पहला थ्रो फाउल करने के बाद नीरज चोपड़ा ने खुद को संभाला और रविवार 27.08.2023 को वर्ल्ड भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
27.08.2023 को नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने कुल छह बार भाला फेंका: पहला थ्रो फाउल, दूसरा थ्रो 88.17 मीटर, तीसरा थ्रो 86.32 मीटर, चौथा थ्रो 84.64 मीटर, पांचवा थ्रो 87.73 मीटर एवं छठा थ्रो 83.98 मीटर। इस तरह ओलंपिक विजेता नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
Table of Contents
नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल कब जीता था
नीरज ने भारतीय समय अनुसार अर्ली मॉर्निंग 12:56 AM पर अपने पांचवें प्रयास में 87.73 मीटर की दूरी पर भाला फेंका और अपना पहला स्थान बरकरार रखा। वर्ल्ड एथलीट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले वे पहले भारतीय एथलीट बन चुके हैं।
नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप हाइलाइट्स
अपने पहले प्रयास में नीरज फाऊल कर बैठे पर अपने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर की दूरी पर भाला फेंक कर पहला स्थान हासिल किया। जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 मीटर की दूरी पर भाला फेंक कर दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक जीता। चेक गणराज्य के याकूब वालेश ने 86.67 मीटर की दूरी पर भाला फेंकते हुए तीसरा स्थान हासिल किया, उन्हें कांस्य पदक मिला। भारत के दो और खिलाड़ियों ने पहले 6 खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया। किशोर जेना ने 84.77 मीटर की दूरी पर भाला फेंकते हुए पांचवा स्थान हासिल किया। वही डीपी मनु ने अपना सर्वश्रेष्ठ (84.14 मीटर) भाला फेंकते हुए छठा स्थान हासिल किया।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 | पहला थ्रो | दूसरा थ्रो | तीसरा थ्रो | चौथा थ्रो | पांचवा थ्रो | छठा थ्रो |
नीरज चोपड़ा | फाउल | 88.17 मीटर, | 86.32 मीटर | 84.64 मीटर | 87.73 मीटर | 83.98 मीटर |
धोनी की तरह नीरज खेल के सारे महत्वपूर्ण खिताब जीत चुके
नीरज चोपड़ा ने महेंद्र सिंह धोनी की तरह खेल के सारे महत्वपूर्ण खिताब जीते हैं। उन्होंने एशियाई खेल 2018 स्वर्ण, राष्ट्रमंडल खेल 2018 स्वर्ण, चार डायमंड लीग खिताब और 2022 डायमंड लीग चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुके हैं। उन्होंने 2016 में जूनियर विश्व चैंपियनशिप खिताब जीता तथा 2017 में एशियाई चैंपियनशिप खिताब जीता। इसके अलावा उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2021 में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया था।
निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की बराबरी
निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद एक ही समय में ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन चुके हैं। तीरंदाज बिंद्रा ने 23 वर्ष की उम्र में विश्व चैंपियनशिप तथा 25 वर्ष की उम्र में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था। बिंद्रा की राह पर चलते हुए चोपड़ा ने भी 23 वर्ष तथा 25 वर्ष की उम्र में 2 बड़े कारनामे किए उन्होंने 23 वर्ष की उम्र में टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता तथा 25 वर्ष की उम्र में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीता था।
उनकी शिक्षा, जाती, स्पोर्ट्स कैरियर, फैमिली, शादी आदि के बारे में जानने के लिए आपको नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय पढ़ना चाहिए।
ओलंपिक तथा विश्व खिताब जीतने वाले विश्व के तीसरे भाला फेंक एथलीट बने
- जॉन जेलेजनी (चेक गणराज्य) – 1992, 1996 तथा 2000 में खिताब जीते थे।
- आंद्रयास (नॉर्वे) – 1993, 1995 तथा 2001 में खिताब जीते थे।
- नीरज चोपड़ा – 2021 ओलंपिक स्वर्ण पदक, 2022 यूजीन विश्व चैंपियनशिप तथा 2023 बुडापेस्ट वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियन गोल्ड मेडल।
बुडापेस्ट वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियन फाइनल के लिए क्वालीफाई
शुक्रवार 25 अगस्त को चैंपियनशिप के क्वालीफाई राउंड में नीरज चोपड़ा ने 88.77 मीटर की दूरी पर भाला फेंक कर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत भाला फेंक प्रदर्शन 89.94 मीटर है और यह कारनामा उन्होंने 30 जून 2022 को स्टॉकहोम डायमंड लीग में किया था।
नीरज चोपड़ा रिकॉर्ड
- वर्ल्ड चैंपियन बुडापेस्ट 2023 – गोल्ड मेडल ( 88.17 मीटर)।
- टोक्यो ओलंपिक गेम्स 2020-2021 – गोल्ड मेडल (87.58 मीटर)।
- एशियन गेम्स जकार्ता 2018 – गोल्ड मेडल (88.06 मीटर)।
- डायमंड लीग स्टॉकहोम 2022 – दूसरा स्थान (89.94 मीटर)।
- कॉमन वेल्थ गेम्स 2018 (गोल्ड कोस्ट) – गोल्ड मेडल (86.47 मीटर)।
- वर्ल्ड चैंपियनशिप ओरीगन 2022 – रजत पदक (88.39 मीटर)।
- एशियाई चैंपियनशिप भुवनेश्वर 2017 – गोल्ड मेडल (85.23 मीटर)।
- वर्ल्ड अंडर 20 चैंपियनशिप 2016 – गोल्ड मेडल (86.48 मीटर)।
- एशियाई जूनियर चैंपियनशिप 2016 – सिल्वर मेडल (77.60 मीटर)।
- साउथ एशियन पेंट गुवाहाटी 2016 – गोल्ड मेडल (82.23 मीटर)।
बुडापेस्ट वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप खिताब | स्वर्ण पदक। |
नीरज चोपड़ा बुडापेस्ट भाला दूरी | जैवलिन थ्रो डिस्टेंस 87.73 मीटर था। |
हाईएस्ट जैवलिन थ्रो डिस्टेंस | 89.94 मीटर, 30 जून 2022 स्टॉकहोम डायमंड लीग। |