एक दिवसीय वर्ल्ड कप जीतने वाले सभी कप्तानों व टीमों के नाम

Spread the love

यह तो सब जानते हैं कि 1983 का वर्ल्ड कप कपिल देव की कप्तानी में भारत ने जीता था पर क्या आप एक दिवसीय वर्ल्ड कप जीतने वाले सभी कप्तानों के नाम और उनकी उम्र जानते हैं यदि नहीं तो आज का यह  ब्लॉग पोस्ट आपके लिए है। 

2023 वर्ल्डकप 13वा वर्ल्ड कप होगा और 1975 से 2019 तक कुल 12 वर्ल्ड कप खेले जा चुके हैं इसका मतलब 12 कप्तान अपने देश को वर्ल्ड कप जितवा चुके हैं। पर क्या आप इन सभी 12 कप्तानों के नाम और उनकी उम्र जानते हैं? कोई बात नहीं आज मैं आपके लिए वर्ल्ड कप जीतने वाले सभी 12 कप्तानो की लिस्ट लेकर आया हूं जिसमें उन कप्तानों के नाम उनकी उम्र, हाइट तथा क्रिकेट में रोल का जिक्र होगा। 

वर्ल्ड कप शुरू होने वाले हैं फाइनल की डेट 26 नवंबर फिक्स हो चुकी है साथ ही धीरे-धीरे माहौल बनने लग रहा है। ऐसे में हर कोई वर्ल्ड कप से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी हासिल करना चाहता है और आज मैं आपके लिए लेकर आया हूं 1975 से आज तक सभी वर्ल्ड कप जितने वाले कप्तानों की लिस्ट।

Table of Contents

वर्ल्ड कप जीतने वाले सभी कप्तानों के नाम उम्र व टीमों के नाम

1 वेस्टइंडीज कप्तान क्लाइव लायड 1975

1975 में पहला एकदिवसीय वर्ल्ड कप खेला गया था और यह वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज ने क्लाइव लायड की कप्तानी में जीता था। इनका जन्म 31 अगस्त 1944 को हुआ था और 6.4 फुट का यह खिलाड़ी वेस्टइंडीज में लेफ्ट हैंडेड बैट्समैन तथा राइट आर्म मीडियम फास्ट बॉलर की भूमिका निभाता था। 

वर्ल्ड कप विजेता कप्तान के बारे में
कप्तान का नाम – क्लाइव लायड।
उम्र – 79 वर्ष। 
हाइट – 6.4 फुट। 
फैमिली 
पत्नी का नाम – वेवनी लायड।
बेटे का नाम –  जेसन क्लाइव लायड। 
बेटी का नाम – चंटेल जेनेसिस लायड। 

2 वेस्टइंडीज कप्तान क्लाइव लायड 1979 

1979 वर्ल्ड कप विनर भी वेस्टइंडीज ही रहा और उन्होंने यह वर्ल्ड कप भी कप्तान क्लाइव लायड की कप्तानी में जीता। क्लाइव के बारे में जानकारी ऊपर दी गई है कृपया उसे पढ़ लें।

क्रिकेट में खिलाड़ियों की संख्या

3 भारत कप्तान कपिल देव 1983 

भारत में रहने वाले ज्यादातर लोग वर्ल्ड कप कप्तानों की लिस्ट में सिर्फ कपिल देव का ही नाम जानते होंगे। जनवरी 6,1959 को जन्मे कपिल का पूरा नाम कपिल देव निखंज है और वे भारतीय क्रिकेट टीम में एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाते थे। वे राइट हैंडेड ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते थे और राइट आर्म मध्य तेज गति की गेंदबाजी करते थे, भारत के मुख्य गेंदबाज थे।

कपिल देव के बारे में 
नाम – कपिल देव। 
उम्र – 64 वर्ष। 
हाइट – 6 फुट (1.83 मीटर)। 
फैमिली 
डैडी का नाम – रामलाल निखंज। 
मम्मी का नाम – राजकुमारी लाजवंती।
पत्नी का नाम – रोमी भाटिया। 
बेटी का नाम – अमिया देव। 

4 ऑस्ट्रेलिया एलन बॉर्डर 1987

27 जुलाई 1955 जॉन तथा शैला बॉर्डर के घर एक लड़के का जन्म हुआ जिसका नाम उन्होंने एलन बॉर्डर रखा। 

एलन बॉर्डर के बारे में 
नाम – एलन बॉर्डर। 
उम्र – 68 वर्ष। 
हाइट – 1.75 मीटर।
फैमिली 
डैडी का नाम – जॉन बॉर्डर। 
मम्मी का नाम – शैला बॉर्डर।  
पत्नी का नाम – जेन हिसकॉक्स। 
बेटे का नाम – डेन बॉर्डर। 

