क्या आप जानते हैं एक आईपीएल टीम में कितने घरेलू, राष्ट्रीय व कितने विदेशी खिलाड़ी खेलते हैं? 5 राष्ट्रीय खिलाड़ी, 3 घरेलू तथा 4 विदेशी खिलाड़ी खेल सकते हैं।
एक टीम स्क्वाड में अधिकतम 25 खिलाड़ी होते हैं, न्यूनतम 18 खिलाड़ी होते हैं। आईपीएल टीम के प्लेइंग 11 में 3-4 विदेशी खिलाड़ी, 4-5 भारतीय राष्ट्रीय खिलाड़ी तथा 2-3 डोमेस्टिक खिलाड़ी हो सकते हैं। कप्तान खिलाड़ियों की संख्या दिए गए मापदंड के अंतर्गत घटा बढ़ा सकता है।
Table of Contents
एक आईपीएल टीम में कितने राष्ट्रीय घरेलू विदेशी खिलाड़ी होते हैं
दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट लीग आईपीएल राउंड रोबिन ग्रुप तथा नॉकआउट फॉर्मेट में खेला जाता है। इसमें कुल 10 फ्रेंचाइजी है और प्रत्येक फ्रेंचाइजी का एक टीम स्क्वाड है। स्क्वाड पूरी टीम का समूह है जिसमें एक्स्ट्रा तथा प्लेइंग 11 खिलाड़ी दोनों शामिल होते हैं। जबकि प्लेइंग 11 में केवल मैदान पर खेलने वाले 11 खिलाड़ि शामिल होते हैं।
एक टीम स्क्वाड में 25 खिलाड़ी होते हैं। ऐसा जरूरी नहीं की स्क्वाड में पूरे 25 खिलाड़ी शामिल करने ही हो किंतु कम से कम 18 खिलाड़ियों को स्क्वाड में रखना नियम अनुसार जरूरी होता है। क्रिकेट नियम अनुसार आईपीएल प्लेइंग 11 में 4 से 5 भारतीय राष्ट्रीय खिलाड़ी, 3 से 4 विदेशी क्रिकेट खिलाड़ी, तथा 2 से 3 डोमेस्टिक खिलाड़ी हो सकते हैं। खिलाड़ियों की अधिकतम संख्या 5 राष्ट्रीय खिलाड़ी, 4 विदेशी खिलाड़ी तथा 3 डोमेस्टिक खिलाड़ी है।
कप्तान चाहे तो 3 की जगह 2 डोमेस्टिक खिलाड़ी भी खिला सकता है 4 की जगह 3 विदेशी खिलाड़ी तथा 5 की जगह 3 से 4 भारतीय राष्ट्रीय खिलाड़ी भी खिला सकता है। यह कप्तान का फैसला होता है और कप्तान मैच जीतने के लिए एक विनिंग कांबिनेशन चुनता है।
नियम अनुसार आईपीएल में हर टीम को अपने स्क्वाड में कम से कम 8 भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट खिलाड़ी रखने होते हैं जिनमें से 3 खिलाड़ियों की उम्र 25 साल से कम होनी चाहिए। क्या आप जानते हैं आईपीएल किसने शुरू किया था? कब शुरू किया था? आईपीएल की शुरुआत कैसे हुई थी और इसमें प्रतिभाग कैसे कर सकते हैं अगर नहीं तो हमारे सर्च बॉक्स का इस्तेमाल करें और सारी जानकारी हासिल करें।
आईपीएल की एक टीम में कितने घरेलू क्रिकेट खिलाड़ी खेल सकते हैं? (How many domestic players play in ipl team)
प्रत्येक आईपीएल टीम स्क्वाड में कम से कम 8 भारतीय घरेलू क्रिकेटर होने चाहिए। जबकि प्लेइंग इलेवन मैं कम से कम 2 खिलाड़ियों का खेलना जरूरी है।
नीचे क्रिकेट शॉट का चित्र दिया गया है।

आईपीएल में युवा खिलाड़ियों की संख्या कितनी होती है? (How many young players can play in ipl)
स्क्वाड में 8 भारतीय खिलाड़ियों में से 3 युवा खिलाड़ी होने चाहिए जिनकी उम्र 25 से कम होनी चाहिए।
आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों की संख्या कितनी होती है? (How many international cricketers can play in ipl 1 team)
एक फ्रेंचाइजी के स्क्वाड में अधिकतम 8 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं जबकि प्लेइंग 11 में चार खिलाड़ी खेल सकते हैं।
