युवराज सिंह के 6 छक्के किसे याद नहीं होंगे! अगर आपकी यादें थोड़ी धुंधली हो गई है तो आज मैं आपको याद दिलाने आया हूं युवराज सिंह ने किस तरह से किस गेंदबाज पर छह छक्के मारे थे।
फास्ट फारवर्ड – युवराज ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ 6 लगातार छक्के पहले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में लगाए थे जो कि दक्षिण अफ्रीका के किंग्समीड मैदान (डरबन पिच) में इंडिया और इंग्लैंड के बीच 19 सितंबर 2007 को शाम 7:00 बजे खेला गया था।
भारत के 3 विकेट गिर चुके थे और क्रीज़ पर लंबे बालों वाले नए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तथा खब्बू बल्लेबाज युवराज सिंह मौजूद थे। टॉप 3 बल्लेबाजों के आउट होने के बाद क्रीज पर आए भारत के सबसे बेहतरीन फिनिशर युवराज सिंह।
युवराज आक्रमक मूड में थे और उनका बैट फ्लो देखकर साफ पता चल रहा था कि वह जबरदस्त फॉर्म में है। इस पंजाबी खिलाड़ी ने पिछले कुछ मैचों में जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था इसलिए उनका आत्मविश्वास भी सातवें आसमान पर था।
Table of Contents
युवराज सिंह के 6 छक्के का रिकॉर्ड विस्तार से
फैक्ट चेक
गलती स्टुअर्ट ब्रॉड की नहीं थी वह तो बिना किसी मतलब के युवराज सिंह के गुस्से का शिकार बन गए। दरअसल गलती नटखट अंग्रेजी बच्चे एंड्रयू फ्लिंटॉफ की थी उन्होंने पिछले ओवर में युवराज सिंह को कुछ अभद्र कहकर उकसाने की कोशिश और खुद तो पतली गली से बच कर निकल गए पर अगले ओवर में मासूम ब्रॉड फस गए।
मुझे लगता है और ब्रॉड अपने सीनियर खिलाड़ी फ्लिंटॉफ की उस गलती के लिए आज तक उनको कोस्ते होंगे या फिर धन्यवाद बोलते होंगे क्योंकि उसके बाद ब्रॉड बहुत फेमस हो गए और आज तक उनका नाम सब उनके रिकॉर्ड्स के लिए नहीं बल्कि युवराज के द्वारा छह छक्के खाने के लिए याद करते हैं।
आपको याद दिला दूं फ्लिंटॉफ वही इंसान है जिसने भारत में नेटवेस्ट ट्रॉफी के दौरान भारत को एक मैच में हराकर अपनी टीशर्ट लहराई थी। उसका जवाब दादा ने बगैर अपनी बॉडी की परवाह किए अपनी टी-शर्ट लहरा कर नेटवेस्ट ट्रॉफी फाइनल जीतने के बाद दिया था।
टी-शर्ट लहराते हुए लोगों ने दादा के सिक्स पैक एप्स से ज्यादा उनके गले में सोने की चेने देखी थी शायद इसीलिए उन्हें प्रिंस ऑफ कोलकाता कहा जाता है। उस मैच में भी हीरो युवराज सिंह ही हीरो थे और उनका साथ मोहम्मद कैफ ने निभाया था।
युवराज सिंह के छह सिक्स के बारे में बात करने से पहले आपको बता दूं जिस स्टुअर्ट ब्रॉड की युवराज ने धुलाई की थी आज वह रिटायर हो चुके हैं पर रिटायर होते समय वह इंग्लैंड के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के टॉप 5 टेस्ट बॉलर्स की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं और यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। एक हकीकत यह भी है कि रिटायर होने के बाद भी वह इतने फेमस नहीं हुए जितने तब हुए थे जब युवराज सिंह ने उनकी 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे।
इसे भी पढ़ें – क्रिकेटर बनने के लिए कितनी उम्र चाहिए
युवराज सिंह के छह छक्के
भारत में क्रिकेट के इतिहास में यह एक बहुत बड़ा इतिहास बन चुका है जो आज तक लोगों को याद है। सन 2007 में पहला T20 वर्ल्ड कप शुरू हुआ था और भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में पहला t20 वर्ल्ड कप जीता था।
