आईपीएल का सबसे लंबा सिक्स किसने मारा है 2008 से 2023

Spread the love

किसे मालूम था कि फटाफट क्रिकेट के पहले सीजन में ही एक ऐसा छक्का लगाया जाएगा जिसका रिकॉर्ड 16 सीजन तक नहीं टूट पाएगा। 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी और आज 2023 में सोलवा संस्करण चल रहा है किंतु सबसे लंबा छक्का मारने का रिकॉर्ड 2008 से अब तक उसी बल्लेबाज के पास बरकरार है।

आईपीएल का सबसे लंबा छक्का – एल्बी मोर्कल, 125 मीटर, दक्षिण अफ्रीका

विश्व का सबसे लंबा सिक्स किसने मारा – अल्बर्ट, 164 मीटर, इंग्लैंड

Table of Contents

आईपीएल का सबसे लंबा सिक्स किसका है 2008 से 2023

आईपीएल का सबसे लंबा सिक्स दक्षिण अफ्रीका के खब्बू बल्लेबाज एल्बी मोर्कल ने आईपीएल के पहले संस्करण 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए चेपॉक स्टेडियम में भारतीय स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा की गेंद पर मारा था। इस छक्के की लंबाई 125 मीटर थी और यह सिक्स चेपॉक स्टेडियम को ही पार कर गया था। आज 2023 में भी मोर्कल का यह सिक्स आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा छक्का बना हुआ है।

आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे लंबा सिक्स 124 मीटर का था जो किसी बल्लेबाज ने नहीं बल्कि भारतीय गेंदबाज प्रवीण कुमार ने मारा था। आईपीएल का तीसरा सबसे लंबा सिक्स 122 मीटर का था, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने यह सिक्स जड़ा था। चौथा सबसे लंबा छक्का भी भारतीय खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने मारा था इस छक्के की दूरी 120 मीटर थी। कैरेबियन खिलाड़ी क्रिस गेल ने 2013 सीजन में आईपीएल का पांचवा सबसे लंबा छक्का लगाया था और उस सिक्स की लंबाई 116 मीटर थी। जबकि ऑस्ट्रेलिया के बेन कटिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 2016 सीजन में आईपीएल इतिहास का छठा सबसे लंबा छक्का मारा था इस सिक्स की लंबाई 117 मीटर थी। 

लियाम लिविंगस्टोन इंग्लैंड के रहने वाले हैं और उन्होंने आईपीएल का सातवा सबसे लंबा छक्का मारा इसकी दूरी 117 मीटर रही। साउथ अफ्रीका के ब्रेविस को बेबी एबी डिविलियर्स के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि उनकी बल्लेबाजी शैली और शाट खेलने का तरीका काफी हद तक मिस्टर 360 डिग्री एबी डिविलियर्स से मिलता जुलता है। ब्रेविस ने 2022 में आईपीएल के सबसे लंबे छक्कों की लिस्ट में आठवे नंबर पर अपना नाम शामिल करा लिया, उन्होंने  2022 सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 112 मीटर लंबा छक्का जड़ा।

यह भी पढ़ेंआईपीएल में सिलेक्शन कैसे होता है

यह कहना गलत नहीं होगा कि क्रिस गेल शॉर्ट फॉर्मेट क्रिकेट के सबसे उम्दा खिलाड़ियों में टॉप पर आते हैं वे पावर हिटिंग के लिए जाने जाते हैं और आईपीएल शुरू होने से लेकर 2015 तक का दौर क्रिस गेल का ही था। गेल ने 2013 में ही 112 मीटर का लंबा छक्का जड़ा जो कि आईपीएल इतिहास का नवा सबसे लंबा छक्का बना। दसवे नंबर पर बारी आती है हेलीकॉप्टर किंग मिस्टर कूल महेंद्र सिंह धोनी की उन्होंने 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए 112 मीटर लंबा छक्का जड़ा था।

आई पी एल 2023 चल रहा है और सबकी निगाहें इस बात पर है कि एल्बी मोर्कल का रिकॉर्ड कौन तोड़ेगा या फिर टूटेगा भी या नहीं। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दूं दुनिया का सबसे लंबा छक्का 164 मीटर का था और इस सिक्स के मालिक थे इंग्लैंड के अल्बर्ट। उन्होंने यह इतनी ताकत के साथ मारा था कि यह शॉट लंबे चौड़े ग्राउंड को तथा पवेलियन को ही पार कर गया था। यदि आज की डेट में अल्बर्ट के सिक्स की तुलना आज के खिलाड़ियों के सिक्स के साथ की जाए तो सबसे खतरनाक पावर हीटर क्रिस गेल का सिक्स भी अल्बर्ट के सिक्स के सामने बौना नजर आता है।

आईपीएल इतिहास में सबसे लंबे छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

cricket shot
  1. एल्बी मोर्कल, 125 मीटर। 
  2. प्रवीण कुमार, 124 मीटर। 
  3. एडम गिलक्रिस्ट, 122 मीटर।
  4. रोबिन उथप्पा,120 मीटर। 
  5. क्रिस गेल, 119 मीटर, 2013 सीजन।
  6. बेन कटिंग्स, 117 मीटर, 2016 सीजन। 
  7. लियाम लिविंगस्टोन, 117 मीटर, 2022 सीजन।
  8. ब्रेविस, 112 मीटर, 2022 सीजन।
  9. क्रिस गेल, 112 मीटर, 2013 सीजन।
  10. महेंद्र सिंह धोनी, 112 मीटर, 2012 सीजन।
आईपीएल का सबसे लंबा सिक्स किसने मारा है

पूछे गए प्रश्नों के उत्तर 

आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा सिक्स लगाने वाला बल्लेबाज कौन है?

आईपीएल सबसे लंबा सिक्स वर्ल्ड रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के खब्बू बल्लेबाज एल्बी मोर्कल के नाम है इन्होंने 125 मीटर लंबा छक्का लगाया था।

आईपीएल में दूसरा सबसे लंबा छक्का किसका है?

प्रवीण कुमार 124 मीटर। 

आईपीएल के इतिहास में तीसरा सबसे लंबा सिक्स किसने मारा था?

 एडम गिलक्रिस्ट 122 मीटर। 

आईपीएल मैच चौथा सबसे लंबा सिक्स किसने मारा था?

रोबिन उथप्पा 120 मीटर।

आईपीएल टूर्नामेंट में अब तक पांचवा सबसे लंबा सिक्स किसने मारा है?

क्रिस गेल 119 मीटर 2013 सीजन।

आईपीएल का छठा सबसे लंबा छक्का किसने मारा था?

बेन कटिंग्स 117 मीटर 2016 सीजन।

क्या धोनी का नाम भी आईपीएल के सबसे लंबे छक्कों के लिस्ट में शामिल है 

धोनी का नाम दसवे नंबर पर आता है।

क्रिकेट इतिहास में सबसे लंबा सिक्स किसने मारा था?

इंग्लैंड के अल्बर्ट नामक युवक ने 164 मीटर लंबा छक्का जड़ा जो अब तक क्रिकेट के हर फॉर्मेट में पहले स्थान पर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें

आईपीएल सभी सीजन ऑरेंज कैप पर्पल कैप लिस्ट


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top