लंगड़ी टांग गेम कैसे खेलें नियम तथा मैदान का माप दंड

Spread the love

बचपन में हम सबने ने कबड्डी, खो-खो तो खेला ही होता है पर इसके अलावा एक और ऐसा खेल है जिसे लंगडी टांग कहा जाता है और मुझे उम्मीद है की बचपन में लगभग सभी ने यह खेला होगा। लंगड़ी खेल खो-खो और कबड्डी की तरह ज्यादा पॉपुलर नहीं हो पाया किंतु स्कूल में बच्चों को यह खेल आज भी पसंद है। आज हम जानेंगे लंगड़ी खेल के बारे में कुछ बेसिक तथा महत्वपूर्ण टिप्स। 

फास्ट फारवर्ड – मैदान का मापदंड 18 मीटर x 18 मीटर, हर टीम में 12 खिलाड़ी तथा 3 रिजर्व खिलाड़ी, 36 मिनट का गेम, 4 परियों में खेला जाता है, प्रत्येक पारी 9 मिनट की होती है। 

लंगड़ी टांग गेम कैसे खेलें नियम तथा मैदान का माप दंड

लंगड़ी टांग कैसे खेलें

लंगड़ी टांग काफी आसान खेल है और इसमें किसी भी प्रकार के साजो सामान की आवश्यकता नहीं पड़ती है। जैसा कि नाम से जाहिर है लंगडी यानी जो एक ही पैर का इस्तेमाल कर सकता हो, इसी आधार पर इस खेल को लंगड़ी टांग नाम दिया गया है। इस खेल में खिलाड़ी को एक टांग पर उछलते हुए सामने वाली टीम के खिलाड़ियों को आउट करना होता है। इस खेल में खिलाड़ी अपनी एक टांग नीचे नहीं रख सकता और उसे केवल एक टांग पर ही चलते या उछलते हुए आगे बढ़ना होता है दूसरी टांग का घुटना वह फोल्ड कर लेता है। जैसे ही खिलाड़ी का दूसरा पैर जमीन पर टच होता है वह आउट माना जाता है। 

यह भी पढ़ेंकबड्डी के नियम तथा इतिहास

इस खेल में दो बॉक्स बने होते हैं जिसमें दो अलग-अलग टीमें खड़ी होती है। एक टीम का खिलाड़ी अपनी एक टांग पर उछलते हुए दूसरी टीम के बॉक्स में जाता है और उस टीम के खिलाड़ियों को छूकर आउट करने की कोशिश करता है। इस खेल में कोई भी खिलाड़ी लंगड़ी टांग पर आए खिलाड़ी को ना तो टच कर सकता है और ना ही पकड़ सकता है क्योंकि वह ऐसा करेंगे तो आउट माने जाएंगे। लंगड़ी टांग पर आए खिलाड़ी को विपक्षी टीम के किसी भी खिलाड़ी को छूकर अपने बॉक्स में वापस जाना होता है और जिस खिलाड़ी को उसने छुआ केवल वही खिलाड़ी उसे पकड़ कर अपने बॉक्स के अंदर ही रोकने की कोशिश करेगा। 

यह पढ़ेंखो खो में कितने खिलाड़ी होते हैं 9 या 12

अगर वह ऐसा करने में कामयाब हो गया तो रेड डालने आया खिलाड़ी आउट माना जाएगा। लेकिन यदि लंगडी टांग पर आया हुआ खिलाड़ी उस खिलाड़ी को छूकर अपने पाले में वापस जाने में कामयाब हो गया तो उसने जिस खिलाड़ी को छुआ है वह खिलाड़ी आउट माना जाएगा। विपक्षी टीम को छूकर आउट करने आया चेजर खिलाड़ी एक समय पर एक से अधिक खिलाड़ियों को भी आउट कर सकता है। जिन भी खिलाड़ियों को चेजर छू लेगा उन्हें तुरंत अधिकार मिल जाएगा कि वह चेजर को पकड़कर अपने बॉक्स के अंदर ही दबोच लें। अगर वे ऐसा करने में नाकामयाब हुए तो उन्हें छूने आए चेजर खिलाड़ी के अपने पाले में वापस लौटते ही वे सारे आउट माने जाएंगे। 

लंगड़ी खेल के नियम तथा मैदान का माप दंड

  • लंगड़ी टांग खेल के नियम अखिल महाराष्ट्र शारीरिक शिक्षक मंडल द्वारा मानकीकृत किए गए हैं। 
  • लंगड़ी खेल के मैदान का मापदंड 18 मीटर (59 फीट) बाय 18 मीटर (59 फीट) होता है। 
  • हर टीम में 12 खिलाड़ी होते हैं और इनके अलावा 3 रिजर्व खिलाड़ी होते हैं।
  • रिजर्व खिलाड़ियों का इस्तेमाल किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर, डिसक्वालीफाई होने पर या फिर कप्तान की रणनीति पर निर्भर करता है। 
  • लंगड़ी टांग खेल 36 मिनट का होता है जो 4 परियों (इनिंग्स) में खेला जाता है और प्रत्येक पारी 9 मिनट की होती है। 
  • टॉस जीतने वाली टीम के खिलाड़ी भागते हैं और दूसरी टीम के खिलाड़ी उन्हें पकड़ने की कोशिश करते हैं।
  • पकड़ने वाली टीम के खिलाड़ी को एक टांग पर उछलते हुए दूसरी टीम के खिलाड़ियों को छूकर आउट करना होता है।
  • भागने वाली टीम के खिलाड़ी ग्राउंड की सीमा रेखा के बाहर नहीं जा सकते ऐसा करने पर वे आउट माने जाएंगे। 
  • खेल में जो टीम 4 परियों में अधिक स्कोर बनाएगी वह विजेता बन जाएगी।

इसे भी पढ़ेंकबड्डी में कितने खिलाड़ी होते हैं 7 या 12

पूछे गए प्रश्न और उनके उत्तर

लंगड़ी टांग भारत में कहां खेला जाता है?

लंगड़ी टांग एक ट्रेडिशनल इंडियन खेल है जो ज्यादातर महाराष्ट्र में खेला जाता है।

लंगडी अथवा हॉपिंग का इस्तेमाल और किन खेलों के लिए किया जाता है?

अधिकतर खेलो फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबॉल, जिमनास्टिक आदि की ट्रेनिंग के दौरान अक्सर खिलाड़ियों को हॉपिंग करते हुए देखा गया है।

लंगड़ी टांग का अर्थ क्या है बताइए?

लंगड़ी टांग से अभिप्राय ऐसे व्यक्ति से है जिसकी केवल 1 टांग ही काम करती है और इस खेल का नाम भी इसी आधार पर पड़ा है।

लंगड़ी टांग गेम में कितने खिलाड़ी होते हैं?

कुल 12 खिलाड़ी मैदान पर खेलते हैं और इनके अलावा तीन रिजर्व में बैठे होते हैं।

लंगड़ी खेल कितने मिनट का होता है?

लंगड़ी टांग गेम 36 मिनट का होता है जिसमें 9 मिनट की चार पारियां होती हैं।

फोर्थ नेशनल पुरुष तथा महिला लंगडी चैंपियनशिप कब और कहां हुआ था?

मई 2013, चंडीगढ़।

लंगड़ी टांग गेम के नियम किसके द्वारा रेगुलेटर किए गए हैं?

अखिल महाराष्ट्र शारीरिक शिक्षक मंडल।

और भी पढ़ें

कबड्डी में लोना क्या होता है

खो खो में कितने खिलाड़ी होते हैं 9 या 12


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top