स्काई सूर्यकुमार अशोक यादव का जीवन परिचय 

Spread the love

ये कहानी है एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले हुनरबाज बल्लेबाज की जिसने उम्र को हराते हुए 30-32 वर्ष की उम्र में क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाया और टी20 क्रिकेट में धूम मचा दी। इस खिलाड़ी को स्कूप शॉट के लिए जाना जाता है, नाम तो सुना ही होगा सूर्यकुमार यादव

ओवरव्यू –  परिवार, शिक्षा, शादी, प्रारंभिक जीवन, घर का एड्रेस, क्रिकेट आंकड़े तथा नेटवर्थ।

स्काई सूर्यकुमार अशोक यादव का जीवन परिचय 

सूर्य कुमार का पूरा नाम सूर्य कुमार अशोक यादव है और इन्हें स्काई के नाम से भी जाना जाता है। यादव एक भारतीय क्रिकेटर है जो टी20 और एक दिवसीय क्रिकेट में भारत के लिए खेलते हैं। सूर्य आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं तथा घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और हर दिशा में शॉट खेलने के माहिर हैं तथा दाएं हाथ से लेग स्पिन एवं मध्यम गति की गेंदबाजी भी करते हैं। 

प्रारंभिक जीवन 

सूर्यकुमार यादव के डैडी का नाम अशोक यादव है वे बार्क में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की नौकरी के लिए गाजीपुर से मुंबई आए थे। सूर्या बचपन से ही क्रिकेट तथा बैडमिंटन में खास दिलचस्पी रखते थे और वाराणसी की गलियों में क्रिकेट की बारीकियां सीखी साथ ही बल्लेबाजी का हुनर सीखा। मात्र 10 साल की उम्र में ही उनके  डैडी अशोक यादव ने उनके अंदर क्रिकेट का जुनून देख लिया था इसलिए उन्हें अणुशक्ति नगर के बीआरसी कॉलोनी में एक क्रिकेट शिविर में दाखिला दिलाया। इसके बाद वे खुद को तराशने के लिए मुंबई स्थित ऐल्फ वेंगसरकर नामक क्रिकेट अकादमी गए और मुंबई में आयु वर्ग क्रिकेट भी खेला। 

शिक्षा 

सूर्यकुमार यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई स्थित परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय से उत्तीर्ण की है।  ग्रेजुएशन करने की के लिए वे मुंबई, महाराष्ट्र स्थित परमाणु ऊर्जा जूनियर कॉलेज चले गए और फिर पिल्लई कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स कॉमर्स एंड साइंस भी मुंबई से की। उन्होंने वाणिज्य में स्नातक बीकॉम की डिग्री हासिल की है।

शादी  

सूर्यकुमार यादव की पत्नी का नाम देवीशा शेट्टी है जो पेशे से मुंबई में एक डांस कोच है। इन दोनों की शादी 7 जुलाई 2016 में हुई। मिस्टर यादव रोमांस के मामले में भी खिलाड़ी रहे और उनकी लव मैरिज हुई है तथा रिलेशनशिप 4 साल तक चला उसके बाद दोनों ने शादी की। सन 2012 में पहली बार इन दोनों की मुलाकात आर ए पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में हुई थी तथा 4 साल एक दूसरे के साथ बिताने के बाद 2016 में दोनों ने एक दूसरे से शादी की।  

क्रिकेट डेब्यु 

14 मार्च 2021 – उन्होंने 14 मार्च 2021 को अपना पहला t20 खेला, भारत की टीम से खेलते हुए इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला कदम रखा था। 

18 जुलाई 2021 -18 जुलाई 202 को उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए अपना एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू मैच खेला था।

सूर्यकुमार यादव बायोग्राफी

पर्सनल इनफॉरमेशन
डैडी का नाम – अशोक यादव। 
मम्मी का नाम – स्वपना यादव। 
पूरा नाम – सूर्यकुमार यादव। 
जन्म तिथि – 14 सितंबर 1990. 
जन्म स्थान – मुंबई, महाराष्ट्र, भारत।
उम्र – 32 वर्ष।
उपनाम – स्काई।
बल्लेबाजी की शैली – राइट हैंडेड बल्लेबाज (विस्फोटक)।
गेंदबाजी – राइट आर्म मध्यम (कभी-कभी करते हैं)। 
भूमिका – धुआंधार बल्लेबाजी।

अंतरराष्ट्रीय इंफॉर्मेशन 
किस देश के लिए खेलते हैं – भारत। 
वनडे डेब्यू – 18 जुलाई 2021 वर्सेस श्रीलंका। 
वनडे टीशर्ट नंबर – 63.
टी20 डेब्यू – 14 मार्च 2021 वर्सेस इंग्लैंड। 
टी20 टीशर्ट नंबर – 63.

डोमेस्टिक इंफॉर्मेशन 
मुंबई टीम – 2010 – 2011 मुंबई के लिए खेले। 
आईपीएल – 2011, 2013, 2018, वर्तमान मुंबई, 2014 तथा 2017 (कोलकाता)। 

अंतरराष्ट्रीय आंकड़े 
वनडे
वनडे – 13 मैच। 
रन बनाए – 330. 
बल्लेबाजी औसत – 52.40. 
शतक – 00.
अर्ध शतक – 02.
उच्चतम स्कोर – 64. 

टी20
टी20 – 31 मैच
रन बनाए – 926 
बल्लेबाजी औसत – 37.06 
शतक – 01
अर्ध शतक – 07
उच्चतम स्कोर – 117 

पूछे गए प्रश्न उत्तर

सूर्यकुमार यादव के गांव का नाम बताइए?

उनके गांव का नाम हथोड़ा गांव है जो कि बनारस गाजीपुर के बीच पड़ता है।

सूर्यकुमार यादव कौन से राज्य के रहने वाले हैं?

 वे उत्तर प्रदेश गाजीपुर से बिलॉन्ग करते हैं।

सूर्यकुमार यादव नेटवर्थ बताइए?

उनकी कुल संपत्ति लगभग 4 मिलियन डॉलर यानी ₹32 करोड़ के आसपास है। 

सूर्यकुमार यादव को आईपीएल में कितने रुपए मिले बताइए?

2018 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव को 3.2 करोड़ में खरीदा था और आई पी एल 2021 तक उन्हें सभी सीजन में इतनी है राशि मिली थी।

इस वक्त सूर्यकुमार यादव का घर कहां है?

वह अपने परिवार सहित मुंबई के अणुशक्ति नगर चेंबूर में पॉश अपार्टमेंट में रहते हैं।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top