आईपीएल में कौन नहीं खेल सकता है? (Who can’t play ipl)
जिन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट या डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेले ऐसे अंडर-19 खिलाड़ियों का चयन आईपीएल के लिए नहीं हो सकता।
आईपीएल की एक टीम में कुल कितने खिलाड़ी होते हैं? (How many players are there in 1 ipl team)
मैदान पर खेलने वाले खिलाड़ियों की संख्या 11 होती है जबकि एक स्क्वाड में कुल 25 खिलाड़ी होते हैं जिसमें 8 विदेशी खिलाड़ी, 8 भारतीय डोमेस्टिक खिलाड़ी तथा 9 भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी स्क्वाड में होते हैं।
आईपीएल प्लेइंग 11 में 5 भारतीय राष्ट्रीय खिलाड़ी, 4 विदेशी क्रिकेट खिलाड़ी, तथा 2 से 3 डोमेस्टिक खिलाड़ी हो सकते हैं। कितने खिलाड़ी खिलाए यह कप्तान तथा टीम कोच डिसाइड करते हैं।
एक स्क्वाड में कितने खिलाड़ी होते हैं, मैदान पर एक टीम से कितने विदेशी खिलाड़ी, कितने घरेलू भारतीय क्रिकेटर तथा कितने राष्ट्रीय भारतीय क्रिकेटर खेल सकते हैं यह आपको समझ आ गया होगा। कोई कंफ्यूजन या प्रश्न हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें।
क्रिकेट में राउंड रोबिन ग्रुप क्या होता है? (What is round robin group in cricket)
इस फॉर्मेट में प्रत्येक प्रतिभागी टीम अपने पूरे मैच खेलती है
क्रिकेट में नॉक आउट फॉर्मेट क्या होता है? (What is knock out in cricket)
नॉकआउट फॉर्मेट में दो टीमों में से जो भी टीम हारती है वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है।
आईपीएल के बारे में जानकारी संक्षेप में (IPL information in brief)
आईपीएल राउंड रोबिन ग्रुप तथा नॉकआउट फॉर्मेट में खेला जाता है। यह खेल दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट लीग बन चुका है जिसे भारत में ही नहीं पूरे विश्व में सबसे ज्यादा देखा जाता है। यह क्रिकेट की दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा चलाया जाता है। आईपीएल की स्थापना 2007 में हुई थी और मैच अप्रैल 2008 से शुरू हुए थे इस फॉर्मेट को भारत में ललित मोदी लाए थे।
आईपीएल को इंटरनेशनल क्रिकेट में खास सम्मान दिया जाता है इसलिए जिस समय आईपीएल होते हैं उस समय इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल आईसीसी बेहद कम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ऑर्गेनाइज करता है। बार्क (BARC) अनुसार आईपीएल भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल है उसके बाद प्रो कबड्डी तथा इंडियन सुपर लीग देखा जाता है।
निष्कर्ष – प्रत्येक आईपीएल क्रिकेट टीम का एक स्क्वाड होता है जिसमें 25 खिलाड़ी होते हैं। कुल 25 खिलाड़ियों के स्क्वाड में मैदान पर खेलने वाले 11 खिलाड़ियों तथा एक्स्ट्रा खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है। मैदान पर खेलने वाले 11 खिलाड़ियों में 4 विदेशी खिलाड़ी 3 घरेलू खिलाड़ि तथा पांच भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों को खिलाया जा सकता है।