ओ डी आई वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 100 बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

Spread the love

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में यहां बताया गया है और यह भी बताया है किस खिलाड़ी ने कितने वर्ल्ड कप रन बनाए हैं। 

फास्ट फारवर्ड – वर्ल्ड कप शतक बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी: 1. रोहित शर्मा, 2. सचिन तेंदुलकर, 3. कुमार संगकारा, 4. रिकी पोंटिंग, 5. डेविड वार्नर।

Table of Contents

ओ डी आई वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 100 बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

1. रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा उर्फ हिटमैन वनडे अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आते हैं। रोहित ने अब तक केवल 2 वनडे वर्ल्ड कप खेले हैं उन्होंने अपना पहला वर्ल्ड कप 2015 में तथा 2019 में दूसरा वनडे वर्ल्ड कप खेला था। इन दोनों वर्ल्ड कप में उन्होंने 17 पारियां खेलते हुए 6 शतक लगाए जिसमें से 5 शतक तो 2019 के वर्ल्ड कप में ही लगा दिए थे। उन्होंने 95.97 के स्ट्राइक रेट से यह पारियां खेली और उनका उच्चतम स्कोर 140 रन का है। हिटमैन ने अपने वनडे अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड कप करियर में 100 चौके और 23 छक्के लगाए हैं।

2. सचिन तेंदुलकर 

रिकॉर्ड धारी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है। सैकंड लिटिल मास्टर सचिन तेंदुलकर अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे वर्ल्ड कप करियर में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने 1992 से 2011 तक कुल 5 वर्ल्ड कप खेलें है जिसमें उन्होंने 42 पारियां खेलते हुए 6 शतक लगाए हैं। उन्होंने अपनी वर्ल्ड कप की पारियां 88.98 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 241 चौके और 27 छक्के लगाए हैं। 

यह भी पढ़ेंसबसे ज्यादा बार ओ डी आई वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमों के नाम

3. कुमार संगकारा

श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 100 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। इस खब्बू बल्लेबाज ने 2003 से लेकर 2005 तक अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे वर्ल्ड कप करियर की 35 पारियां में 86.55 के स्ट्राइक रेट से 5 शतक लगाए हैं और उनका उच्चतम स्कोर 124 रन रहा। संगकारा ने अपने वर्ल्ड कप करियर में 147 चौके और 14 छक्के लगाए हैं। 

4. रिकी पोंटिंग

सबसे सफल कंगारू कप्तान रिकी पोंटिंग वर्ल्ड कप में शतक लगाने के मामले में चौथे नंबर पर आते हैं। उन्होंने अपने वर्ल्ड कप करियर में 1996 से लेकर 2011 तक 42 पारियां खेलते हुए कुल 5 शतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 140* है और उन्होंने अपनी वर्ल्ड कप की पारियां 79.95 के स्ट्राइक रेट से खेली हैं। हैंडसम रिकी ने अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे वर्ल्ड कप करियर में 145 चौके और 31 छक्के लगाए हैं। 

इसे पढ़ेंओ डी आई वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

5. डेविड वार्नर

बॉलीवुड के फैन डेविड वॉर्नर अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सेंचुरी बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में  पांचवें नंबर पर आते हैं। डेविड ने 2015 से लेकर 2019 तक 98.12 के स्ट्राइक रेट से 18 पारियां खेलते हुए 4 शतक लगाए हैं जिनमें उनका उच्चतम स्कोर 178 रन रहा है। बॉलीवुड के गानों पर थिरकने वाले डेविड ने अपने वनडे वर्ल्ड कप करियर में 104 चौके और 17 छक्के लगाए हैं।

यह जरूर पढ़ेंअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे लंबा सिक्स किसने मारा है

ओ डी आई वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट

प्लेयरइनिंग्स4/650/100
1. रोहित शर्मा17100/233/6
2. सचिन तेंदुलकर 44241/2715/6
3. कुमार संगकारा 35147/147/5
4. रिकी पोंटिंग 42145/316/5
5. डेविड वार्नर 18104/173/4
6. सौरभ गांगुली  2179/253/4
7. एबी डी विलियर्स  22121/376/4
8. मार्क वाग   2287/094/4
9. तिलकरत्ने दिलशान 25122/094/4
10. महेला जयवर्धने 3499/125/4
ओ डी आई वर्ल्ड कप में सेंचुरी मारने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट टेबल में दी गई है।

संबंधित प्रश्न उत्तर

एक दिवसीय वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक किस खिलाड़ी ने लगाए हैं?

रोहित शर्मा –  17 पारियां 6 शतक।  
सचिन तेंदुलकर – 42 पारियां 6 शतक।

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के नाम बताइए?

रोहित शर्मा – 17 पारियां 6 शतक।  
सचिन तेंदुलकर – 42 पारियां 6 शतक।
सौरव गांगुली – 21 पारियां 4 शतक।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक किसके हैं?

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में  कुल 100 शतक बनाए हैं।

2023 में विश्व का नंबर वन बल्लेबाज कौन है?

पहले सचिन तेंदुलकर दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज थे। 2023 में खेल रहे बल्लेबाजों में से विराट कोहली को दुनिया का नंबर वन बल्लेबाज माना जाता है।

ओडीआई क्रिकेट में सबसे कम बॉल में शतक किसका है?

मिस्टर 360 डिग्री एबी डी विलियर्स वेस्टइंडीज के खिलाफ मात्र 31 गेंदों में शतक जड़ा था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक किसका है?

यूनिवर्स बॉस के नाम से प्रसिद्ध क्रिस गेल ने टी20 क्रिकेट में आशिकी की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ मात्र 30 गेंदों में दुनिया का सबसे तेज शतक लगाया था।

सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के नाम बताएं?

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 30 गेंदों में शतक।
एबी डी विलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) – 31 गेंदों में शतक। 
कोरी एंडरसन (न्यू जीलैंड) – 36 गेंदों में शतक।
शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) – 37 गेंदों में शतक।

और भी पढ़ें

सबसे ज्यादा बार ओ डी आई वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमों के नाम

न्यू गॉड ऑफ क्रिकेट इन वर्ल्ड किंग कोहली


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top