खो खो में कितने खिलाड़ी होते हैं नियम तथा खेलने का तरीका

Spread the love

खो खो भारत के स्कूलों में खेला जाने वाला सबसे लोकप्रिय खेल है, दूसरी कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के बच्चे क्रिकेट से भी ज्यादा खो-खो तथा कबड्डी खेलते हैं। इस पोस्ट में आपको खो खो के बारे में जानकारी मिलेगी जिसके अंतर्गत खो खो के नियम, मैदान मापदंड, खिलाड़ियों की संख्या, तथा खेल का समय बताया गया है।

फास्ट फारवर्ड – खो खो मैदान माप 27 x 16 मीटर, खेल का समय 36 मिनट (4 पारियां x 9 मिनट = 36 मिनट), खिलाड़ियों की संख्या प्रति टीम 9 खिलाड़ी मैदान में खेलते हैं, रिजर्व 3 खिलाड़ी।

पकड़ने वाली टीम को चेज़र कहा जाता है और उनसे बचकर दौड़ने वाली टीम को रनर कहा जाता है। पंक्ति में बैठे हुए चेज़र टीम के खिलाड़ियों को निष्क्रिय चेज़र कहा जाता है जबकि रनर टीम के खिलाड़ियों का पीछा करने वाले चेज़र को सक्रिय चेज़र कहा जाता है। 

इस खेल के अंतर्गत “खो” शब्द का इस्तेमाल चेजर टीम द्वारा अपनी टीम के दूसरे खिलाड़ी को पास देने के लिए किया जाता है। ‘खो’ मिलने पर (निष्क्रिय चेजर) पंजों पर बैठा हुआ खिलाड़ी तेजी से उठकर विपक्षी टीम (रनर) के खिलाड़ियों को छू कर आउट करने के लिए दौड़ता है। 

खो खो में कितने खिलाड़ी होते हैं नियम तथा खेलने का तरीका

स्कूल में अक्सर लड़के क्रिकेट खेलते हैं किंतु खो-खो एक ऐसा खेल है जिसे लड़के तथा लड़कियां दोनों बड़े चाव से खेलते हैं आज हम खो खो खेल के नियम तथा इसे खेलने का तरीका जानेंगे और साथ ही इसका मैदान किस तरह से तैयार किया जाता है और खो खो मैदान का मापदंड क्या होता है यह सब इस लेख द्वारा आप समझ पाएंगे। 

खो खो में खिलाड़ियों की संख्या

यह खेल एक समय पर दो टीमों के बीच खेला जाता है और प्रत्येक टीम में 9-9 खिलाड़ी होते हैं। इन 9 खिलाड़ियों के अलावा प्रत्येक टीम में 3-3 रिजर्व खिलाड़ी होते हैं जिनका इस्तेमाल कप्तान अपनी रणनीति के तहत करता है या फिर किसी खेल रहे खिलाड़ी के चोटिल होने पर इन्हें अंदर बुलाया जाता है। 

खो खो खेल के नियम 

दौड़ने का तरीका – जब एक खंभे से चेज़र खिलाड़ी दौड़ना शुरू करेगा तो वह पीछे की ओर नहीं मुड़ सकता। चेज़र खिलाड़ी एक खंबे से दूसरे खंबे की और दौड़ेगा और उस बीच में जितने रनर टीम के खिलाड़ी उसकी दिशा में पाए जाएंगे उन्हें छू कर आउट करने की कोशिश करेगा। इस प्रक्रिया में रनर टीम के खिलाड़ी तो पंक्ति में बैठे अन्य निष्क्रिय चादर खिलाड़ियों के बीच से दूसरी तरफ जा सकते हैं किंतु सक्रिय चेज़र खिलाड़ी ऐसा नहीं कर सकता। सक्रिय चेज़र पंक्ति में बैठे आखरी निष्क्रिय चेज़र खिलाड़ी और खंभे के बीच से भी नहीं गुजर सकता उसे खंबे के पीछे से ही जाना होगा। यदि चेज़र ऐसा करता है तो यह खो-खो में फाउल माना जाएगा।