क्रिकेट के 42 नियम

5 पाकिस्तान इमरान खान 1992

6 फुट 1 इंच लंबे इमरान खान का जन्म 5 अक्टूबर 1952 को पाकिस्तान में हुआ। इमरान राइट आर्म फास्ट बॉलर तथा राइट हैंड बैट्समैन थे और एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाते थे।

इमरान खान के बारे में
नाम – इमरान खान। 
उम्र – 71 वर्ष। 
हाइट – 6 फुट 1 इंच।
फैमिली 
डैडी का नाम – इकराम उल्ला खान।  
मम्मी का नाम – शौकत खानुम।   
पत्नी का नाम – बुशरा मनिका।  
बेटों का नाम – सुलेमान ईसा खान तथा कासिम खान।   

6 श्रीलंका अर्जुन राणातुंगा 1996

श्रीलंका के कप्तान अर्जुन राणातुंगा का जन्म 1 दिसंबर 1963 में गंफेर नामक जगह पर हुआ था जो कोलंबो के नजदीक पड़ता है। वे श्रीलंका की टीम में कैप्टन कूल के नाम से जाने जाते थे जो उल्टे हाथ से बल्लेबाजी तथा सीधे हाथ से मध्यम तेज गेंदबाजी करते थे। 

अर्जुन राणातुंगा के बारे में
नाम – अर्जुन राणातुंगा। 
उम्र – 71 वर्ष। 
हाइट – 5 फुट 8 इंच (1.73 मीटर)। 
फैमिली 
डैडी का नाम – रेगी पदम सेना राणातुंगा।   
मम्मी का नाम – नंदनी राणातुंगा।     
बेटे का नाम –  ध्यान राणातुंगा।

7 ऑस्ट्रेलिया स्टीव वॉ 1999

5 फुट 10 इंच लंबे स्टीफन रोजर वॉ का जन्म 2 जून 1965 को ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। वे अपनी टीम में राइट हैंड बैट्समैन तथा राइट आर्म मध्यम तेज गेंदबाज की भूमिका निभाते थे। स्टीव एक बेहतरीन कप्तान माने जाते थे जिन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को नए मुकाम पर पहुंचाया। उन्होंने ना सिर्फ वर्ल्ड कप जीता है बल्कि बहुत सारे मैच तथा ट्रॉफीज ऑस्ट्रेलिया को जितवाई है। धोनी से पहले सभी ऑल टाइम लेजेंट्स अपनी ड्रीम टीम में स्टीव वॉ को ही कप्तान बनाते थे। 

स्टीव वॉ के बारे में
नाम –  स्टीफन रोजर वॉ। 
उम्र – 58 वर्ष। 
हाइट – 5 फुट 10 इंच (1.79 मीटर)। 
रोल –  ऑल राउंडर, राइट हैंड बैट्समैन तथा राइट आर्म मध्यम तेज गेंदबाज। 
फैमिली 
डैडी का नाम – रोजर वॉ।   
मम्मी का नाम – बेवरली वॉ।     
पत्नी का नाम – लिनेट्टी वॉ। 
बेटे का नाम – ऑस्टिन वॉ। 
भाई का नाम – मार्क वॉ। 

8 ऑस्ट्रेलिया रिकी पोंटिंग 2003

पुल शॉट के बादशाह और स्टाइलिश बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का जन्म 19 दिसंबर 1974 को ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज टॉप ऑर्डर में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करता था और विपक्षी टीम पोंटिंग को आउट करने की हमेशा अलग से रणनीति बनाने की कोशिश करती थी। रिकी ने कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेला है तथा बाद में आईपीएल मेंटर की भूमिका भी निभाई है। 

रिकी पोंटिंग के बारे में
नाम –  रिकी पोंटिंग। 
उम्र – 49 वर्ष। 
हाइट – 5 फुट 10 इंच (1.79 मीटर)। 
रोल – टॉप ऑर्डर राइट हैंड बैट्समैन। 
फैमिली 
डैडी का नाम – ग्रैम पोंटिंग।   
मम्मी का नाम – लॉरेन पोंटिंग।    
पत्नी का नाम – रीयाना जेनिफर कैंटर। 
बेटे का नाम –  फ्लेचर विलियम पोंटिंग।
बेटी का नाम –  ऐमी चारलोटे। 

9 ऑस्ट्रेलिया रिकी पोंटिंग 2007

लगातार दो बार वर्ल्ड कप जीता रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज का कारनामा दोहराया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग के बारे में जानकारी ऊपर पढ़ें।

