दुनिया का सबसे लंबा छक्का अल्बर्ट ने मारा 164 मी का | duniya ka sabse lamba six kisne mara hai

Spread the love

ना अफरीदी, ना गेल, ना धोनी, ना युवराज, लिन, डेनियल और ना ही डिविलियर्स तो फिर क्रिकेट में सबसे लंबा छक्का किसने मारा है अब तक! अल्बर्ट ट्रॉट कौन है! जी हां क्रिकेट के इतिहास में दुनिया का सबसे लंबा छक्का मारने वाला बल्लेबाज कोई और ही है। 

फास्ट फॉरवार्ड – 164 मी का दुनिया का सबसे लंबा सिक्स पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अल्बर्ट ट्रॉट ने 150 साल पहले इंग्लैंड के लॉर्ड्स ग्राउंड में मारा था।

क्रिकेट के इतिहास में सबसे लंबा छक्का किस खिलाड़ी ने मारा था

अल्बर्ट ट्रॉट – विश्व का सबसे लंबा छक्का उड़ाने वाले खिलाड़ी।

अल्बर्ट ने ऐसा सिक्स मारा जिसे आज के धुरंधर खिलाड़ी तोड़ना तो दूर की बात है उसके आसपास पहुंचने में भी नाकामयाब रहे हैं।

चाहे गेल का तूफान आया हो, चाहे सिक्सर किंग युवराज ने एक ही ओवर में छह छक्के उड़ाए हों, चाहे धोनी का हेलीकॉप्टर चला हो, चाहे अफरीदी का बल्ला बरसा हो, चाहे मिस्टर 360 डिग्री एबी डी विलियर्स ने हर दिशा को मापा हो, चाहे सूर्यकुमार यादव ने भी दिशाएं मापी हों, चाहे विराट-बाबर ने वर्ल्ड क्लास क्रिकेट दिखाया हो या फिर भले ही क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक जड़े हों।  

जी हां, यह सच है कि यह सारे खिलाड़ी दिग्गज खिलाड़ी हैं जिन्होंने तमाम कारनामे किए हैं पर ये तमाम दिग्गज खिलाड़ि अल्बर्ट के लगाए गए सिक्स के रिकॉर्ड को तोड़ना तो दूर उसके आसपास भी नहीं पहुंच पाए हैं और कई दशक बीत चुके हैं। अल्बर्ट एक ऐसा खिलाड़ी है जिसने क्रिकेट के मैदान में अपने तलवार रूपी बल्ले से एक ऐसा कारनामा किया है जिसे कई वर्ष बीत जाने के बाद भी याद किया जा रहा है। आइए जानते हैं यह अल्बर्ट कौन है? 

कई वर्षों पहले इंग्लैंड मैं एक व्यक्ति का जन्म हुआ जिसका नाम उनके मम्मी डैडी द्वारा अल्बर्ट रखा गया था। पर अल्बर्ट के डैडी को यह नहीं पता था कि 1 दिन उनका बेटा क्रिकेट जगत में डैडी सिक्स लगाएगा जो सदियों तक याद रखा जाएगा और पूरे ब्रह्मांड में क्रिकेट का एक सुनहरा इतिहास बन जाएगा।

वर्षों पहले इंग्लैंड के अल्बर्ट ट्रॉट नाम के खिलाड़ी ने एक ऐसा छक्का लगाया था जिसका रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। अल्बर्ट ट्रॉट द्वारा लगाए गए इस छक्के की लंबाई 164 मीटर थी और यह छक्का उन्होंने क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले इंग्लैंड के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में लगाया था। गजब की बात यह है कि यह छक्का लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के पवेलियन को ही पार कर गया था।

albert

क्रिकेट में आसानी से लंबे-लंबे छक्के कैसे मारे यह जानने के लिए डायरेक्ट गूगल पर या हमारे सर्च बॉक्स का इस्तेमाल करें और टाइप करें “क्रिकेट में सिक्स कैसे लगाएं”। टाइप करते ही स्पोर्ट्सगो का लेख आएगा जिसमें छक्के मारने के सीक्रेट रिवील किए गए हैं उसे पढ़ें।

स्पोर्ट्सगो टेलीग्राम ग्रुप

सबसे लंबे छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

1. अल्बर्ट ट्रॉट, 164 मीटर।
2. क्रिस लिन, 121 मीटर।
3. कोरे एंडरसन, 120 मीटर।
4. युवराज सिंह, 119 मीटर।
5. डेनियल क्रिस्टियन, 117 मीटर।

यह पढ़ेंजानिए अल्बर्ट ट्रॉट कौन था

1. अल्बर्ट ट्रॉट

क्रिकेट के इतिहास में सबसे लंबा छक्का अल्बर्ट ट्रॉट ने मारा है। अल्बर्ट ने 164 मीटर लंबा छक्का उड़ाया था मानो गेंद को वापस आसमान की ओर भेज रहे थे।