युवराज सिंह खतरनाक लग रहे थे और सामने थे लंबे चौड़े पर अनुभवहीन स्टूअर्ट ब्रॉड। ब्रॉड के ओवर से ठीक पहले फ्लिंटॉफ युवराज सिंह के पास आते हैं और उन्हें कुछ कहकर उकसाने की कोशिश करते हैं जवाब में युवराज सिंह भी फ्लिंटॉफ की तरफ जाते हुए कुछ कहते हैं इतने में अंपायर और नॉन स्ट्राइकर धोनी युवराज सिंह को रोकते हैं।
युवराज सिंह का पहला छक्का – 18 ओवर पूरे हो चुके थे, भारत का स्कोर 171/3 था और युवराज सिंह तथा महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे। नई नवेले आए स्टूअर्ट ब्रॉड 19वा ओवर डालने आए और बल्लेबाजी पर थे खतरनाक मूड में खड़े युवराज सिंह जो अपने गुस्से को काबू करने के लिए चिंगम चबा रहे थे।
ब्रॉड ने पहली गेंद लेग और मिडिल स्टंप पर ओवरपिच डाली और युवराज सिंह को हाथ खोलने का मौका मिल गया युवि ने अपना फ्रंट-फुट थोड़ा बाहर निकालते हुए बहुत मामूली सा घुटना मोड़ा जगह बनाई और पूरी तरह से अपने हाई बैकलिफ्ट के साथ बल्ले को इस तरह से स्विंग किया की गेंद लैग दिशा में आसमानी छक्के में तब्दील हो गई।
यह गेंद बहुत ऊंची गई और स्टैंड के सबसे पीछे वाले हिस्से में जाकर गिरी शायद इसी शाट के बाद एंड्रयू फ्लिंटॉफ को अपनी गलती का एहसास हो चुका था। जब गेंद बल्ले से निकली तो 133 किलोमीटर पर आवर की रफ्तार से पब्लिक के ऊपर से स्टैंड के आखिरी हिस्से में गिरी।
दूसरा छक्का – दाहिने हाथ के इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टूअर्ट ब्रॉड ने 128 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से दूसरी गेंद भी युवराज के पैरों की दिशा में फेंकी और इस बार युवराज सिंह ने बिना किसी मूवमेंट के हल्का सा झुकते हुए शानदार कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को लेग साइड में 6 रनों के लिए भेज दिया। इस शॉट के बाद भारतीय और अंग्रेजी बच्चे नाचते हुए दिखे और फ्लिंटॉफ के चेहरे पर पछतावा साफ दिखा।
तीसरा छक्का – दाहिने हाथ के स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस बार रणनीति बदली और 127.6 km/hr की रफ्तार से गेंद ऑफ स्टंप से हल्की बाहर रखी पर लंबी डाल दी और युवराज सिंह ने इसे लॉन्ग ऑफ की दिशा में हवा में उड़ा दिया जो सीमा रेखा के बाहर जा गिरा। युवराज सिंह ने इस बार भी घुटने मोड़ते हुए अपना फ्रंट-फुट हल्का सा बाहर निकाला किंतु इस बार लेग दिशा की ओर नहीं बल्कि सीधे बाहर निकाला जिससे उन्हें यह शॉट खेलने में आसानी हुई।
इस शॉट के बाद स्टैंड्स में बैठे पूर्व भारतीय गेंदबाज़ आरपी सिंह और दिग्गज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद खड़े उठकर ताली बजाने लगे। मजेदार बात यह है कि अब तक युवराज सिंह ने केवल 9 गेंद खेली थी जिसमें उन्होंने 355 के स्ट्राइक रेट के साथ 3 चौके और 3 छक्के जड़ दिए थे। इन तीन छक्कों में 103 मीटर का लंबा छक्का भी शामिल था।
चौथा छक्का – चौथी गेंद डालने से पहले स्टुअर्ट ब्रॉड सहमे हुए से दिखे और उनके होंठ सूख रहे थे जिसे वे जीभ से नम करने की कोशिश कर रहे थे। गेंदबाजी साइड बदलते हुए यह गेंद ब्रॉड ने 130.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फुलटॉस डाली जिसे युवराज सिंह ने पॉइंट की दिशा के ऊपर से छक्के में तब्दील कर दिया। इसी के साथ युवराज सिंह 10 गेंदों पर 38 रन के स्कोर पर पहुंच चुके थे।
