इनिंग्स ब्रेक के अलावा टेस्ट क्रिकेट में कुल तीन ब्रेक होते हैं लंच, ड्रिंक्स तथा टी ब्रेक। टी ब्रेक टाइम इन टेस्ट क्रिकेट पर विस्तार से जानकारी दी गई है।
एक टेस्ट मैच में पांच बार टी ब्रेक होता है, हर दिन एक टी ब्रेक होता है। टेस्ट मैच में एक दिन में चार सेशन होते हैं पहले सेशन के बाद 40 मिनट का लंच ब्रेक होता है और आखिरी सेशन से पहले 20 मिनट का टी ब्रेक होता है।
Table of Contents
टी ब्रेक टाइम इन टेस्ट क्रिकेट (Tea break time in test cricket)
टी तथा लंच ब्रेक दिन में एक बार होते हैं जबकि ड्रिंक्स ब्रेक एक से ज्यादा बार होता है। टेस्ट क्रिकेट में लंच ब्रेक का टाइम 40 मिनट है। भारतीय समय अनुसार यह दिन में 12:30 बजे शुरू होता है।
ड्रिंक्स ब्रेक 2 से 3 मिनट के होते हैं जबकि टी ब्रेक 20 मिनट्स का होता है। अंतरराष्ट्रीय समय अनुसार टी ब्रेक दोपहर के 3:30 बजे शुरू होता है और 20 मिनट तक चलता है। टी ब्रेक के बाद आखिरी सेशन खेला जाता है।
एक टेस्ट मैच 5 दिन का होता है, क्रिकेट नियम अनुसार प्रत्येक दिन में 90 ओवर फेके जाते हैं इस तरह से 5 दिनों में 5 x 90 = 450 ओवर फेके जाते हैं। हर दिन एक टी ब्रेक होता है, टी ब्रेक के अलावा लंच तथा ड्रिंक्स ब्रेक भी 5 दिन होते हैं।
समझते हैं टी ब्रेक क्यों, कब होता है क्या यह ब्रेक लेना अनिवार्य है।
टेस्ट क्रिकेट में टी ब्रेक कब होता है? (When is tea break in test cricket)
टेस्ट क्रिकेट नियम अनुसार टी ब्रेक या कोई भी ब्रेक अंतर्राष्ट्रीय समय अनुसार होता है। क्रिकेट की सर्वोच्च शाखा आईसीसी नियम अनुसार टी ब्रेक का समय दोपहर के 3:30 बजे निर्धारित किया गया है जो लंच ब्रेक के लगभग 2 घंटे बाद होता है।
टी ब्रेक की अवधि 20 मिनिट्स की होती है यह दोपहर के लगभग 3:30 बजे शुरू होता है और 20 मिनट तक चलता है। यह समय फिक्स है जिसे बिना किसी आपातकाल के आगे पीछे नहीं किया जा सकता।
ब्रेक टेस्ट क्रिकेट | टाइमिंग्स | कितनी बार ब्रेक |
लंच ब्रेक | 12:30 पी एम, 40 मिनट | दिन में एक बार |
टी ब्रेक | 3:30 पी एम, 20 मिनट | दिन में एक बार |
ड्रिंक्स ब्रेक | 2-3 मिनट | एक बार से ज्यादा |
टेबल में टेस्ट क्रिकेट ब्रेक टाइमिंग्स के बारे में दिया गया है।
टेस्ट क्रिकेट कुल 450 ओवर का होता है जो 5 दिन तक चलता है। इसमें दो पारियां होती हैं, प्रत्येक टीम को दो बार बल्लेबाजी तथा दो बार गेंदबाजी करनी होती है। एक ओवर में कितनी गेंद होती है तथा संपूर्ण टेस्ट क्रिकेट फॉर्मेट के बारे में पढ़ने के लिए सर्च बॉक्स का इस्तेमाल करें। नीचे क्रिकेट ब्रेक इंफोग्राफिक्स दिया गया है।

टेस्ट क्रिकेट में टी ब्रेक क्यों होता है?
टेस्ट क्रिकेट पूरे दिन भर चलता है जिसमें अलग-अलग प्रकार के ब्रेक होते हैं जैसे ड्रिंक ब्रेक, लंच ब्रेक तथा टी ब्रेक। हर ब्रेक का अपना महत्व है ब्रेक लेने की वजह नीचे समझाई गई है:
क्रिकेट के तीन फॉर्मेट होते हैं टेस्ट, ओडीआई तथा टी 20 क्रिकेट। लंच तथा टी ब्रेक केवल टेस्ट क्रिकेट में होता है टी 20 और ओडीआई क्रिकेट में नहीं होता।
टी ब्रेक दिन का आखिरी ऑफिशल ब्रेक होता है इस ब्रेक में खिलाड़ी चाय पानी पीते हैं अपनी थकान मिटाते हैं। सबसे महत्वपूर्ण आखिरी सेशन में किस तरह से खेला जाएगा इस पर कप्तान तथा कोच द्वारा रणनीति बनाई जाती है।
टेस्ट क्रिकेट में एक दिन में चार सेशन होते हैं पहले सेशन के बाद लंच ब्रेक होता है। टेस्ट क्रिकेट में लंच ब्रेक टाइम 40 मिनट का (lunch break time in test cricket) और 20 मिनट के टी ब्रेक के बाद दिन का आखिरी सेशन शुरू होता है। लंच ब्रेक के बाद खिलाड़ी लगातार क्रिकेट खेलते हैं और उसके बाद टी ब्रेक हो जाता है।
ड्रिंक्स ब्रेक खिलाड़ियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए होता है एनर्जी भरने के लिए होता है। लगातार खेलते खेलते मानसिक रूप से भी थकावट होती है। ड्रिंक्स ब्रेक में उनकी मानसिक थकावट भी थोड़ी कम होती है इसके अलावा कप्तान द्वारा मैसेज भी भेजा जाता है।
लंच ब्रेक में खिलाड़ी लंच करते हैं और फिर से खेलने के लिए तैयार हो जाते हैं। इस ब्रेक के दौरान आगे की खेल की रणनीति भी बनाते हैं। कप्तान तथा कोच खिलाड़ियों के साथ मैच के पहलुओं को डिस्कस करते हैं तथा आगे कैसे खेले इस पर विचार करते हुए रणनीति बनाते हैं।
निष्कर्ष – टेस्ट क्रिकेट में टी ब्रेक टाइम 20 मिनट का होता है। इस ब्रेक में आखिरी सेशन के लिए रणनीति बनाई जाती है तथा खिलाड़ी चाय पानी पीते हुए अपनी थकान मिटाते हैं।