2. क्रिस लिन

क्रिस लिन ने बीबीएल के इतिहास में सबसे लंबा छक्का मारा है। उन्होंने टैट की 147 किलोमीटर / प्रति घंटा की रफ्तार से आई गेंद पर बेहतरीन टाइमिंग द्वारा मिड ऑन के क्षेत्र में एक लंबा छक्का उड़ाया जिसकी लंबाई थी 121 मीटर।

3. कोरे एंडरसन

सन 2014 में कोरे एंडरसन ने भारत के खिलाफ इशांत शर्मा की गेंद पर 120 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। यह छक्का लंबे कद वाले इशांत शर्मा को अब तक याद होगा क्योंकि यह छक्का इशांत शर्मा की हाइट से कई गुना ऊंचा गया था।

4. युवराज सिंह

बेहतरीन खब्बू बल्लेबाज और सिक्सर किंग के नाम से प्रसिद्ध है युवराज सिंह इस रेस से बाहर कैसे रह सकते हैं। आप सबको इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रॉड का हाल तो याद ही होगा जिनके एक ही ओवर में युवराज सिंह ने छह छक्के लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। 2007 में टी20 विश्व कप के दौरान ब्रेट ली की गेंद पर युवराज सिंह ने कलाइयों का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए 119 मीटर लंबा छक्का जड़ा था।

5. डेनियल क्रिश्चियन 

साल 2015 में  हरिकेन और होबार्ट के बीच हुए मुकाबले में डेनियल क्रिस्टियन ने 117 मीटर लंबा छक्का जड़ा था।

यह पढ़ेंक्रिकेट में सिक्स कैसे लगाएं

एम एस धोनी 

हेलीकॉप्टर शॉट के जनक एम एस धोनी ने साल 2011-12 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीबी सीरीज के दौरान 112 मीटर लंबा छक्का जड़ा था।

एजाज अहमद

1999 में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच हुए मुकाबले के दौरान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी एजाज अहमद ने एक ऐसा छक्का जड़ा था जो स्टेडियम के बाहर ही चला गया था और नई गेंद लानी पड़ी थी।

महेंद्र सिंह धोनी 

साल 2009 में धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक ऐसा हेलीकॉप्टर शॉट उड़ाया जो दूर जाकर स्टैंड्स में गिरा था।

शाहिद अफरीदी 

साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में हुए मुकाबले के दौरान पाकिस्तान के धुआंधार बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने एक ऐसा छक्का लगाया जो मैदान के सबसे बड़े गुंबद पर जाकर लगा था।

lofted shot

लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए हमेशा आरामदायक और मजबूत जूते पहनें नीचे दिए गए बैनर से अपने साइज के पसंदीदा जूते चुनें।

JD Sports

क्रिकेट सिक्स पर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्रिकेट में युवराज सिंह को सिक्सर किंग क्यों कहा जाता है?

युवराज सिंह एक आक्रामक शैली के खब्बू बल्लेबाज है जो आसानी से किसी भी दिशा में किसी भी गेंदबाज पर छक्के उड़ा सकते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच हुए मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टूअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के मारकर युवराज सिंह ने विश्व रिकॉर्ड बनाया और सिक्सर किंग के नाम से प्रसिद्ध हुए।

पूर्व खिलाड़ियों में सबसे आकर्षक और लंबे छक्के कौन मारता था?

भारत के दिग्गज खब्बू बल्लेबाज सौरभ गांगुली जिन्हें लोग प्यार से दादा भी कहते हैं पूर्व खिलाड़ियों में सबसे आकर्षक और लंबे छक्के मारने के लिए जाने जाते थे। इतिहास गवाह है जब-जब सौरव गांगुली कदमों का इस्तेमाल करके स्पिनर के खिलाफ आगे बढ़े हैं उन्होंने लंबे और हैंडसम छक्के मारे हैं।

क्रिकेट के इतिहास में अब तक सबसे लंबा सिक्स किसने मारा है?

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे लंबा सिक्स मारने वाला खिलाड़ी अल्बर्ट ट्रॉट है। उन्होंने क्रिकेट के इतिहास में 164 मीटर का सबसे लंबा छक्का मारा था जिसका रिकॉर्ड अब तक नहीं टूट पाया है।

बल्लेबाज के द्वारा छक्का मारने पर अंपायर स्कोरर को क्या सिग्नल देता है?

जब बल्लेबाज छक्का मारता है तो अंपायर अपने दोनों हाथ आसमान की ओर उठाकर स्कोरर को 6 रनों का इशारा देता है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के किस खिलाड़ी ने मारे है?

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

अल्बर्ट ट्रॉट कौन है?

अल्बर्ट ट्रॉट इंग्लैंड के भूतपूर्व खिलाड़ी है जिन्होंने 164 मीटर लंबा दुनिया का सबसे लंबा छक्का मारा है।

यह भी पढ़ें

क्रिकेट में लंबे लंबे सिक्स कैसे लगाएं


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top