कबड्डी के खेल की अवधि पुरुषों के लिए अलग होती है और महिलाओं के लिए अलग होती है। पुरुषों के लिए यह खेल 20-5-20 मिनट का होता है, 5 मिनट का ब्रेक।
कबड्डी खेल की अवधि पुरुषों के लिए (Kabaddi game time) अलग तथा महिलाओं के लिए अलग होती है। पुरुषों के लिए 20-5-20 मिनट तथा महिलाओं के लिए 15-5-15 मिनट होती है। इसके अलावा कबड्डी कोर्ट साइज भी अलग-अलग होते हैं। कुछ साधारण कबड्डी के नियम के बारे में पता होने पर खिलाड़ी डिसक्वालीफाई होने से बच सकता है।
Table of Contents
महिलाओं पुरुषों के लिए कबड्डी के खेल की अवधि कितनी होती है (What is kabaddi game timings for male and female)
यदि आप नहीं जानते कबड्डी के खेल की अवधि कितनी होती है तो चिंता ना करें नीचे विस्तार से महिला और पुरुषों दोनों के लिए इस खेल की अवधि बताई गई है। साथ ही 5 मिनट के ब्रेक में क्या-क्या होता है यह भी बताया गया है।
कबड्डी खेल की अवधि पुरुषों के लिए (Kabaddi game timings for mens)
पुरुषों के लिए कबड्डी का टाइम 20 5 20 मिनट होता है। इसमें 20 मिनट का खेल होता है उसके बाद 5 मिनट का ब्रेक होता है जिसमें दोनों टीमे आपस में पाला बदलती हैं और फिर अगले 20 मिनट का खेल शुरू हो जाता है इस तरह से ब्रेक को मिलाकर पुरुषों के लिए कबड्डी खेल की अवधि 45 मिनट की होती है।
5 मिनट के ब्रेक में कबड्डी टीम में क्या करती है (5 minute break in kabaddi)
20 मिनट की खेल के बाद 5 मिनट का ब्रेक होता है जिसमें दोनों टीमे आपस में पाला बदलती हैं, पानी पीती हैं और किसी खिलाड़ी को एक्सचेंज करना हो तो एक्सचेंज करती है। ब्रेक इतना छोटा होता है की टीमों के कप्तानों तथा कोच के पास ज्यादा समय नहीं होता है इसलिए वह तेजी से स्ट्रेटजी बनाती हैं।
इस 5 मिनट के ब्रेक के दौरान दोनों टीमों का आपस में पाला बदलना अनिवार्य है। यह कबड्डी के नियम के अंतर्गत आता है किसी भी टीम द्वारा मना किए जाने पर उस टीम को डिसक्वालीफाई किया जा सकता है।
कबड्डी खेल की अवधि महिलाओं के लिए (Kabaddi game timings for womens)
महिलाओं के लिए कबड्डी खेल की अवधि 15-5-15 मिनट होती है। इसमें शुरू में 15 मिनट का खेल होता है फिर 5 मिनट का ब्रेक होता है और उसके बाद अंत के 15 मिनट का खेल होता है। इस प्रकार से महिलाओं के लिए कबड्डी खेल की अवधि टोटल 35 मिनट है।
महिलाओं के लिए कबड्डी के खेल की अवधि | पुरुषों के लिए कबड्डी के खेल की अवधि |
15-5-15 मिनट | 20-5-20 मिनट |
15 मिनट का खेल फिर 5 मिनट का ब्रेक उसके बाद अंत के 15 मिनट का खेल होता है। | 20 मिनट का खेल फिर 5 मिनट का ब्रेक उसके बाद अंत के 20 मिनट का खेल होता है। |
उम्मीद करता हूं आप समझ चुके हैं कबड्डी के खेल की अवधि कितनी होती है अब इसके नियम को भी समझ लीजिए। कई सारे नियम है जो कबड्डी खेल को और रोचक बनाता है। कुछ नियम कबड्डी के इतिहास से जुड़े हैं इसलिए आपको कबड्डी का इतिहास भी पढ़ना चाहिए।
कबड्डी के डिसक्वालीफाई होने वाले नियम कबड्डी (Kabaddi disqualify rules)
कबड्डी के नियम सख्त होते हैं जिनका पालन न करने पर किसी भी खिलाड़ी, कप्तान या पूरी टीम को दंड के रूप में डिसक्वालीफाई किया जा सकता है। मैच प्रबंधक को यह अधिकार होता है कि वह टीम के समय पर मैदान पर उपलब्ध न होने पर पूरी टीम को निरस्त कर सकता है।
इस खेल में छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होता है। यदि किसी खिलाड़ी ने कड़ा पहना है और रेफरी के कहने पर भी वह उतारने से मना करता है तो रेफरी उस खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखा सकता है। कड़ा तो बड़ी बात है यदि किसी खिलाड़ी ने एक छोटा सा धागा भी पहना है और रेफरी खिलाड़ी को धागे उतारने के लिए कहता है और खिलाड़ी मना करता है तो कबड्डी रेफरी खिलाड़ी को निरस्त कर सकता है।
रेडर या कैचर द्वारा दूसरे खिलाड़ी को जानबूझकर चोट पहुंचाने के इरादे से किए गए प्रतिक्रिया पर रेफरी ऐसे खिलाड़ियों को डिसक्वालीफाई कर सकता है। कबड्डी में टांग सीधे मुंह पर मारना नियम के खिलाफ है ऐसा करने पर रेफरी खिलाड़ी को टीम से बाहर कर सकता है।
निष्कर्ष – जो लोग नहीं जानते थे की कबड्डी के खेल की अवधि कितनी होती है इस पोस्ट को पढ़ने के बाद जान चुके हैं। अब आप जानते हैं कि महिला और पुरुषों दोनों के लिए खेल की अवधि अलग होती है महिलाओं के लिए कबड्डी खेल की अवधि 15-5-15 यानी 35 मिनट होती है जबकि पुरुषों के लिए यह अवधि 20 5 20 यानी 45 मिनट होती है।