इसे भी पढ़ेंखो खो खेल के नियम

पारियों की संख्या – एक मैच में कुल 4 पारियां होती है और दोनों टीमों को 2 पारियों में दौड़ने का मौका मिलता है तथा 2 पारियां छू कर विपक्षी दल को आउट करने की होती है। दौड़ने वाली पारियों के दौरान खिलाड़ियों को अपने आप को चेज़र से बचाना होता है जबकि छूने वाली पारियों के दौरान एक चेज़र इन खिलाड़ियों के पीछे दौड़ कर इन्हें छू कर आउट करने की कोशिश करता है। 

पारियां का समय – खो खो खेल नियम अनुसार पारियों का एक निश्चित समय फिक्स होता है और हर पारी में 9 मिनट होते हैं इस तरह से चार पारियों में 4 x 9 = 36 मिनट होते हैं। स्पष्ट है की यह खेल 36 मिनट का होता है। खो खो गेम में 9-9 मिनट की दो पारियों में दौड़ना होता है और अपने आपको चेजर की पकड़ या छूने से दूर रख कर सरवाइव करना होता है तथा 9-9 मिनट की दो पारियों में छू कर विपक्षी खिलाड़ियों को आउट करना होता है।

इसे पढ़ेंखो खो खेल के नियम मैदान माप रनर चेज़र संख्या फाउल 

खो खो ग्राउंड मेजरमेंट 

खो खो मैदान का आकार आयातकार (रैक्टेंगुलर) होता है। 

ग्राउंड मापदंड – 27 x 16 मीटर, मैदान के अंत में दो मुक्त रैक्टेंगुलर क्षेत्र। 

आयातकार पहली भुजा – 16 मीटर। 

आयातकार दूसरी भुजा – 1.50 मीटर। 

लकड़ी के 2 स्तंभ – आयातकार की पहली तथा दूसरी भुजा के मध्य लकड़ी के दो स्तंभ होते हैं।

केंद्रीय गली – 24 मीटर लंबी तथा 30 सेंटीमीटर चौड़ी होती है। 

खो खो कैसे खेला जाता है खेलने का तरीका

इस खेल में भी टॉस होता है और टॉस जीतने वाला कप्तान तय करता है कि वह पहले दौड़ेंगे या पकड़ेंगे। 

खेल की शुरुआत में चेजर टीम के 8 खिलाड़ी पंक्ति में पंजों पर मुस्तैदी से घुटने मोड़कर अपने पंजों पर बैठे होते हैं जबकि 9वा खिलाड़ी खंबे के नजदीक खड़ा होता है और दौड़ने वाली टीम के कुछ खिलाड़ी दूसरे खंबे के समीप खड़े होते हैं। एक समय में रनर टीम से 3 खिलाड़ियों को पाले में दौड़ने हेतु भेजा जाता है। चेज़र टीम के हर खिलाड़ी का मुंह अपने बगल वाले खिलाड़ी के विपरीत होता है। 

रेफ्रि के सीटी बजाते ही खेल शुरू हो जाता है, चेजर खिलाड़ी तेजी से दौड़ते हुए खंबे के दूसरे छोर पर खड़े खिलाड़ियों को छूकर आउट करने की कोशिश करता है। इन खिलाड़ियों का चौकन्ना रहना जरूरी है ताकी ‘खो’ मिलने पर तेजी से दौड़ने वाले खिलाड़ियों का पीछा कर उन्हें आउट कर सके या फिर अपने साथी खिलाड़ी को ‘खो’ पास कर सकें। 

