भारत में प्रतिवर्ष 29 अगस्त को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के मौके पर नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है। पहला राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2012 को मनाया गया था और 2024 में यह 13वा राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया।
फास्ट फारवर्ड – डेट – प्रतिवर्ष 29 अगस्त, हिस्ट्री – मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है, महत्व – खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, थीम – “स्पोर्ट्स आर इनेबलर टु एन इंक्लूसिव एंड फिट सोसाइटी”
नेशनल स्पोर्ट्स डे थीम डेट हिस्ट्री एवं महत्व
नेशनल स्पोर्ट्स डे थीम – “स्पोर्ट्स आर इनेबलर टु एन इंक्लूसिव एंड फिट सोसाइटी”
नेशनल स्पोर्ट्स डे हिस्ट्री – नेशनल स्पोर्ट्स डे प्रतिवर्ष 29 अगस्त मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद ने हॉकी में अपार सफलता हासिल की और ना सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व का दिल अपने मनोरंजन खेल से जीता। उन्हें हॉकी स्टिक चलाने में महारत हासिल थी और जब हॉकी गेंद उनके पास आती थी तो ऐसे लगता था जैसे उनके हॉकी में चुंबक लगा है। उनकी हॉकी खेल की समझ और हुनर ने उन्हें अपार सफलता दिलाई और उन्हें हॉकी का जादूगर एवं हॉकी विजाड भी कहा जाता है।
मेजर ध्यानचंद – मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था और उन्होंने अपना करियर एक फौजी के तौर पर ब्रिटिश इंडियन आर्मी में शुरू किया। उनका करियर 1926 से 1948 तक चला और इस दौरान उन्होंने भारत के लिए 185 मैच खेले और 400 गोल दागे। मेजर ध्यानचंद ऑल टाइम बेस्ट हॉकी खिलाड़ी माने जाते हैं। अपने करियर के दौरान तो उन्हें ऑल टाइम बेस्ट हॉकी प्लेयर माना जाता ही था किंतु आज 2023 में भी उन्हें सबसे बेस्ट खिलाड़ी माना जाता है।
मेजर ध्यानचंद को वन मैन आर्मी माना जाता था और उनके जबरदस्त खेल की वजह से भारत ने हॉकी में 3 लगातार ओलंपिक गोल्ड 1928, 1932 तथा 1936 में जीते। मेजर ध्यानचंद के महान योगदान को महत्व देने के लिए भारत सरकार ने 2012 में उनके जन्मदिवस (29 अगस्त) के उपलक्ष में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाना शुरू किया जो कि प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस निर्णय से भारत सरकार जनता में स्पोर्ट्स तथा फिजिकल फिटनेस के प्रति जागरूकता भी लाना चाहती थी।
इसे भी पढ़ें – खेल दिवस पर निबंध
राष्ट्रीय खेल दिवस महत्व – राष्ट्रीय खेल दिवस की वजह से लोगों की डेलि लाइफ में खेल को महत्व मिलता है और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ती है जिससे फिटनेस इंप्रूव होती है। यह दिवस अलग-अलग क्षेत्र से आने वाले लोगों को खेल में प्रतिभाग करने का मौका देता है जिस कारण उनके शारीरिक फिटनेस में सुधार होता है और शरीर फिट रहने से मस्तिष्क भी फिट रहता है। नेशनल स्पोर्ट्स डे के उपलक्ष में सरकार नई स्कीम चलाती है, नई पॉलिसी लाती है जिससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है और नए खिलाड़ियों को खेल में प्रतिभाग करने का मौका भी मिलता है।
सरकार की नई-नई योजनाओं का उद्देश्य नए-पुराने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना होता है, मान-सम्मान, पहचान तथा फाइनेंशियल सपोर्ट देना होता है। सरकार खेल दिवस के मौके पर अपनी योजनाओं तथा पॉलिसी द्वारा हर प्रकार के एथलीट को बढ़ावा देने की कोशिश करती है।

राष्ट्रीय खेल दिवस की जरूरत – नेशनल स्पोर्ट्स डे हर उम्र के खिलाड़ियों तथा आम लोगों को प्रोत्साहन देता है कि वह अपनी फिजिकल फिटनेस का ख्याल रखें उसे इंप्रूव करने की कोशिश करें। यह दिन रेगुलर एक्सरसाइज को महत्व देता है और स्वस्थ लाइफस्टाइल जीना सिखाता है। यह बीमारियों के प्रति जागरूकता लाता है तथा लोगों का नजरिया बदलने में सहयोग करता है। यह दिन देश में एक मजबूत खेल संस्कृति के विकास के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करता नजर आता है।
जिस प्रकार 15 अगस्त देशवासियों को आजादी का महत्व बताता है और 15 अगस्त के दिन उनके अंदर देश के प्रति जज्बा अधिक बढ़ जाता है। उसी प्रकार खेल दिवस खेलों को बढ़ावा देता है और साथ ही स्वास्थ्य के प्रति लोगों का जज्बा अधिक बढ़ जाता है।
यह दिन अलग-अलग प्रकार के खेलों में पार्टिसिपेट करने का मौका प्रदान कर लोगों का समग्र व्यक्तिगत विकास करता है। खेलों में लोगों की पृष्ठभूमि, भाषा, जाती, हाइट, रंग तथा शरीर की बनावट की परवाह किए बगैर एक साथ लाने की की अद्भुत क्षमता है। राष्ट्रीय खेल दिवस इसी एकता को प्रदर्शित करता है।
प्रश्न उत्तर
खेल दिवस कब मनाया जाता है?
प्रतिवर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है।
खेल दिवस क्यों मनाया जाता है?
मेजर ध्यानचंद के योगदान को महत्व देने के लिए उनके जन्म दिवस 29 अगस्त को प्रतिवर्ष खेल दिवस मनाया जाता है और साथ ही खेलों को बढ़ावा देने तथा फिटनेस और एक्सरसाइज को महत्व देने के लिए भी मनाया जाता है।
खेल दिवस 2023 थीम क्या है?
“स्पोर्ट्स आर इनेबलर टु एन इंक्लूसिव एंड फिट सोसाइटी”
मेजर ध्यानचंद कौन सा खेल खेलते थे?
हॉकी।
मेजर ध्यानचंद कौन सी फौज में थे?
ब्रिटिश इंडियन आर्मी।