क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे लंबा सिक्स लगाने वाला बल्लेबाज कौन है? हैरानी की बात यह है की क्रिकेट जगत में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों ने जो भी सिक्स मारे हैं वह इतिहास में मारे गए इस गगनचुंबी छक्के के आसपास भी नहीं पहुंचे हैं। आज आप जानोगे की क्रिकेट में सबसे सबसे लंबा सिक्स कितने मीटर का था और किसने मारा था।
फास्ट फारवर्ड – अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे लंबा लंबा छक्का अल्बर्ट एडविन ट्रॉट ने मारा था।
क्रिस गेल, युवराज सिंह, आंद्रे रसेल, एबी डी विलियर्स, शाहिद अफरीदी, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी आदि ताबड़तोड़ बल्लेबाज अपनी पूरी ताकत लगा चुके हैं पर 150 साल पहले मारे गए इस छक्के के आसपास भी नहीं पहुंच पाए हैं।
क्रिकेट में सबसे लंबा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अल्बर्ट का नाम सबसे टॉप पर आता है उनके बाद इन खिलाड़ियों के नाम आते हैं: क्रिस लिन, कोरि एंडरसन, युवराज सिंह, डेनियल क्रिश्चियन, एमएस धोनी, एजाज अहमद तथा शाहिद अफरीदी।
Table of Contents
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे लंबा सिक्स किसने मारा है
एक रिकॉर्ड ऐसा है जो अब तक ऑस्ट्रेलिया के पास है और आज तक कोई नहीं तोड़ पाया। लगभग 150 साल पहले ऑस्ट्रेलिया में एक इंसान का जन्म हुआ जिसका नाम अल्बर्ट रखा गया।
क्रिकेट का सबसे लंबा छक्का इतने मीटर का था
आलम कुछ यूं था की क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर 6 फुट लंबे एक खिलाड़ी ने आगे बढ़कर ऐसा छक्का मारा जो क्रिकेट के इतिहास में दुनिया का सबसे बड़ा छक्का बन गया। उस गगनचुंबी छक्के की दूरी 164 मीटर बताई जाती है और उस खिलाड़ी का नाम था अल्बर्ट एडविन ट्रॉट आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से।
अल्बर्ट ट्रॉट कौन है
अल्बर्ट बहुत ही टैलेंटेड खिलाड़ी थे और अपनी टीम में एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाते थे। वे दाएं हाथ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी तथा ऑफ स्पिन गेंदबाजी एवं फास्ट मीडियम गेंदबाजी करते थे। एक टेक्निकल प्वाइंट समझा दूं जिन गेंदबाजों के आगे मीडियम फास्ट लिखा होता है वह मध्यम तेज गेंदबाजी करते हैं और जिनके आगे फास्ट मीडियम लिखा होता है वे काफी तेज गेंदबाजी करते हैं जैसे शोएब, अख्तर ब्रेट ली आदि। अल्बर्ट ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने 2 देशों के लिए क्रिकेट खेला है पहले इन्होंने 1895 ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला उसके बाद 1899 में इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेला।
यह भी पढ़ें – युवराज सिंह के छह छक्के
ऐसे लगाएं क्रिकेट में छक्के – हमारे सर्च बॉक्स में सर्च करें और आसान तरीके सीखें।

पढ़ें – क्रिकेटर बनने के लिए कितनी पढ़ाई पैसा हाइट ऐज और समय लगता है
अल्बर्ट का जन्म 6 फरवरी 1873 को ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। वे एक टेस्ट क्रिकेटर थे जो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों के लिए खेलते थे। सन 1899 में उन्हें विस्डन क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला था। ऐसा माना जाता है कि केवल अल्बर्ट ही ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने लॉर्ड्स पवेलियन के ऊपर से छक्का मारा था जो ग्राउंड को भी पार कर गया था।