मजेदार बात यह है कि चेजर खिलाड़ी जिस दिशा में दौड़ रहा है उसे उसी दिशा में दौड़ना होता है वह पीछे नहीं पलट सकता और ना ही पंक्ति के बीच में से दूसरी साइड जा सकता है। जबकि दौड़ने वाले खिलाड़ी आगे पीछे दाएं बाएं किसी भी दिशा में मुड़ सकते हैं और पंक्ति के बीच में से भी दूसरी तरफ जा सकते हैं। जब चेज़र खिलाड़ी को लगता है कि वह रनर खिलाड़ियों से काफी दूर है तो वह अपने साथी खिलाड़ी को छूकर ‘खो’ देता है और खुद उसकी जगह पर पंजों पर बैठ जाता है और निष्क्रिय चेज़र बन जाता है। जिस खिलाड़ी को ‘खो’  मिला है वह खिलाड़ी सक्रिय चेज़र की भूमिका में दौड़ते हुए रनर खिलाड़ियों को पकड़ने दौड़ जाता है।

इसे पढ़ेंखो खो में कितने खिलाड़ी होते हैं 9 या 12

खास बात यह है कि चेज़र टीम का खिलाड़ी अपनी टीम के उस खिलाड़ी को ही ‘खो’ दे सकता है जिसकी पीठ उसकी तरफ होगी। यदि वह उस खिलाड़ी को ‘खो’ देता है जिसका मुंह उसकी दिशा में है तो यह खो खो गेम रूल्स के अनुसार फाउल माना जाता है। 

जैसे-जैसे दौड़ने वाली टीम के खिलाड़ी आउट होते रहते हैं वह मैदान के बाहर होते रहते हैं और उनकी जगह उनकी टीम के अन्य खिलाड़ि अंदर आते रहते हैं। जब 9 मिनट पूरे हो जाते हैं तो यह कैलकुलेट किया जाता है कि रनर टीम के कितने खिलाड़ी शेष बचे हैं या ऑल आउट होने की स्थिति में यह देखा जाता है कि कितने समय में चेज़र टीम ने रनर टीम के सारे खिलाड़ियों को आउट किया है। उसके बाद रनर टीम को बैठने का मौका मिलता है और वह चेजर की भूमिका में आते हैं और खेल इसी तरह से दोबारा शुरू होता है। इस प्रकार का पूरा खेल 36 मिनट तक चलता है

इस तरह से चार पारियों में खो खो खेल 36 मिनट तक खेला जाता है और अंत में कैलकुलेट किया जाता है कि किस टीम ने कितने अधिक खिलाड़ी आउट किए हैं या फिर किस टीम ने कितनी जल्दी कितने खिलाड़ी आउट हुए हैं और इस गणना के आधार पर दोनों में से एक टीम को विजेता घोषित किया जाता है। 

पढ़ेंखो-खो कैसे खेलते हैं

पूछे गए प्रश्न और उनके  उत्तर

खो खो में कितने खिलाड़ी होते हैं?

एक टीम से 9 9 खिलाड़ी मैदान पर खेलते हैं।

खो खो मैदान माप बताइए?

खो खो का मैदान आयातकार (रैक्टेंगुलर) होता है और इसका मापदंड 27 x 16 मीटर है।

खो-खो खेलने के लिए सामग्रियों की आवश्यकता बताइए?

केवल 2 खंभे चाहिए होते हैं उनकी जगह आप कोन या लकड़ियों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

खोखो में एक समय पर कितने खिलाड़ी दौड़ सकते हैं?

एक समय में रनर टीम के केवल 3 खिलाड़ी दौड़ सकते हैं।

खो मिलने से पहले निष्क्रिय चेजर खिलाड़ी उठकर दौड़ सकता है क्या?

जी नहीं, ऐसा करना खो खो रूल्स के अनुसार फाउल माना जाएगा।

खो खो खेल कितने मिनट का होता है?

36 मिनट का।

यह भी पढ़ें

कबड्डी में कितने खिलाड़ी होते हैं 7 या 12 

लंगड़ी टांग गेम कैसे खेलें नियम तथा मैदान का माप दंड

कबड्डी में लोना क्या होता है


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top