10 भारत महेंद्र सिंह धोनी 2011

महेंद्र सिंह धोनी आज भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े कप्तान माने जाते हैं इसलिए सभी लेजंड खिलाड़ियों की ऑल टाइम ड्रीम11 में धोनी बतौर कप्तान शामिल होते हैं जबकि इससे पहले यह मुकाम ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वा को हांसिल था। 5 फुट 9 इंच लंबे 42 वर्ष की धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को बिहार राज्य के रांची शहर में हुआ था। धोनी भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं और उनसे पहले एडम गिलक्रिस्ट को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर माना जाता था पर धोनी ने विकेट कीपिंग का अंदाज ही बदल दिया है और आज दुनिया के सबसे बड़े विकेटकीपर माने जाते हैं। दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले धोनी 5 बार आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान भी हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी के बारे में
नाम –  महेंद्र सिंह धोनी। 
उम्र – 42 वर्ष। 
हाइट – 5 फुट 9 इंच (1.75 मीटर)। 
रोल – विकेटकीपर बल्लेबाज। 
फैमिली 
डैडी का नाम – पान सिंह धोनी।    
मम्मी का नाम – देवकी देवी।     
पत्नी का नाम – साक्षी धोनी। 
बेटी का नाम –  जीवा धोनी।

11 ऑस्ट्रेलिया माइकल क्लार्क 2015

42 वर्षीय राइट हैंडेड टॉप ऑर्डर बल्लेबाज माइकल का जन्म 2 अप्रैल 1981 को ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। बल्लेबाजी के अलावा माइकल लेफ्ट आर्म स्लो औरथोडॉक्स गेंदबाजी करते हैं। 

माइकल क्लार्क के बारे में
नाम – माइकल क्लार्क। 
उम्र – 42 वर्ष। 
हाइट – 5 फुट 10 इंच (1.78 मीटर)। 
रोल – टॉप ऑर्डर बल्लेबाज। 
फैमिली 
डैडी का नाम – लेस क्लार्क।     
मम्मी का नाम – डैब्बी क्लार्क।     
पत्नी का नाम – कायले क्लार्क। 
बेटे का नाम – जो माइकल क्लार्क। 
बेटी का नाम – कैल्सी क्लार्क। 

12 इंग्लैंड इयोन मोरगन 2019

खब्बू मिडल ऑर्डर बल्लेबाज इयोन जोसेफ गेरार्ड मोरगन का जन्म 10 सितंबर 1986 को इंग्लैंड में हुआ था।  वे टी20 में भी कप्तानी करते हैं और राइट आर्म मध्यम तेज गेंदबाजी करते हैं।

इयोन मोरगन के बारे में
नाम – इयोन मोरगन। 
उम्र – 37 वर्ष। 
हाइट – 5 फुट 09 इंच (1.75 मीटर)। 
रोल – मिडल ऑर्डर बल्लेबाज, राइट आर्म मध्यम तेज गेंदबाज। 
फैमिली 
डैडी का नाम – जौडि मोरगन।      
मम्मी का नाम – ओलीविया मोरगन।     
पत्नी का नाम – तारा रिजवे। 
बेटे का नाम – लुइस ओलिवर मोरगन।

संबंधित प्रश्न उत्तर

सबसे ज्यादा बार एकदिवसीय वर्ल्ड कप कौन जीता है?

अब तक सबसे ज्यादा बार आईसीसी 50-50 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया जीता है उसने यह कारनामा 5 बार किया है।
ऑस्ट्रेलिया 1987, 1999, 2003, 2007, 2015
वेस्टइंडीज 1975, 1979 
भारत 1983, 2011

पिछले  विश्व कप के विजेता कौन हैं?

2019 विश्व कप इंग्लैंड ने जीता था। 

अब तक आईसीसी 50-50 विश्व कप कितने देशों ने जीता है?

छह देशों ने – वेस्टइंडीज, भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका तथा इंग्लैंड।

अब तक कितने वर्ल्ड कप हो चुके हैं?

एक दिवसी वर्ल्ड कप – 12
टी20 वर्ल्ड कप – 08

भारत ने अब तक कितने वर्ल्ड कप जीते हैं?

भारत ने अब तक दो बार 50-50 वर्ल्ड कप जीता है। भारत ने यह कारनामा 1983 तथा वर्ष 2011 में  किया था।

किस भारतीय कप्तान ने सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप जीते हैं

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम को दो बार वर्ल्ड कप विजेता बनाया है जबकि कपिल देव ने एक बार वर्ल्ड कप जीता है।
महेंद्र धोनी – 2007 टी20 वर्ल्ड कप,  2011 एक दिवसीय वर्ल्ड कप।
कपिल देव – 1983 एक दिवसीय वर्ल्ड कप।

2023 कौन सा वर्ल्ड कप है?

13वा वर्ल्ड कप खेला जा रहा है।

यह भी पढ़ें

वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमों के नाम


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top