जोगेंद्र राव और अल्बर्ट ट्रॉट दो मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही फर्स्ट क्लास इनिंग्स में दो हैट्रिक ली थी। ट्रॉट ने अपने करियर में 375 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच तथा 5 टेस्ट मैच भी खेले किंतु उसके बावजूद भी उन्हें क्रिकेट से पैनलाइज कर दिया गया था जब उन्होंने 41 वर्ष की उम्र में सुसाइड करने की कोशिश की थी। उस दौर में फर्स्ट क्लास क्रिकेट की काफी ज्यादा वैल्यू हुआ करती थी और टेस्ट क्रिकेट तो सबसे बड़ा माना जाता था। अल्बर्ट एक ऑल राउंडर थे जो मुख्य रूप से गेंदबाजी करते थे और अच्छी बल्लेबाजी भी करते थे।
परिवार
ट्रॉट का जन्म मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में अडालफस तथा मैरीएन के घर हुआ था। अल्बर्ट ट्रॉट के डैडी पेशे से अकाउंटेंट थे और अल्बर्ट उनकी आठवीं संतान थे। हैरी जो की अल्बर्ट के बड़े भाई थे उन्होंने भी ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला था।
क्रिकेट करियर ऑस्ट्रेलिया में
विक्टोरिया के लिए केवल तीन फर्स्ट क्लास मैच खेलने के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैच में गजब का प्रदर्शन किया। साल 1894-1895 में ऐ ई स्टॉडाट्स इंग्लैंड टीम के खिलाफ एडिलेड में तीसरे टेस्ट मैच में अपना टेस्ट डेब्यु करते हुए 45 रन देकर 8 विकेट निकाले। इतना ही नहीं उन्होंने दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 38 और 72 रन भी बनाए हैं नतीजा यह हुआ कि ऑस्ट्रेलिया वह मैच 382 रन से जीत गया।
इसे भी पढ़ें – क्रिकेटर बनने के लिए कितनी उम्र चाहिए
अल्बर्ट एडविन ट्रॉट बायोग्राफी
डैडी का नाम – अडालफस ट्रॉट।
मम्मी का नाम – मैरीएन ट्रॉट।
पूरा नाम – अल्बर्ट एडविन ट्रॉट।
जन्म तारीख – 6 फरवरी 1873
जन्म स्थान – विक्टोरिया, मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया।
घर का नाम – अल्बाट्रॉट, अलबरटो।
बल्लेबाजी – राइट हैंड।
गेंदबाज़ी – राइट आर्म ऑफ ब्रेक, राइट आर्म फास्ट मीडियम।
भूमिका – ऑलराउंडर।
भाई का नाम – हैरी ट्रॉट।
अल्बर्ट का निधन – 1914, 41 साल की एज में।
अंतरराष्ट्रीय इंफॉर्मेशन
नेशनल साइड – ऑस्ट्रेलिया (1895), इंग्लैंड (1899)
टेस्ट डेब्यु – 11 जनवरी 1895
आखिरी टेस्ट – 1 अप्रैल 1899

कंपटीशन | फर्स्ट क्लास | टेस्ट क्रिकेट |
मैच रन बनाए बल्लेबाजी औसत 100 50 | 375 10,696 19.48 08 44 | 05 228 38.00 00 02 |
प्रश्न उत्तर
अल्बर्ट के डैडी का क्या नाम है?
श्रीमान अडालफस ट्रॉट।
अल्बर्ट की मम्मी का क्या नाम है?
श्रीमती मैरीएन ट्रॉट।
दुनिया का सबसे लंबा छक्का किसने मारा है कितने मीटर का था?
अल्बर्ट एडविन ट्रॉट ने आज से डेढ़ सौ साल पहले 164 मीटर लंबा छक्का मारा था जिसका रिकॉर्ड अब तक कोई नहीं तोड़ पाया है।
अल्बर्ट ट्रॉट कहां के रहने वाले हैं?
ऑस्ट्रेलिया।
अल्बर्ट कितने देशों के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं?
उन्होंने दो देशों के लिए क्रिकेट खेला था।
ऑस्ट्रेलिया (1895)।
इंग्लैंड (1899)।
अल्बर्ट ने वर्ल्ड का सबसे लंबा सिक्स कौन से क्रिकेट ग्राउंड में मारा था?
अल्बर्ट ने इंग्लैंड के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में पवेलियन के ऊपर से आसमानी छक्का उड़ाया था।
वर्ल्ड का सबसे लंबा सिक्स किसने मारा है?
अल्बर्ट एडविन ट्रॉट
यह भी पढ़ें
क्रिकेट इतिहास में सबसे लंबा छक्का अल्बर्ट ने मारा था
क्रिकेटर्स क्या खाते हैं डाइट चार्ट जानिए
सबसे लंबा छक्का किसने मारा है अल्बर्ट ट्राट अफरीदी