पांचवां छक्का – ब्रॉड ने फिर अपना साइड बदला और 129.01 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पांचवी गेंद डाली और ऑफ साइड पर 2 छक्के खाने के बाद इस बार लेग स्टंप पर युवराज के पैरों की दिशा में लंबी गेंद डाली जिस पर युवराज सिंह ने घुटने मोड़ते हुए लंबा छक्का जड़ दिया। युवराज सिंह ने हाई बैकलिफ्ट के साथ इस गेंद को नीचे से ऊपर की ओर खेला और गेंद वाकई में गगनचुंबी हाइट तक गई और सीमा रेखा के पार चली गई। ब्रॉड और इंग्लैंड के कप्तान केवल उस गेंद की हाइट को देखते रह गए और अपनी उंगलीयां चबाने लगे।
छठवां छक्का – ब्रॉड ने 126.4 किलोमीटर पर आवर की रफ्तार से छठी गेंद डाली लेकिन फिर लेग स्टंप पर ओवरपिच फेक बैठे जिसे युवराज सिंह ने अपना घुटना मोड़ते हुए फ्रंट फुट हल्का सा बाहर निकालते हुए हाई हाई बैकलिफ्ट के साथ पूरी तरह से लेग साइड में स्विंग कर दिया और देखते ही देखते गेंद आसमान से बातें करते हुए सीमा रेखा के पार जा गिरी।
इसी सिक्स के साथ युवराज सिंह ने छह बॉल पर छह छक्के मारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया जिसका अभिनंदन स्टेडियम में बैठे सभी दर्शकों ने खड़े होकर किया स्टैंड पर सभी बैठे-बैठे खिलाड़ी खड़े हो गए और तालियां बजाने लगे। नॉन स्ट्राइक पर खड़े महेंद्र सिंह धोनी जल्दी से युवराज के पास आए उनसे हाथ मिलाया तथा उन्हें छह छक्कों का क्रिकेट वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की बधाई दी। अपने लगातार छह छक्के की बदौलत युवराज सिंह ने 19वे ओवर की समाप्ति तक 416.7 की स्ट्राइक रेट से 12 गेंद में 50 रन बना दिए थे।
इस छक्के के बाद एक बार फिर से एंड्रयू फ्लिंटॉफ अंपायर से बात करते हुए नजर आए और ऐसा लग रहा था जैसे अपनी सफाई पेश कर रहे थे कि उन्होंने युवराज को कुछ नहीं कहा था। वहीं दूसरी स्क्रीन पर युवराज सिंह मुस्कुराते हुए चिंगम चबाते हुए दिखे।
युवराज सिंह संबंधित प्रश्न उत्तर
युवराज सिंह के डैडी का नाम क्या है?
योगराज सिंह।
युवराज सिंह के कितने बच्चे हैं?
उनकी एक बेटा है जिसका नाम ओरियन कीच सिंह है।
युवराज सिंह की पत्नी का नाम क्या है?
कीचंल, वह एक विदेशी हैं।
युवराज सिंह का सबसे लंबा छक्का कौन सा था?
लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में युवराज सिंह छठे नंबर पर आते हैं और उन्होंने 2009 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर एलबी मार्कल की गेंद पर 119 मीटर का लंबा छक्का लगाया था।
युवराज सिंह का रिकॉर्ड किसने तोड़ा?
अभी तक किसी ने भी युवराज सिंह के छह छक्कों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ा।
युवराज सिंह क्रिकेट एकेडमी फीस कितनी है?
₹10,000- ₹15000 प्रति माह।
युवराज के छह छक्के किस गेंदबाज तथा किस के मैदान मैदान में लगे थे?
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड, दक्षिण अफ्रीका के किंग्समीड मैदान में।
युवराज सिंह का रिकॉर्ड किसने तोड़ा?
ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस ने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा
युवराज सिंह 2007 टी20 वर्ल्ड कप – 300 के स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए थे।
मार्कस स्टोइनिस 2022 टी20 वर्ल्ड कप – 327.78 के स्ट्राइक रेट से 59* बनाए।
युवराज सिंह के छह गेंद पर छह छक्के मारने वाला रिकॉर्ड किसने तोड़ा?
आज तक यह रिकॉर्ड टूटा नहीं है।
यह भी पढ़ें
क्रिकेटर बनने के लिए कितनी पढ़ाई पैसा हाइट ऐज और समय लगता है
क्रिकेट में खिलाड़ियों को जर्सी नंबर किस आधार पर मिलता है