क्रिकेट में सबसे लंबा छक्का किसने मारा है अल्बर्ट ट्राट अफरीदी या किसी और ने | sportsgo

Spread the love

अब यह एक कन्फ्यूजन बन चुका है कि क्रिकेट में सबसे लंबा छक्का किसने मारा है क्योंकि कुछ लोग कहते हैं शाहिद अफरीदी कुछ कहते हैं लियाम लिविंगस्टोन तथा कुछ कहते हैं अल्बर्ट ट्राट ने विश्व का सबसे लंबा छक्का मारा था। जानी-मानी न्यूज वेबसाइट में भी अलग-अलग लोगों के नाम दिख रहे हैं।

इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए आज मैं आपको बता रहा हूं कि इन तीनों खिलाड़ियों ने कब किस वर्ष कहां तथा किस मैदान पर कितने मीटर के छक्के लगाए थे।

क्रिकेट में सबसे लंबा छक्का किसने मारा है अल्बर्ट ट्राट अफरीदी या किसी और ने

तीन खिलाड़ियों के नाम बार-बार देखने को मिलते हैं और लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर विश्व क्रिकेट में सबसे लंबा छक्का किसका है। चलिए सीधे जानते हैं उनके बारे में।

विश्व क्रिकेट में सबसे लंबा छक्के लगाने वाले टॉप 3 खिलाड़ी

अल्बर्ट ट्राट

विश्व क्रिकेट में सबसे लंबे छक्के की दूरी 164 मीटर है और यह छक्का इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए क्रिकेट खेल चुके खिलाड़ी अल्बर्ट ट्राट ने मारा था। हैरानी की बात यह है कि विश्व का सबसे लंबा सिक्स एक बल्लेबाज ने नहीं बल्कि गेंदबाज ऑलराउंडर ने मारा था। ट्राट दाएं हाथ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते थे, 

वे मुख्य तौर पर तेज गेंदबाजी करते थे साथ ही ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते थे। वह अपने टीम के मुख्य बल्लेबाज नहीं थे किंतु लोअर ऑर्डर में आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते थे। 

अल्बर्ट ने यह सिक्स दुनिया के मक्का कहे जाने वाले इंग्लैंड स्थित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में लगाया था। यह  सिक्स इतना ताकतवर और ऊंचा था कि लॉर्ड्स पवेलियन को पार करते हुए ग्राउंड को ही पार कर गया था। 

इस हरफनमौला खिलाड़ी ने दो देशों के लिए क्रिकेट खेला है, इन्होंने 1895 में ऑस्ट्रेलिया के लिए तथा 1899 में इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेला।

अल्बर्ट का जन्म 6 फरवरी 1873 में ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। वे टेस्ट क्रिकेटर थे जिन्होंने एक भी एक दिवसीय मैच नहीं खेल था। इन्होंने अपना पहला टेस्ट 11 जनवरी 1895 तथा आखिरी टेस्ट मैच 1 अप्रैल 1899 को खेला था। टेस्ट क्रिकेट के अलावा इन्होंने कुछ फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेले थे।

  • अल्बर्ट द्वारा मारे गए छक्के की दूरी – 164 मी। 
  • मैदान – लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड इंग्लैंड। 
  • किस टीम के लिए खेल रहे थे – इंग्लैंड।
  • किस टीम के विरुद्ध खेल रहे थे – ऑस्ट्रेलिया। 
  • किस गेंदबाज पर ऐतिहासिक छक्का मारा था – 

शाहिद अफरीदी 

साल 2013 में पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 153 मीटर लंबा छक्का मारा था। उन्होंने यह छक्का दक्षिण अफ्रीका गेंदबाज रयान मैक्लेनन की गेंद पर मारा था। अफरीदी ने यह छक्का दक्षिण अफ्रीका स्थित है जोहान्सबर्ग में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान लगाया था।

शाहिद अफरीदी का जन्म 1977 को हुआ था उन्होंने पाकिस्तान के लिए काफी लंबे अरसे तक क्रिकेट खेल है। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की वजह से प्रशंसकों ने उन्हें  बूम-बूम अफरीदी का नाम दिया। 

  • अफरीदी द्वारा मारे गए छक्के की दूरी – 153 मी। 
  • मैदान – जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका। 
  • किस टीम के लिए खेल रहे थे – पाकिस्तान। 
  • किस टीम के विरुद्ध खेल रहे थे – दक्षिणअफ्रीका। 
  • किस गेंदबाज पर ऐतिहासिक छक्का मारा था – रयान मैक्लेनन।

ब्रेट ली 

वैसे तो ब्रेट ली ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज है लेकिन उन्होंने विश्व में तीसरा सबसे लंबा छक्का लगाया है। साल 2005 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 130 मीटर लंबा छक्का लगाया जो अब तक इतिहास के पन्नों में दर्ज है।

ब्रेट ली का जन्म 8 नवंबर 1976 को ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी लंबे समय तक क्रिकेट खेला। वे ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और एक दिवसीय क्रिकेट में महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे, ब्रेट भारतीय आईपीएल में भी खेल चुके हैं।

  • ब्रेट ली द्वारा मारे गए छक्के की दूरी – 130 मी। 
  • वर्ष – 2005 
  • मैदान –   
  • किस टीम के लिए खेल रहे थे – ऑस्ट्रेलिया। 
  • किस टीम के विरुद्ध खेल रहे थे – वेस्टइंडीज। 

सबसे लंबे छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

खिलाड़ी का नाम व देशदूरीविरोधी टीमवर्ष
1.अल्बर्ट ट्राट164 मीटर
2.शाहिद अफरीदी153 मीटरदक्षिण अफ्रीका2013
3.ब्रेट ली, ऑस्ट्रेलिया 130 मीटरवेस्टइंडीज2005
4.मार्टिन गुप्टिल, न्यूजीलैंड127 मीटरदक्षिण अफ्रीका2012
5.लियाम लिविंगस्टोन, इंग्लैंड122 मीटरपाकिस्तान2021
6.कोरी एंडरसन, न्यूजीलैंड122 मीटरभारत2014
7.मार्क वाग, ऑस्ट्रेलिया120 मीटरन्यूजीलैंड1997
8.युवराज सिंह, भारत119 मीऑस्ट्रेलिया2007
9.महेंद्रसिंह धोनी, भारत118 मीन्यूजीलैंड2009

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top