ी होते हैं।
कबड्डी के खेल में एक टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं?
इस खेल में एक टीम में 7 खिलाड़ी मैदान पर खेलते हैं। जबकि 5 खिलाड़ी रिजर्व में बैठते हैं जिनका इस्तेमाल कप्तान जरूरत पड़ने पर या रणनीति के तहत करता है।
कबड्डी का मैच कितने टाइम का होता है?
ड्यूरेशन ऑफ़ कबड्डी मैच 40 मिनट, 20-20 मिनट दो के दो भाग में यह खेल खेला जाता है।
कबड्डी के मैदान में हाफ कोर्ट में बोनस लाइन कहां अंकित होती है?
कबड्डी कोर्ट में दो पाले होते हैं और दोनों पालों में एक-एक बोनस लाइन होती है। जो दूरी और मापदंड एक पाले में होगी वही दूरी और मापदंड दूसरे पाले में भी होता है। पुरुषों के लिए सेंटर लाइन से 3.75 मी की दूरी पर पहले बक लाइन खींची जाती है और उस बक लाइन के बाद सेंटर लाइन से 4.75 मी की दूरी पर बोनस लाइन होती है।
पुरुषों के लिए के लिए – सेंटर लाइन से बोनस लाइन की दूरी 4.75 मीटर होती है।
महिलाओं के लिए – सेंट्रल लाइन से बोनस लाइन की दूरी 4 मीटर होती है।
पुरुष कबड्डी मैदान की लंबाई X चौड़ाई कितनी होती है?
लंबाई = 13 मी, चौड़ाई = 10 मी।
महिला कबड्डी के मैदान की लंबाई x चौड़ाई कितनी होती है?
महिला कबड्डी मैदान की लंबाई चौड़ाई 12 x 8 मीटर होती है।
कबड्डी मैदान की लंबाई और चौड़ाई कितनी होती है?
पुरुषों के लिए के लिए कबड्डी ग्राउंड की लंबाई 13 मी और चौड़ाई 10 मीटर होती है जबकि महिलाओं के लिए 12 मी लंबाई तथा 8 मीटर चौड़ाई होती है।
कबड्डी में लोना में कितने अंक मिलते हैं?
कबड्डी में लोना के 2 अंक मिलते हैं।
कबड्डी खेल में लोना कब दिया जाता है?
जब किसी एक पाले के सारे खिलाड़ी विपक्षी दल द्वारा आउट कर लिए जाते हैं तो विपक्षी दल को लोना के रूप में दो अंक मिलते हैं।
कबड्डी के खेल की अवधि कितनी होती है?
यह खेल कुल 40 मिनट का होता है जो 20-20 मिनट के दो भाग में खेला जाता है।
पुरुष वर्ग के लिए कबड्डी मैच की कितनी अवधि होती है?
पुरुषों के लिए कबड्डी मैच की अवधि 20-5-20 मिनट होती है। इस खेल में दो परियां होती हैं खेल शुरूहोने से हाफ टाइम तक 20 मिनट का खेल होता है। हाफ टाइम पूरा होने के बाद 5 मिनट का ब्रेक होता है और हाफ टाइम के बाद पुनः 20 मिनट का खेल खेला जाता है।
महिला वर्ग के लिए कबड्डी मैच की कितनी अवधि होती है?
महिला वर्ग के लिए कबड्डी मैच की अवधि 15-5-15 मिनट होती है। 15 मिनट का खेल होता है 5 मिनट का ब्रेक पाला चेंज करने के लिए होता है उसके बाद पुनः 15 मिनट का खेल होता है।
कबड्डी का इतिहास किससे जुड़ा है?
हिस्ट्री ऑफ कबड्डी गेम 4000 वर्ष पुराना है, भारत की संस्कृति से प्रेरित है। यह खेल कुश्ती से प्रेरित है, महाभारत में जरासंध और भीम के बीच पौराणिक कुश्ती खेली गई थी।
कबड्डी में कुल कितने खिलाड़ी होते हैं?
इस खेल में एक टीम में कुल 7+5 = 12 खिलाड़ी होते हैं। जबकि दोनों टीमों को मिलाकर कुल 12+12 = 24 खिलाड़ी होते हैं। जिसमें से मैदान पर खेलने वाले कुल खिलाड़ियों की संख्या 7+7 = 14 होती है। एक टीम में रिजर्व खिलाड़ियों की कुल संख्या 5 तथा दोनों टीमों में 5 + 5 = 10 होती है। प्रत्येक टीम से 7 खिलाड़ी मैदान पर खेलते हैं और पांच खिलाड़ी रिजर्व होते हैं।
कबड्डी में कितने टीम होती हैं?
2 टीम होती हैं।
भारतीय कबड्डी संघ की स्थापना कब हुई थी?
भारतीय कबड्डी संघ की स्थापना 1950 में हुई थी।
विश्व कबड्डी संघ की स्थापना कब हुई थी?
2004 में मुंबई में हुई थी।
कबड्डी की प्रथम प्रतियोगिता कहां हुई थी?
कोलकाता, सैफ गेम्स में।
विश्व में कबड्डी की प्रथम प्रतियोगिता कब हुई थी?
कबड्डी का इतिहास काफी पुराना है और विश्व में कबड्डी की प्रथम प्रतियोगिता 1987 में कोलकाता में सैफ गेम्स के दौरान हुई थी।
भारत में पहली बार कबड्डी कहां खेला गया था?
सतारा, महाराष्ट्र।
भारत में पहली बार कबड्डी कब खेला गया था?
सन 1918, सतारा महाराष्ट्र में भारत में पहली बार कबड्डी खेला गया था।
महाराष्ट्र में कबड्डी का दूसरा नाम क्या है?
हु तू तू तू।
कबड्डी सेफ्टी आइटम्स कौन से हैं?
कबड्डी शूज, टीम जर्सी, जर्सी चेस्ट गार्ड, नी गार्ड, आर्म गार्ड, तोलिया, स्टीकर तथा दस्ताने कुछ सेफ्टी आइटम्स हैं जिन्हें कबड्डी किट में रखा जाता है।
सिटिंग ब्लॉक इन कबड्डी क्या होता है?
सिटिंग ब्लॉक में वह खिलाड़ी बैठते हैं जो आउट होते हैं। इसकी लंबाई चौड़ाई 8 x 1 मी पुरुषों के लिए तथा 6 x 1 मी महिलाओं के लिए होती है।
कबड्डी के खिलाड़ियों के नाम बताइए?
सुनील डबास (भारत)।
हीरानंद कटारिया (भारत)।
प्रदीप नरवाल (भारत)।
रोहित कुमार (भारत)।
अनूप कुमार (भारत)।
जैग कुन ली (साउथ कोरिया)।
और भी पढ़ें
1 टीम में कबड्डी में कितने प्लेयर होते हैं